Live Updates
Entertainment News LIVE: Kantara Chapter 1 का 9वें दिन का कलेक्शन क्या?
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा- चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं. sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन भी 20.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने 357.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty से लेकर Raveena Tandon तक… बॉलीवुड हसीनाओं के ‘करवा चौथ’ लुक्स
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड में हमेशा ही हर एक त्योहार को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है. करवा चौथ के मौके पर भी बी-टाउन में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इस साल भी ऐसा ही हुआ है और बॉलीवुड हसीनाएं बेहद शानदार ढंग से इस त्योहार को मनाती हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Pallo Latke Again हुआ रिलीज, फैंस ने की तारीफ
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' अपनी रिलीज के करीब जा रही है. इस बीच फिल्म का नया गाना 'पल्लू लटके अगेन' रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. गाने पर यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
Entertainment News LIVE: ‘राजू बाजेवाला’ बने 'पंचायत' के विकास
वेब सीरीज 'पंचायत' में विकास का किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन रॉय 'राजू बाजेवाला' बन गए हैं. वहीं, उनकी पत्नी 'खुशबू भाभी' नहीं बल्कि अविका गौर बन गई हैं. चलिए बताते हैं क्या है माजरा. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: सलमान खान ने Varinder Singh Ghuman को दी श्रद्धांजलि, शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर वरिंदर सिंह घुम्मण को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. सलमान ने वरिंदर सिंह घुम्मण के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि रेस्ट इन पीस प्रा, विल मिस यू पाजी.
https://x.com/BeingSalmanKhan/status/1976605942612685054
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 2 मिनट की वो रोमांटिक फिल्म, जिसे थिएटर्स में नहीं मिला प्यार, OTT पर 5वें नंबर पर कर रही ट्रेंड
Top Trending Film On OTT: इन दिनों ओटीटी पर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म छाई हुई है. ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. हालांकि, जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी, तो इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Deepika Padukone बनीं भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दीपिका ने जानकारी दी है कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ बनाया है. दीपिका भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ बनी हैं.
Entertainment News LIVE: गोविंदा ने Sunita Ahuja को दिया खास करवा चौथ गिफ्ट
गोविदां ने अपनी वाइफ सुनीता अहूजा को करवा चौथ का खास तोहफा दे दिया है. अभिनेता ने अपनी बीवी को भारी-भरकम सोने का हार गिफ्ट किया है, जिसकी फोटो सुनीता इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं. पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और सुनीता की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि सुनीता करवा चौथ लुक में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Kajol का नया लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस, कमेंट्स में की एक्ट्रेस की तारीफ
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. ब्राउन कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. काजोल की फोटोज पर फैंस और यूजर्स भी कमेंट्स के जरिए प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Trisha Krishnan मशहूर बिजनेसमैन से करेंगी शादी, कौन हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति?
Trisha Krishnan Wedding: तमिल और तेलुगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपनी शादी की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं. गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक तृषा कृष्णन की शादी को लेकर बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अंकिता लोखंडे ने पति को दी करवा चौथ की बधाई, सामने आया पोस्ट
अंकिता लोखंडे ने करवा चौथ के खास मौके पर अपने पति विक्की जैन को बधाई दी है. इसको लेकर अंकिता ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और सभी ने कपल को करवा चौथ की बधाई दी है.
Entertainment News LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं महीप कपूर
करवा चौथ 2025 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के बीच धूम देखने के लिए मिल रही है. अनिल कपूर के घर एक्ट्रेसेस पूजा के लिए पहुंच रही हैं. इसी बीच अब गीता बसरा के साथ ही महीप कपूर पहुंची हैं. उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Hina Kha का पहला करवा चौथ; पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत, हाथों में लगवाई मेहंदी
Hina Khan, Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. हिना खान इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं, जो बेहद स्पेशल है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Hardik Pandya के साथ फिर नजर आई मिस्ट्रीगर्ल, कौन हैं Mahieka sharma?
Who is Mahieka sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में क्रिकेटर को फिर से मिस्ट्रीगर्ल के साथ देखा गया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ये हैं साउथ के सबसे महंगे डायरेक्टर
आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं. लेकिन हर स्थिति और परिस्थिति में वह डटकर खड़े रहे. लेकिन जब करियर शुरू किया तो ऐसा किया अब तक एक भी फ्लॉप नहीं दी है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन ने प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ
ऋतिक रोशन को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वह ओटीटी के प्रोजेक्ट के लिए प्रोड्यूसर बन गए हैं. उन्होंने प्राइम वीडियो से हाथ मिलाया है. ऋतिक रोशन ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी HRX Films के जरिए अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) के साथ हाथ मिला लिया है. ओरिजिनल सीरीज 'स्टॉर्म' के लिए दोनों साथ आए हैं.
Entertainment News LIVE: Pawan Singh से अनबन के बीच क्या Jyoti Singh ने किया ‘करवा चौथ’ का व्रत? शेयर की पोस्ट
Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच अब ज्योति सिंह का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आ गया है. इस पोस्ट को ज्योति ने करवा चौथ के मौके पर शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे करगहर सीट से लड़ेंगे चुनाव
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह बिहार असेंबली इलेक्शन 2025 में चुनावी मैदान में होंगे. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. पहली लिस्ट में 51 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जिसमें से एक नाम रितेश पांडे का भी है. वह करगहर सीट से चुनाव कंटेस्ट करेंगे.
Entertainment News LIVE: जब 15000 लोग के सामने अमिताभ बच्चन से ये बोली थीं रेखा
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद शेयर किया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शादी के दौरान गायब हो गया था अविका गौर का मंगलसूत्र
शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से शादी की थी. इस खास मौके के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है. इसकी वजह है कि शादी के दौरान उनका मंगलसूत्र गायब हो जाता है, जिसके बाद वह रोने लगती हैं. देखिए वीडियो...
Entertainment News LIVE: 'केबीसी' में मिला अमिताभ बच्चन को मां का मैसेज, छलक पड़े आंसू
'केबीसी 11' का अपकमिंग एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है. इस शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर फरहान अख्तर और जावेद बैठे दिखेंगे, जिसका प्रोमो शेयर किया गया है. इस दौरान एक्टर को बर्थडे के मौके पर मां का पुराना मैसेज मिलेगा, जिसे सुनकर अभिनेता भावुक होते नजर आने वाले हैं. देखिए प्रोमो...
Entertainment News LIVE: करवा चौथ 2025 पर कृति सेनन ने लगाई मां को मेहंदी
आज करवा चौथ 2025 के मौके पर कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां के साथ बेहतरीन पलों की तस्वीरों को शेयर किया है. उन्होंने इस करवा चौथ पर अपनी मां को मेहंदी लगाई है. देखिए फोटोज...
Entertainment News LIVE: 'महारथी कर्ण एक योद्धा' का फर्स्ट लुक जारी
डायरेक्टर धर्म के निर्देशन में बनी फिल्म 'महारथी कर्ण एक योद्धा' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इसमें लिखा, 'एक योद्धा... जो अपने जन्म से नहीं, अपने कर्म से महान बना.' इसके पोस्टर के साथ ही रिलीज का भी ऐलान किया गया है. इसे अगले साल 2026 में थिएटर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर की जगह लेंगी लापता लेडीज एक्ट्रेस?
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में जाह्नवी कपूर की जगह लापता लेडीज फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ले सकती हैं. हालांकि अभी तक इस पर मेकर्स ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
Entertainment News LIVE: कृष पाठक से शादी पर सना खान ने की ट्रोल्स की बोलती बंद
टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह 'रामायण' के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी करने जा रही हैं. ये उनकी दूसरी शादी है. पढ़िए पूरी खबर.
Bigg Boss 19 LIVE: तान्या ने अमाल की फोटो को किया किस?
'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिली. इस दौरान मालती चाहर ने तान्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या ने अमाल मलिक की फोटो को किस किया है. अब सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: हिना खान ने पहले करवा चौथ पर लगवाई पहली मेहंदी
आज करवा चौथ है. इस खास मौके पर सेलेब्स के बीच जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है. ऐसे में अब कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो इस साल शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं. इसी कड़ी में हिना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है. वह शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रही हैं और उन्हें पिया के नाम की मेहंदी भी लग गई है. देखिए फोटोज...
Entertainment News LIVE: ‘महारानी-4’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
हुमा कुरैशी की हिट और पॉपुलर सीरीज 'महारानी' के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था. अब वो इंतजार खत्म होने वाला है. इसमें एक्ट्रेस फिर से उसी तेवर में दिखाई देने वाली हैं. इसका ट्रेलर जारी किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: पराग त्यागी को सताई शेफाली जरीवाला को याद
पराग त्यागी को एक बार फिर अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की याद आई. पराग ने अपने इंस्टाग्राम पर शेफाली का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक नोट लिखा. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा तुम्हारा इंतजार करूंगा.
Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले करोड़ों
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने 8 दिनों में भारत में 334.94 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़े 472.5 करोड़ पहुंच गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.
Entertainment News LIVE: 'सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
टीवी के मशहूर सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' फेम एक्टर मुकेश भारती को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने मुकेश को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर धमकी दी है. वहीं मुकेश के साथ-साथ उनकी पत्नी और फिल्म प्रोड्यूसर मंजू मुकेश भारती का नाम भी धमकी भरे मैसेज में शामिल है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: सोनू सूद घायल करमजीत की मदद के लिए आए आगे
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है. पंजाब बाढ़ के दौरान करमजीत सिंह से मिले सोनू सूद उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं. दरअसल करमजीत सिंह एक दुखद दुर्घटना के बाद गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं. सोनू सूद ने उनसे मुलाकात की है और मदद करने का ऐलान किया है.
Entertainment News LIVE: रेखा आज मना रहीं 71वां जन्मदिन
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के लिए सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस आज भी अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं.
Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस 19 में मालती और फरहाना की कोल्ड वॉर
बिग बॉस 19 में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है. हाल ही में घर की ड्यूटी को लेकर जहां फरहाना और मालती के बीच लड़ाई देखने को मिली, इसके साथ ही लेटेस्ट प्रोमो में भी दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है.
Entertainment News in Hindi: करवा चौथ 2025 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के बीच धूम देखने के लिए मिल रही है. अनिल कपूर के घर एक्ट्रेसेस पूजा के लिए पहुंच रही हैं. इसी बीच अब गीता बसरा के साथ ही महीप कपूर पहुंची हैं. उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान आज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं. एक्ट्रेस ने पति रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी हाथों पर रचाई है. सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में मालती चाहर और फरहाना भट्ट की शो में कोल्ड वॉर देखने को मिली है. वहीं शो को नया कैप्टन भी मिल गया है, फरहाना की सरकार गिर गई है और नेहल चुडासमा कैप्टन बन गई हैं.
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ से कितनी दूर Kantara Chapter 1? 8वें दिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म में आई गिरावट
वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1′ ने बॉक्स ऑफिस धाक जमाई हुई है. 8वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 334.94 करोड़ की कमाई कर ली है.’कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 8 दिनों में दुनिया भर में इस फिल्म ने 472.5 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines