Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, देखें वीडियो

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 1, 2026 23:56
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं. रश्मिका और विजय का इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है.

क्रिस्टल डिसूजा का जन्मदिन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से घर-घर छाने वालीं क्रिस्टल ने ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ सॉन्ग से सबका दिल जीता. फैंस ने भी इस सॉन्ग में क्रिस्टल को काफी पसंद किया. अब वो इस गाने से इतनी फेमस हो गई हैं कि आज उन्हें टीवी की दुनिया के बाहर के लोग भी जानने लगे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: The Kerala Story 2 ने दूसरे दिन O Romeo को दी पटखनी, जानें कितनी की कमाई

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 5.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 6.4 करोड़ पहुंच गया है. वहीं शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 62.7 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 99.55 करोड़ हो गया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:40 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: नए अवतार में दिखी नोरा फतेही, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही का एक नया अवतार देखने को मिला है. दरअसल आज पैप्स ने उन्हें एक ड्रेस में स्पॉट किया है,जिसमें वो खुद चल भी नहीं पा रही थी. इस वीडियो में नोरा काफी प्यारी ड्रेस में नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/reel/DVWengVkoeW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

22:47 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi'

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म 'अस्सी' दर्शकों को खास पसंद नहीं आई है. यह फिल्म 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. तापसी की फिल्म ने 10 दिन में 8.48 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. पढ़िए पूरी खबर...

22:04 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: खामेनेई की मौत पर झूमती दिखी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मध्य पूर्व इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं, जिसकी वजह से भारत के आम लोग के साथ-साथ फिल्म जगत के लोग भी फंस गए है. दरअसल, दुबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस लेकर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार शामिल है. पढ़िए पूरी खबर...

21:14 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Allu Arjun के भाई की शादी में नजर आए Vijay-Rashmika

हाल ही में विजय-रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई है. वहीं कपल ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में शामिल हुए हैं. जिसका फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. 

https://www.instagram.com/p/DVWOGXCEnN5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:58 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसने हिलाया बॉक्स ऑफिस, मालामाल हुए थे मेकर्स

हिंदी सिनेमा ने कई ऐसी फिल्में हैं, जो कम बजट के बाद भी तगड़ी कमाई कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

20:56 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: US-Iran के तनाव के बीच दुबई में फंसे Ajith Kumar

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तमिल एक्टर अजीत कुमार दुबाई में फंस गए है. हालांकि, उनके मैनेजर ने अजीत कुमार को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि अजीत बिलकुल सुरक्षित है. पढ़िए पूरी खबर...

20:17 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Chandrika Dixit ने पैसों के लिए दांव पर लगाई शादी?

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के ड्रामे की पोल खुल गई है. हालांकि, इसका खुलासा भी खुद चंद्रिका ने ही किया है. इसको लेकर वड़ा पाव गर्ल ने एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में है. पढ़ें पूरी खबर...

20:15 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: तलाक की खबरों के बीच Vijay Thalapathy को बेटे ने किया इंस्टा पर अनफॉलो?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार थालपति विजय इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी दायर की गई है. इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय ने भी विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:29 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Arijit Singh का पहला इंडिपेंडेंट सॉन्ग ‘रैना' हुआ रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले ली है. अब उन्होंने पहला इंडिपेंडेंस सॉन्ग रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:25 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: शादी के बाद कई कपल्स मनाएंगे पहली होली

होली का त्योहर हर किसी का फेवरेट होता है. इस साल टीवी से लेकर साउथ तक के कई कपल्स शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे. आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस बार पहली होली मनाएंगा? देखें फोटोज

19:13 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार-सैफ अली खान ने कर दिखाया 80 करोड़ का कमाल

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोगों काफी पसंद करते हैं. अब उनकी फिल्म 'हैवान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कमाल कर दिया है फिल्म ने बजट का 70% पैसा वसूल कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

18:55 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: स्टेज पर कॉफी पीते दिखे Ranbir Kapoor वायरल हुआ मजेदार वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन एक साथ एक मंच पर नजर आए है, जिसका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लोग कॉफी लवर को टैग करते हुए नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/reel/DVV9YXFEgur/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:45 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसीं संदीपा विर्क का बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस संदीपा विर्क 6 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिर गई है. वहीं अब वो जेल से बाहर आ गई है, और जेल का एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मै रोज मौत की दुआ मांगा करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:05 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: तितली बन इठलाईं Jacqueline Fernandez, देखें ग्लैमरस फोटोज

जैकलिन फर्नांडीस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट भी बेहद ग्लमैरस है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. देखें ग्लैमरस फोटोज

17:02 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ‘आई लव यू…’, वड़ा पाव गर्ल ने किसे कहे प्यार के 3 शब्द?

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित का अब एक और नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो मे चंद्रिका, आई लव यू भी बोल रही है, लेकिन किसे? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

16:01 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: दिल्ली कॉन्सर्ट में क्यों इमोशनल हुए Karan Aujla?

मशहूर सिंगर करण औजला का शनिवार को दिल्ली में कॉन्सर्ट था. इस कॉन्सर्ट में करण इमोशनल नजर आए. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर...

15:19 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट में बवाल, VVIP लाउंज में चले लात-घूंसे

मशहूर सिंगर करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट में बवाल हो गया. सिंगर के कॉन्सर्ट से वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

14:49 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, देखें वीडियो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं. रश्मिका और विजय का इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DVVgxlyk53g/

14:44 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: दुबई में फंसे साउथ एक्टर Vishnu Manchu, देखें वीडियो

साउथ एक्टर विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं. एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खौफनाक स्थिति दिखाई है. पढ़ें पूरी खबर...

13:00 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 2027 में रिलीज होगी ग्लोबल स्टार की ये फिल्म

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसकी रिलीज का हर किसी को इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की शूटिंग पर अपडेट आया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:02 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: टाइगर श्रॉफ की बिग बजट की फ्लॉप फिल्में

टाइगर श्रॉफ कई बिग बजट फिल्में दे चुके हैं लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरीं. इनमें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'हीरोपंती 2', 'बागी 4', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत-ए हीरो इज बॉर्न' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:30 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Suriya 46 का फर्स्ट लुक इस दिन होगा जारी

सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या 46' का अनाउंसमेंट पोस्टर जारी किया गया है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक 2 मार्च को जारी किया जाएगा. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्टर काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DVVCvCwgerc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=339b9fd5-bb5a-4bed-9efe-8aed413dc9d8

11:09 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' की आलोचना करने के लिए अनुराग कश्यप पर भड़के विपुल शाह!

अनुराग कश्यप ने हाल ही में 'द केरल स्टोरी 2' की आलोचना की. वहीं अब फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने इस पर रिएक्ट किया है. विपुल शाह ने कहा कि मैं अनुराग कश्यप पर निजी टिप्पणी नहीं करना चाहता ये उनकी व्यक्तिगत राय है.लेकिन मेरे निर्देशक कामाक्या ने सवाल उठाया कि जिन्होंने ‘द गर्ल इन येलो बूट्स’ जैसी फिल्म बनाई, क्या ऐसे विषय पर उनकी राय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए? हमें उनके जवाब का इंतजार है.

10:41 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' के पोस्टर पर कियारा आडवाणी ने लुटाया प्यार

'टॉक्सिक' का नया पोस्टर जारी किया गया है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर काफी वायरल हो रहा है. वहीं इस पर एक्ट्रेस नयनतारा ने कियारा और यश के लुक पर प्यार लुटाया है.

https://www.instagram.com/p/DVToWvajIJk/

10:10 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: दुबई में फंसी सोनल चौहान

इजरायल और अमेरिका के ईरान बीच छिड़ी जंग के बीच एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पोस्ट वायरल हो रही है.

09:25 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Manj Musik अस्पताल में हुए भर्ती

भारतीय सिंगर मंज म्यूजिक लंदन में अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. इसके बाद सिंगर का शो भी रद्द करना पड़ा. सिंगर को मुंबई में जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में प्रस्तुति देनी थी. अब इस खबर ने फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी है.

09:02 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने गिनवाए अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

राजपाल यादव ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने केस पर बात की है. साथ ही एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी गिनवाए हैं. वहीं एक्टर को जिन-जिन लोगों ने सपोर्ट किए उन सभी को एक्टर ने शुक्रिया कहा. पढ़िए पूरी खबर

08:30 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 62.7 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 99.55 करोड़ हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DUugRDMiLWE/?hl=en&img_index=1

08:10 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फैंस में बाटेंगे मिठाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस का मुंह मीठा कराने वाले हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. कपल 21 शहरों और 16 मंदिरों में मिठाई बंटवाएंगे. पढ़िए पूरी खबर

07:55 (IST) 1 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' ने कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 5.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 6.4 करोड़ पहुंच गया है.

First published on: Feb 28, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.