'मेरा और प्यार का…', चहल संग लिंकअप की खबरों पर Shefali Bagga का आया रिएक्शन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ शेफाली बग्गा का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हालांकि, अब एक्ट्रेस शेफाली बग्गा ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शेफाली ने कहा की मैं अपने प्रोफेशनल लाइफ को निजी जिंदगी से अलग रखती हुं.

chahal

चहल के साथ रिश्ते पर क्या बोली शेफाली

विज्ञापन

क्रिकेट होस्ट-एक्ट्रेस शेफाली वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जब से शेफाली बग्गा से पूछा गया कि क्या आप किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं. इस सवाल पर उनका रिएक्शन काफी दिलचस्प रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचते ही Rashmika Mandanna का ग्रैंड वेलकम, सासू मां ने हाथ पकड़कर कराया गृह प्रवेश, जानें कब और कहां होगा रिसेप्शन

विज्ञापन

शेफाली बग्गा ने प्यार को लेकर कही बड़ी बात

एक्टर शेफाली बग्गा ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. फिल्मीज्ञान से बात करते हुए शेफाली बग्गा ने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी को शामिल नहीं करती मुझे उलझन पसंद नहीं है. शेफाली से जब पूछा गया कि आपको फैंस चाहते हैं कि आपके पास भी अनुष्का की तरह विराट हो. शेफाली बग्गा को भी विराट मिल जाए, तो कैसा रहेगा. इस पर जवाब देते हुए शेफाली ने कहा, ‘मैं यही चाहती हूं कि मुझे भी जल्द कोई विराट मिल जाए.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा मेरा और प्यार का 36 का आंकड़ा है. इतना ही नहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी. इस पर शेफाली बग्गा ने कहा मुझे नहीं पता क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को प्रोफेशन के साथ शामिल कर उलझन नहीं लेना चाहती. मैं चाहती हूं कि जितनी चीज सिंपल रहे मेरे लिए उतना ही अच्छा है. मेरे क्रिकेटर बहुत अच्छे दोस्त हैं.

युजवेंद्र के साथ रिश्ते को लेकर क्या बोली शेफाली बग्गा

हालांकि, शेफाली बग्गा से पूछा गया कि जब जसप्रीत बुमराह और संजना की जोड़ी हो सकती है, तो फिर आपकी क्यों नहीं हो सकती. ऐसा नहीं है कि आपको प्रपोजल नहीं आए होंगे. इस पर जवाब देते हुए, शेफाली ने कहा इस बारे में बात ना करें तो बेहतर होगा. हालांकि, यह कहते हुए उनकी मुस्कान बहुत कुछ बयां कर गई. क्रिकेट-होस्ट, एक्टर शेफाली बग्गा का नाम युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल कई बार चहल और शेफाली को एक साथ स्पॉट भी किया गया है. जिसे देखकर कयास लगाया जा रहे हैं कि शायद शेफाली और युजवेंद्र एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शेफाली बग्गा का ड्रीम बॉय कौन बनेगा. शैफाली ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर की थी. हालांकि. उन्हें असली पहचान सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ