Box Office Collection: The Kerala Story 2 ने दूसरे दिन O Romeo को दी पटखनी, जानें कितनी की कमाई

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. फैंस भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. वहीं ‘ओ रोमियो’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

the kerala story 2 box office collection

'द केरल स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. विवादों में घिरने के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को पटखनी दी. ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. हालांकि पहले इस फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लग गई थी, लेकिन बाद में फिल्म को रिलीज करने की परमिशन दे दी गई. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.20% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.45%, दोपहर के शो 11.88%, शाम के शो 11.42% और रात के शो 19.05% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 5.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 6.4 करोड़ पहुंच गया है.

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने बीते शनिवार शाहिद कपूर की फिल्म से ज्यादा कमाई की. ‘ओ रोमियो’ ने भारत में 62.7 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 99.55 करोड़ हो गया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो जाएगा.

विज्ञापन

पहले रिलीज डेट पर लगी थी रोक

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से ये चर्चाओं में बना हुआ है. इस फिल्म पर विवाद करते हुए कई लोगों ने इसे बैन करने की मांग की थी. जिसके बाद केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंज ने इस फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगा दी थी. वहीं बाद में डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच का फैसला बदल दिया, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट से बैन हटा दिया गया और फिल्म को रिलीज कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ