---विज्ञापन---

‘मौत की दुआ मांगने लगी थी…’, 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसीं संदीपा विर्क का बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस संदीपा विर्क 6 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिर गई है.  वहीं अब वो जेल से बाहर आ गई है, और जेल का एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मै रोज मौत की दुआ मांगा करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

अभिनेत्री संदीपा विर्क करीब 4 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गई है. संदीपा विर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, संदीपा को 6 करोड़ रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई है. अब एक्ट्रेस ने अपना जेल का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है. संदीपा विर्क ने यह भी बताया कि वह कैसे रोज मौत की दुआ मांगा करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही सुपरहिट बनी ‘Haiwan’, अक्षय कुमार-सैफ अली खान ने कर दिखाया 80 करोड़ का कमाल

---विज्ञापन---

जेल से बाहर आने के बाद संदीपा विर्क ने क्या कहा

संदीपा विर्क ने हाल ही में सिमरन जोत मक्कर से बात करते हुए अपने जेल में बिताए समय को याद किया है.  दरअसल, एक्ट्रेस ने इस बातचीत में बताया, ‘तिहाड़ जेल एक ऐसी जगह है जहां मैं सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी. मैं जब पहली बार वहां गई, तो मैंने भगवान से यही कहा था कि मैं इसके लायक नहीं हूं. जब मैं पहली बार वॉशरूम गई, तो मैंने सोचा लोग कहते हैं कि कर्म का फल मिलता है’. उन्होने ने आगे कहा, ‘मैंने शायद पिछले जन्म में कुछ गलतियां की होगी, जानबूझकर या अनजाने में. संदीपा ने यह भी बताया, ‘तिहाड़ जेल के अंदर 500-600 लोगों के साथ रहना, मेरे लिए काफी मुश्किल था. मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई थी. मैं बिना सहारे के खड़ी भी नहीं हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan से Salman Khan तक, दुबई में करोड़ों के लग्जरी घरों के मालिक हैं ये 8 भारतीय सितारे

---विज्ञापन---

क्या है पूरी मामला

संदीपा ने आगे कहा, मै जब भी इसके बारे में सोचती हूं, तो रो पड़ती हूं, मैं यही सोचती हूं कि यह मेरे साथ क्यों हुआ. उन्होंने आगे बताया, ‘तिहाड़ का वाशरूम काफी गंदा होता है. जमीन पर सोना पड़ता है. आपको बता दें कि अभिनेत्री संदीपा विर्क को दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को जमानत दी थी. ED ने साफ कहां है कि पैसे उनके खाते के जरिए आगे भेजे गए थे और उसे पैसे से प्रॉपर्टी खरीद ली गई थी. दरअसल, यह मामला साल 2008-2013 का है इसलिए कोर्ट ने जमानत दे दी है. संदीपा विर्क के उपर आरोप है कि फिल्म में लीड रोल दिलाने के लिए 6 करोड़ रुपये निवेश कराए गए थे.

First published on: Mar 01, 2026 06:42 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola