Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मैं सोई नहीं…’, Khamenei की मौत से सदमे में आई ये एक्ट्रेस; दिया ऐसा बयान भड़क उठे लोग!

Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मौत पर फिल्म इंंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने भी अफसोस जताया है. एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो में ऐसा बयान दिया है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें ट्रोल करने लगे.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 3, 2026 09:27
Farrhana Bhatt reaction on ali Khamenei death

Ali Khamenei Death: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. इसका असर भारत के लोगों में भी देखने को मिल रहा है. कई लोग खामेनेई की मौत पर दुख जता रहे हैं. वहीं इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस का बयान भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे लेकर घमासान मच गया है. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 19’ स्टार फरहाना भट्ट हैं. खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट का रिएक्शन वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

फरहाना का वीडियो वायरल

इंस्टेंट बॉलीवुड ने फरहाना भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें फरहाना भट्ट से खामेनेई की मौत के बारे में सवाल किया. इस पर फरहाना भट्ट ने अफसोस जताया. दुख जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और हम दुआ करते हैं कि अल्लाह उनकी शहादत को कबूल करे. कश्मीर के लोग बहुत दर्द में हैं, हर किसी का दिल टूट गया है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tumbbad 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री पक्की, ‘हस्तर’ की दुनिया में सोहम शाह संग मचाएंगे धमाल

क्या बोलीं फरहाना भट्ट?

फरहाना ने आगे कहा, ‘आपको यकीन नहीं होगा, सेहरी के बाद मैं एक पल भी नहीं सो पाई. जब मैंने नमाज पढ़ी तो दिल बहुत दुखी हुआ. ऐसा नहीं होना चाहिए था. बहुत से लोगों के लिए वो किसी मसीहा से कम नहीं थे. वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे.’ अब फरहाना भट्ट का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग उनके इस बयान पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई में चौथे दिन आई भारी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हुई फिल्म

यूजर्स ने किया ट्रोल

फरहाना भट्ट के इस वायरल वीडियो पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे देश में हर तरह के जाहिल हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा हुआ बिग बॉस 19 का खिताब को गौरव खन्ना ने जीता.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर आप वाकई उस व्यक्ति का सम्मान करते हैं, तो आप बुर्का क्यों नहीं पहनते?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कृपया ईरान जाइये फरहाना.’

First published on: Mar 03, 2026 09:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.