हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'35 साल से…', Farah Khan ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, इस एक चीज के बिना फिल्म इंडस्ट्री में टिकना नामुमकिन
एंटरटेनमेंट
’35 साल से…’, Farah Khan ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, इस एक चीज के बिना फिल्म इंडस्ट्री में टिकना नामुमकिन
Farah Khan Interview: फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड की उस कड़वी सच्चाई के बारे में बताया है, जिसके बिना फिल्म इंडस्ट्री में टिकना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने बताया कि यह उनके 35 साल का अनुभव है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
फराह खान के बॉलीवुड अनुभव
फराह खान ने बॉलीवुड में 35 साल से अधिक का अनुभव साझा किया है, जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में कोरियोग्राफर के रूप में हुई थी।
उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर' से करियर शुरू किया और 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
फराह खान के अनुसार, बॉलीवुड में लंबे समय तक टिके रहने के लिए अच्छा व्यवहार और मजबूत कनेक्शन सबसे महत्वपूर्ण हैं।
बॉलीवुड में सफलता के लिए
फराह खान ने बताया कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ-साथ नेटवर्किंग और सही लोगों का समर्थन भी सफलता के लिए आवश्यक है।
Farah Khan On Bollywood Survival Tips: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर कई बातें बताईं. उन्होंने अपने 35 साल से ज्यादा समय से चल रहे इंडस्ट्री के पैटर्न को समझाया. उन्होंने बताया कि इस एक चीज के बिना कोई भी यहां पर लंबे समय तक नहीं टिक सकता. यहां पर रहने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
फराह खान ने 1990 के दशक में कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की थी. 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्म से उनका करियर शुरू हुआ. उसके बाद उन्होंने कई हिट गाने बनाए और फिर डायरेक्टर बनीं. 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों से वे काफी मशहूर हुईं. लेकिन ये सफलता आसान नहीं आई थी. उन्होंने बहुत संघर्ष किया. गरीबी देखी, परिवार की मुश्किलें झेलीं. पिता की बीमारी और परिवार की आर्थिक हालत ने उन्हें मजबूत बनाया. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड का ट्रेंड भी समझा, जिसने उन्हें बॉलीवुड क्वीन बना दिया.
फराह खान कहती हैं कि बॉलीवुड बाहर से चमकदार लगता है. लेकिन अंदर से बहुत कठिन है. यहां पर बहुत कॉम्पिटिशन है. लोग एक-दूसरे को नीचे दिखाते हैं. कई बार मेहनत के बावजूद काम नहीं मिलता. स्टार्स के साथ काम करना, सेट पर व्यवहार, सब कुछ चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने अक्षय खन्ना जैसे एक्टर के साथ पुराने अनुभव भी शेयर किए, जहां सेट पर मुश्किलें आईं थी.
फराह खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'फिल्म इंडस्ट्री में टिकने के लिए अच्छा व्यवहार रखना बेहद जरूरी होता है. आपकी फिल्में जब तक हिट हो रही हैं, तब तक अच्छा है, लेकिन जिस दिन एक भी फ्लॉप फिल्म हुई तो आपका व्यवहार ही काम आएगा. आपका अच्छा स्वभाव और कनेक्शन्स आपको फिल्म इंडस्ट्री में टिकाकर रख सकते हैं. नहीं तो बड़े ऐसे आए और बड़े ऐसे चले गए. ये मैं 35 साल से देखते आ रही हूं.'
नेटवर्किंग और कनेक्शन्स
फराह खान के मुताबिक, बॉलीवुड में टिकने के लिए टैलेंट और मेहनत तो चाहिए ही, लेकिन सबसे जरूरी है नेटवर्किंग या कनेक्शन. बिना सही लोगों के सपोर्ट के यहां टिकना नामुमकिन है. रिश्ते बनाना, लोगों से जुड़ना, मदद लेना और देना- ये सब बहुत मायने रखता है. कई लोग टैलेंट होने के बावजूद फेल हो जाते हैं क्योंकि उनके पास अच्छे कनेक्शन नहीं होते. फराह ने खुद कहा कि उनके दोस्त जैसे शाहरुख खान, सलमान खान ने उनका साथ दिया.
Farah Khan On Bollywood Survival Tips: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर कई बातें बताईं. उन्होंने अपने 35 साल से ज्यादा समय से चल रहे इंडस्ट्री के पैटर्न को समझाया. उन्होंने बताया कि इस एक चीज के बिना कोई भी यहां पर लंबे समय तक नहीं टिक सकता. यहां पर रहने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
फराह खान ने 1990 के दशक में कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की थी. ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्म से उनका करियर शुरू हुआ. उसके बाद उन्होंने कई हिट गाने बनाए और फिर डायरेक्टर बनीं. ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों से वे काफी मशहूर हुईं. लेकिन ये सफलता आसान नहीं आई थी. उन्होंने बहुत संघर्ष किया. गरीबी देखी, परिवार की मुश्किलें झेलीं. पिता की बीमारी और परिवार की आर्थिक हालत ने उन्हें मजबूत बनाया. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड का ट्रेंड भी समझा, जिसने उन्हें बॉलीवुड क्वीन बना दिया.
फराह खान कहती हैं कि बॉलीवुड बाहर से चमकदार लगता है. लेकिन अंदर से बहुत कठिन है. यहां पर बहुत कॉम्पिटिशन है. लोग एक-दूसरे को नीचे दिखाते हैं. कई बार मेहनत के बावजूद काम नहीं मिलता. स्टार्स के साथ काम करना, सेट पर व्यवहार, सब कुछ चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने अक्षय खन्ना जैसे एक्टर के साथ पुराने अनुभव भी शेयर किए, जहां सेट पर मुश्किलें आईं थी.
फराह खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘फिल्म इंडस्ट्री में टिकने के लिए अच्छा व्यवहार रखना बेहद जरूरी होता है. आपकी फिल्में जब तक हिट हो रही हैं, तब तक अच्छा है, लेकिन जिस दिन एक भी फ्लॉप फिल्म हुई तो आपका व्यवहार ही काम आएगा. आपका अच्छा स्वभाव और कनेक्शन्स आपको फिल्म इंडस्ट्री में टिकाकर रख सकते हैं. नहीं तो बड़े ऐसे आए और बड़े ऐसे चले गए. ये मैं 35 साल से देखते आ रही हूं.’