---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News : 4 साल बाद सोहेल खान की एक्स वाइफ का बड़ा खुलासा, तलाक की बताई असली वजह

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Jan 24, 2026 23:52
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का साल 2022 में तलाक हो गया था. 4 साल बाद सोहेल खान की एक्स पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बढ़ती उम्र के साथ दोनों के बीच में डिफरेंसेस आना शुरु हो गए थे. सीमा सचदेव ने आगे कहा, जब हम दोनों ने शादी की थी तो उस वक्त मेरी उम्र 22 साल थी. लेकिन वक्त जैसे-जैसे गुजरा हमारे बीच डिफरेंसेस आने लगे. एक समय बाद हमें एहसास हुआ की हम पति पत्नी से बेहतर हम एक दोस्त बन कर रह सकते हैं.

टीवी के फेमस शो ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ‘शार्क टैंक इंडिया’ में नजर आईं और यहां उन्होंने अपने ब्रैंड के डियो की पिच शार्क्स के सामने रखी. सोशल मीडिया पर नेहा मर्दा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. नेहा वीडियो में अपने प्रोडक्ट के बारे में बताती नजर आ रही हैं. नेहा कहती हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी के बाद, मैंने अपने शरीर में कुछ बदलाव देखे और मेरे पसीनों की गंद काफी अपने लगी थी. मेरा कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर गया था. इसके बाद मैंने खुद का अंडरआर्म रोल ऑन फिटकू को बनाने का सोचा और आज में अपने इसी प्रोडक्ट को लेकर आपके सामने खड़ी हूं.

---विज्ञापन---

सुभाष घई का बर्थडे आज

वहीं फिल्म के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड को शानदार फिल्में देकर सुभाष घई ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म इंडस्ट्री को डायरेक्टर ‘विश्वनाथ’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘राम लखन’, ‘ताल’, ‘परदेस’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ और ‘क्रोधी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 पहले ही दिन बनी 2026 की पहली सुपरहिट, देर रात के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 19.46%, दोपहर के शो 26.33%, शाम के शो 34.55% और रात के शो 48.06% रहे. 26 जनवरी के आस-पास रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस को फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

22:11 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना के दोस्त पर पलाश मुच्छल ने किया 10 करोड़ का केस

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने ने बॉलीवुड के संगीतकार पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और बेवफाई का आरोप लगा था, जिसपर पलाश मुच्छल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और विधान माने पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.पढ़िए पूरी खबर...

21:51 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan की वो फिल्में, जिन्होंने लूटा बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. आज शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट रिवील हो गई है. इस बीच हम आपको शाहरुख की टॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. देखें फोटोज

20:22 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 4 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसमें कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस-थ्रिल

साल 2024 में बेस्ट फिल्म फेयर का अवार्ड जीतने वाली ये सीरीज एक सच्ची घटना पर बनी थी, जिसे ओटीटी पर आज भी खूब पसंद किया जाता है. इस सीरीज को 10 में से 8.2 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है. पढ़ें पूरी खबर...

20:01 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Mahima Chaudhary की बेटी ने फिर चुराई लाइमलाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर महिमा की बेटी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं. देखें वीडियो

19:56 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक पूरा बॉलीवुड हुआ 'King' का दीवाना

शाहरुख खान की फिल्म 'King' का टीजर रिलीज हो गया है. इस पर उनके बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक के रिएक्शन्स सामने आ गए हैं. पूरा बॉलीवुड और शाहरुख खान फैंन्स दीवाने हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:25 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE:एक्टर ने टूटे पैर पर दिया ऑडिशन, मिली Jahnvi Kapoor संग फिल्म

मुंबई जैसी मायानगरी में जगह मिलना आसान नहीं होता. Homebound के इस एक्टर के लिए भी यह रास्ता आसान नहीं था. मां ने घर घर काम किया और खुद टूटी टांग लेकर ऑडिशन दिया. लेकिन आखिरकार उन्होंने Jahnvi Kapoor फिल्म करके खुद को साबित कर दिया. पढ़िए पूरी खबर...

19:25 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सनी देओल की इन 5 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर की थी खूब कमाई

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल की टॉप 5 फिल्में कौन-कौन सी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. अगर आपको इसका जवाब पता नहीं है, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

19:05 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘मेरी कमर पर हाथ…’, Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी

पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय एक इवेंट में गई थीं. इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी हुई, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. मौनी ने इसको लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:22 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सर्जरी का बहाना देकर रफूचक्कर हो गया था इस हसीना का मंगेतर

बॉलीवुड की हसीनाओं के खूबसूरत चेहरे पर कई गहरे घाव होते है. जैसे कि इस एक्ट्रेस के मंगेतर ने सर्जरी का बहाना बनाया और शादी से भाग गया. इस घटना से एक्ट्रेस इतनी टूट गई कि उन्होंने फिर कभी शादी नहीं की. कुछ समय बाद में उन्होंने क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ता बनाया. रिश्ता लंबा चला, मगर शादी नहीं हो पाई. पढ़िए पूरी खबर...

18:22 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म किंग का रिलीज डेट अनाउंस हो गया है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी. जब से शाहरुख खान की फिल्म किंग का टीजर जारी हुआ था तब से लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:48 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Mira Rajput पर फिदा हो गईं Farah Khan, ऑफर किया ये गोल्डन चांस

बॉलीवुड की डायरेक्टर और कोरियोग्राफर Farah Khan शाहिद कपूर की बीवी Mira Rajput पर फिदा हो गई. इसमें इवेंट के दौरान मीरा से मिलने पर फराह ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया और खड़े खड़े उन्हें अपनी फिल्म में एक रोल करने का ऑफर दे डाला. पढ़िए पूरी खबर...

17:25 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: इस विदेशी फिल्म में गूंजा 'महाभारत' का उपदेश

देश-विदेश हर जगह गीता का ज्ञान अमूल्य माना जाता है. इसी बीच हॉलीवुड की यह फिल्म किसी महाभारत से कम नहीं. इसमें कृष्ण-अर्जुन जैसी एक जोड़ी गीता में बताए गए जीवन के सार पर बात करते हैं. यह फिल्म बहुत प्रेरणादायक है. पढ़िए पूरी खबर...

17:08 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: देवानंद की वो फिल्म, जिसने रच दिया था इतिहास

हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर देव आनंद की एक ऐसी फिल्म है, जिसने इतिहास रच दिया था. देव आनंद की ये फिल्म उस साल में भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:56 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम खानजादी की The 50 में एंट्री

रियलिटी शो 'the 50' 1 फरवरी, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स पर ऑनएयर किया जाएगा. ऐसे में अब इस शो में 'बिग बॉस' फेम खानजादी की एंट्री हो गई है.

https://www.instagram.com/p/DT4_PjyjXoM/

16:47 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज डेट रिवील

शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह एक बार फिर से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट रिवील की है. फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के मौके पर दस्तक देगी.

https://www.instagram.com/reel/DT5BfenCKKb/

16:44 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने जिम में रवि किशन को दी कड़ी टक्कर

अनुपम खेर और रवि किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए रहा है कि दोनों जिम में हैं. रवि को अनुपम खेर उन्हें जिम में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DT4Svv0AkX_/

16:43 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी

अभिनेत्री मौनी रॉय को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह हरियाणा के करनाल में एक इवेंट में गई थीं. एक्ट्रेस ने वहां से एक बेहद परेशान करने वाली घटना का खुलासा हुआ है. मौनी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों, जिनमें बुजुर्ग पुरुष भी शामिल थे, ने कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और भद्दे कमेंट्स पास किए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस घटना का खुलासा किया है.

https://www.instagram.com/p/DT4_bbfEqmF/?img_index=1

16:23 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 9.5 IMDb रेटिंग के साथ देखें Aditya Dhar की ये फिल्म

धुरंधर फिल्म ने पूरे भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था. इसके डायरेक्टर आदित्य धर को ऐसी कमाल की फिल्म बनाने के लिए काफी तारीफें मिलीं. ऐसे में उन्हीं के द्वारा बनाई गई देशभक्ति पर आधारित उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. पढ़िए पूरी खबर...

16:19 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा उलट-फेर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिला है. जहां इंडिया टॉप 10 में हॉलीवुड फिल्म The RIP नंबर वन पर थी वहीं टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये पीछे है. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में नंबर वन पर किसका कब्जा था. पढ़िए पूरी खबर.

16:05 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: इस गणतंत्र दिवस पर देखें देशभक्ति से भरी ये फिल्में

अगर आप भी घर बैठे देशभक्ति से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं? पढ़ें पूरी खबर...

16:00 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम श्रुतिका अर्जुन की 'द 50' में एंट्री

'बिग बॉस' फेम श्रुतिका अर्जुन की भी 'द 50' में एंट्री हो चुकी है. इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है. ऐसे में बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है.

https://www.instagram.com/p/DT45Mp3DCWU/

15:49 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' फेम नतालिया की 'द 50' में एंट्री

जियो हॉटस्टार का शो 'द 50' को 1 फरवरी को ऑन एयर किया जाएगा. ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. अब इस शो में नतालिया की एंट्री हो चुकी है. देखिए प्रोमो...

https://www.instagram.com/p/DT46z86jcuq/

15:47 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा 'वध 2' का ट्रेलर

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अब फिल्म 'वध 2' को लेकर खबर सामने आ रही है कि जेपी दत्ता की फिल्म के साथ इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को इसे थिएटर में 'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज किया जाएगा.

15:25 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'द 50' में लक्ष्य कौशिक की एंट्री

रियलिटी शो 'द 50' काफी चर्चा में है. ये 50 दिनों तक चलने वाला शो है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट एक महल में दिखेंगे. ऐसे में अब महल में जाने वाले कंटेस्टेंट्स में एक और नाम कंफर्म हो गया है. वो है लक्ष्य कौशिक. देखिए प्रोमो.

https://www.instagram.com/p/DT4tEdTimk1/

15:20 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: दिग्विजय सिंह राठी की 'द 50' में एंट्री

टीवी रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में शो में 'बिग बॉस 18' फेम एक्टर दिग्विजय सिंह राठी की एंट्री हुई है. इसका प्रोमो वीडियो भी सामने आया है. देखिए प्रोमो...

https://www.instagram.com/reel/DT43GxUDAEN/

15:12 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: इतने लंबे समय तक चुप क्यों थे विद्यान?

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के वकील ने उन पर लगे आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है. पलाश ने वकील ने उन पर लगे आरोपों पर क्या कहा है? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

14:52 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Kapil Sharma 1 शो का कितना चार्ज करते हैं?

संघर्ष कभी न कभी आपको फल जरूर देता है. इसका जीता जाता उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम हैं. उनमें से कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी सबसे आगे हैं. उन्होंने कभी PCO पर काम किया था. लेकिन आज वो करोड़ों में खेलते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:04 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 250 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसमें दिखा था देशभक्ति का जुनून

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर हर कोई घर बैठे कुछ ऐसा देखना पसंद करता है, जिसमें देशभक्ति का जज्बा भरा हो. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

14:02 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के एक घंटे में बिके 50 हजार टिकट्स

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज के बाद छा गई है. फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब इस मूवी के लिए लोगों में पागलपन देखने के लिए मिला. इसके 1 घंटे में 50 हजार के टिकट्स बिक गए. भारतीय सिनेमा में फिल्म ने इतिहास ही रच दिया है.

https://www.instagram.com/p/DT4vn-Oip2w/?img_index=1

13:57 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'आम्रपाली भौजी जिंदाबाद...', निरहुआ की ससुराल में लगे थे नारे

दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बताते हैं कि जब वो आम्रपाली के साथ ससुराल गए थे तो वहां भी भौजी जिंदाबाद के नारे लगे थे. चलिए बताते हैं रिएक्शन. पढ़िए पूरी खबर.

First published on: Jan 23, 2026 06:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.