---विज्ञापन---

रिलीज से पहले ही सुपरहिट बनी ‘Haiwan’, अक्षय कुमार-सैफ अली खान ने कर दिखाया 80 करोड़ का कमाल

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोगों काफी पसंद करते हैं. अब उनकी फिल्म 'हैवान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कमाल कर दिया है फिल्म ने बजट का 70% पैसा वसूल कर लिया है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दोनों कलाकारों के बीच जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आती है. सैफ-अक्षय को ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया था.अब इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी लागत का 70% कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

यह भी पढ़ें: ‘मेरा और प्यार का…’, चहल संग लिंकअप की खबरों पर Shefali Bagga का आया रिएक्शन

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए 80 करोड़ रुपये

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हैवान’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. दरअसल, फिल्म ने अपना नॉन क्रिटिकल राइट्स को बेच दिया है. मेकर्स ने यह डील सोनी नेटवर्क के साथ की है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिल्म हैवान की डिमांड काफी ज्यादा थी. हालांकि, फिल्म मेकर्स ने यह डील 80 करोड़ रुपये में की है. बता दें कि फिल्म हैवान का म्यूजिक राइट्स भी सोनी नेटवर्क ने अपने नाम किया है.

यह भी पढ़ें: शादी के बाद Vijay-Rashmika की पहली फिल्म ‘Ranabaali’ का फर्स्ट लुक रिलीज, यूजर्स ने किया ट्रोल

कब होगी ‘हैवान’ फिल्म रिलीज?

इस डील के बाद ही सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का 70% पैसा वसूल कर लिया है, जिसकी वजह से फिल्म की हाइप और भी ज्यादा बढ़ गई है. यह फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज की जा सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर किसी भी तरह की तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शन बैनरतले बनाई जा रही है. बॉलीवुड की इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कलाकार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 01, 2026 03:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola