February OTT Release: फरवरी का महीना आप सभी के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है। इसलिए नहीं क्योंकि वैलेंटाइन आएगा, बल्कि इसलिए क्योंकि फरवरी में एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ओटीटी पर एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिलर हर तरह का मसाला मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कब, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-सी फिल्म स्ट्रीम होगी?
Mrs.
सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की अपकमिंग फिल्म Mrs. 7 फरवरी को Zee5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में सान्या एक हाउस वाइफ का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। एक लड़की शादी के बाद ससुराल में होने वाली कौन-सी परेशानियों का सामना करती है? और समाज की लड़की से क्या उम्मीदें होती हैं? वो सब एक्ट्रेस इस फिल्म में दर्शाती हुई नजर आएंगी।
The Mehta Boys
‘द मेहता बॉयज’ (The Mehta Boys) प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो लगभग हर हिंदुस्तानी घर में देखने को मिलती है। बाप-बेटे के बीच अलग ओपिनियन को लेकर उनके रिश्ते में जो समस्याएं आती हैं वो इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म में अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary), बोमन ईरानी (Boman Irani) और श्रेया चौधरी (Shreya Chaudhry) लीड रोल में नजर आएंगे। 7 फरवरी को ही ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी।
Game Changer
पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 14 फरवरी को इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को ओटीटी पर लाया जा रहा है। फिल्म में राम चरण (Ram Charan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), प्रकाश राज और मुरली शर्मा जैसे स्टार मौजूद हैं। राम चरण और कियारा आडवाणी को पहली बार साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Daaku Maharaj
थिएटर्स के बाद ‘डाकू महाराज’ भी ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। साउथ के पॉपुलर एक्टर नंदमुरी बालाकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। उर्वशी रौतेला की इस फिल्म को 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Baby John
‘बेबी जॉन’ साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर उतरा जा रहा है। वरुण धवन (Varun Dhawan), कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की इस एक्शन ड्रामा फिल्म को 28 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Roadies के सेट पर Neha Dhupia हुईं बेहोश, खुद बताई चक्कर आने की वजह
Dhoom Dhaam
यामी गौतम (Yami Gautam), प्रतिक गांधी (Pratik Gandhi) और एजाज खान (Eijaz Khan) की फिल्म ‘धूम धाम’ भी 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जो वैलेंटाइन पर रिलीज के लिए एक दम परफेक्ट है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines