Tejasswi Prakash ने अपनी को-स्टार को रुलाए खून के आंसू, सरेआम कर डाली Surbhi Chandna की ऐसी बेज्जती

Tejasswi Prakash Surbhi Chandna Controversy: Tejasswi Prakash फिर से सुर्खियों में काफी छाई हुई हैं. इस बार का कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड करण से जुड़ी रोमांटिक बातें नहीं बल्कि उनकी को-स्टार सुरभी से जुड़ा हुआ मामला है, जिसमें तेजस्वी की इस हरकत ने एक्ट्रेस को मीडिया वालों के सामने ही रुला दिया.

_Tejasswi Prakash Surbhi Chandna fight

_Tejasswi Prakash Surbhi Chandna fight

Tejasswi Prakash Surbhi Chandna Fight: Tejasswi Prakash टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई रिएलिटी शोज भी किए हैं. हालांकि, वे अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार सुर्खियों में बने रहने का कारण अलग है. हाल ही में टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक बड़ा विवाद छाया हुआ है. जहां पर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और सुरभी चंदना की नई वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ रिलीज हुई. यह सीरीज 25 फरवरी, 2026 को MX Player पर स्ट्रीम हुई. लेकिन प्रमोशन इवेंट के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे सुरभी इमोशनल होकर इवेंट से चली गईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन इवेंट में क्या हुआ?

प्रमोशन के लिए मुंबई में मीडिया इंटरव्यू रखे गए थे. सुरभी चंदना और दूसरे को-स्टार अनुद सिंह ढाका समय पर पहुंच गए. लेकिन तेजस्वी प्रकाश दो घंटे लेट हो गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी ने सुरभी के साथ स्टेज शेयर करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘वे अकेले ही मीडिया से बात करेंगी, लेकिन सुरभी के साथ नहीं.’

इवेंट टीम के सामने आई बड़ी दुविधा

तेजस्वी ने इवेंट वालों के सामने शर्त रखी कि जब तक सुरभी अंदर हैं, वे इवेंट में नहीं जाएंगी. टीम ने मीडिया को बताया कि तेजस्वी सुरभी के साथ एक फ्रेम में नहीं आना चाहतीं. यह सुनकर सुरभी बहुत दुखी हो गईं. वे पहले तो बहुत शर्मिंदा हुआ, लेकिन पहले इंटरव्यू के बाद जब दूसरा इंटरव्यू शुरू होने वाला था, तब वे इवेंट से आंखों में आंसू लिए वहां से चली गई. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि तेजस्वी की इस हरकत ने सुरभी को खून के आंसू रुला दिए. यह घटना सरेआम हुई, जिससे मीडिया और फैंस में हंगामा मच गया.

विज्ञापन

तेजस्वी और सुरभी के रिश्ते में क्यों ऐसी दरार

तेजस्वी और सुरभी ने एकसाथ वेबसीरीज पर काम किया है. लेकिन एकसाथ प्रमोशन तक ना करने के लिए दोनों के बीच ऐसी दरार के पीछे का कारण कोई नहीं जानता. जब सुरभी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति थी.” उन्होंने ज्यादा डिटेल नहीं बताई, लेकिन साफ जाहिर था कि वे निराश हैं. सुरभी ने रोने की बात पर सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया कि वे इवेंट छोड़कर रोते हुए गईं.

विज्ञापन

क्या है तेजस्वी का पक्ष?

अभी तक तेजस्वी प्रकाश ने इस विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. कुछ लोग कहते हैं कि यह प्रमोशन का स्टंट हो सकता है, क्योंकि दोनों की अलग-अलग फैन फॉलोइंग है. लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स तेजस्वी को गलत ठहरा रही हैं. फैंस सोशल मीडिया पर तेजस्वी को घमंडी और असभ्य बता रहे हैं. कुछ का कहना है कि ‘नागिन 6’ के बाद तेजस्वी का व्यवहार बदल गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ