Thalapathy Vijay Political Career: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इस समय मुसीबतों से घिरे हुए हैं. उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में आ रही है. पहले उनकी फिल्म जन नायगन को लेकर पंगा हुआ, फिर अब उनकी 27 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर है. उनकी पत्नी ने हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनसे तलाक लेने की याचिका दायर की है. बता दें कि सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में भी सक्रिय हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु की राजनीति में नई उम्मीद जगाती है.
ज्योतिष की भविष्यवाणी
थलापति विजय से जुड़े इन विवादों के बीच, ज्योतिषाचार्य प्रशांत किनी की अजीबो-गरीब भविष्यवाणी सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने एक्टर के राजनीतिक करियर के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि ‘थलापति विजय 2030 के बाद राजनीतिक करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे. यह तमिलानाडु के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. लेकिन इस पर उन्हें राजनिती में सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज करानी है.’
मुख्यमंत्री बनने का सपना
कई ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि थलापति विजय एक दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. लेकिन यह 2026 में नहीं, बल्कि 2030 या 2031 के आसपास हो सकता है. एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि 2031 में वे मुख्यमंत्री पद पर पहुंचेंगे. तब तक उनकी पार्टी और मजबूत हो जाएगी. विजय के कुंडली में राज योग है, जो उन्हें बड़ा नेता बनाने वाला है. हालांकि, 2026 में वे राजनीति में मजबूत आधार बनाएंगे, जो आगे की सफलता की नींव रखेगा.
तलाक और राजनीतिक करियर
थलापति विजय का करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही मुख्य धारा में काफी चर्चा करने वाले विषय बन चुके हैं. एक तरफ जहां पत्नी संगीता ने एक्टर पर चीटिंग के आरोप लगाकर तलाक की मांग की है. वहीं दूसरी ओर एक्टर अपनी राजनीति पर पकड़ मजबूत करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं. ज्योतिषाचार्य का उनके राजनीतिक करियर को लेकर ऐसी भविष्यवाणी, एक्टर के फैंस को खुश कर रही है.