प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद Arijit Singh की धमाकेदार वापसी, पहला इंडिपेंडेंट सॉन्ग ‘रैना' ने मचाया धमाल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले ली है. अब उन्होंने पहला इंडिपेंडेंस सॉन्ग रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.

arijit singh

अरिजीत सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने जब प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था, तो उनके फैंस को यकीन नहीं हो पा रहा था कि वो इतना जल्दी प्लेबैक सिंगिंग कैसे छोड़ सकते है. रिटायरमेंट की खबर सुन उनके फैंस काफी ज्यादा उदास हो गए थे. अरिजीत सिंह वो सिंगर है, जो अपनी आवाज से दिल तोड़ने और जोड़ने का हुनर रखते हैं. आप भी अरिजीत सिंह के फैन है, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही सुपरहिट बनी ‘Haiwan’, अक्षय कुमार-सैफ अली खान ने कर दिखाया 80 करोड़ का कमाल

विज्ञापन

अरिजीत सिंह का नया गाना रैना हुआ रिलीज

अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद अपना पहला इंडिपेंडेंस सॉन्ग रिलीज किया है. यह गाना जैसे ही रिलीज किया गया, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. अरिजीत ने नया गाना का टाइटल ‘रैना’ रखा है. अरिजीत सिंह ने यह गाना शेखर रवजियानी के साथ मिलकर बनाया है. इसकी जानकारी अरिजीत और शेखर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है. अरिजीत सिंह का यह गाना 27 फरवरी को रिलीज किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को सुनकर अरिजीत के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

अरिजीत सिंह ने कब लिया था रिटायरमेंट

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह के इस गाने पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके फैंस खुलकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक में ऐसा कमबैक, सच में कमाल है.’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अरिजीत का यह अंदाज बिल्कुल अलग है धीमा, सुकून भरा और दिल को छू लेने वाला.’ आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इस ऐलान के बाद उनके फैंस काफी भावुक हो गए थे. लेकिन अब फिर से उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं. क्योंकि अरिजीत सिंह का इंडिपेंडेंट म्यूजिक में कमबैक हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ