Live Updates
Entertainment News LIVE: इशित भट्ट ने अमिताभ बच्चन से बर्ताव के लिए मांगी माफी
अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी 17' जूनियर में कंटेस्टेंट इशित भट्ट अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में थे. इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सामने आया है कि वह उस वक्त घबरा गया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: दिवाली के मौके पर कोलकाता पहुंचे चंकी पांडेय
चंकी पांडेय बॉलीवुड में कॉमेडी एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. लेकिन बंगाल में उनका स्टारडम शाहरुख, सलमान खान जैसे है. ऐसे में अब दिवाली के मौके पर एक्टर कोलकाता पहुंचे हैं. उन्होंने देवी काली के दर्शन किए हैं.
Entertainment News LIVE: चर्चा में दिव्या खोसला का दिवाली लुक
बॉलीवुड में आज दिवाली का धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है.ऐसे में अब दिव्या खोसला का नया लुक सामने आया है. इसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर धनश्री का दिखा स्टाइलिश अवतार
धनश्री वर्मा ने दिवाली के मौके पर अपना स्टाइलिश अवतार शेयर किया है, जिसमें उन्हें मरून कलर की शानदार ड्रेस में देखा जा सकता है. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था.
Entertainment News LIVE: निया शर्मा ने दिवाली पर खुद को दिया तोहफा
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने इस दिवाली खुद को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने खुद को येलो कलर की लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर सामने आई है. इसकी कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है.
Entertainment News LIVE: KBC 17 में कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन से पूछी फीस
दिवाली 2025 के मौके पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 17 बेहद ही स्पेशल होने वाला है. इसका प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बिग बी को भी हंस-हंसकर लोट-पोट होते हुए देखा जा सकता है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर रश्मिका मंदाना का ‘मायसा’ में दिखा दमदार अवतार, पोस्टर जारी
दिवाली के मौके पर रश्मिका मंदाना के फैंस को 'मायसा' के मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस के लुक का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें बंदूक लिए हुए दमदार अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर नोरा फतेही ने दिखाया स्टनिंग लुक
दिवाली के मौके पर नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है. उन्हें दीपावली पर एक्ट्रेस को स्टनिंग देखा जा सकता है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: श्रीलीला ने यूं दी दिवाली की शुभकामनाएं
श्रीलीला ने दिवाली के मोके पर अपने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे साझा कर एक्ट्रेस ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. फोटोज में अभिनेत्री को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने शेयर की दिवाली पूजा की फोटोज
दिवाली के मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. उन्होंने दिवाली पूजा की फोटोज को शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस को साड़ी में देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर छाया जैकलीन फर्नांडीस का ट्रेडिशनल लुक
दिवाली के मौके पर जैकलीन फर्नांडीस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इस दौरान उनका लुक चर्चा में रहा. एक्ट्रेस ने रेड साड़ी और बिंदी में फैंस का दिल ही जीत लिया.
Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की दिवाली पर फोटोज
दिवाली के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. इसमें वह पति जहीर इकबाल के साथ पोज देते हए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी है.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर रिलीज हुई ये फिल्म 200 करोड़ की कमाई के बाद भी रही एवरेज
दिवाली 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हो रही हैं. ऐसे में आपको दिवाली के बॉक्स ऑफिस के बारे में बता रहे हैं. चलिए बताते हैं कि पिछले 5 सालों में कितनी फिल्में रिलीज हुई हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: नामांकन भरने पहुंचीं ज्योति सिंह
पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह बिहार चुनाव 2025 को लेकर चर्चा में हैं. वह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में अब वह नामांकन भरने के लिए पहुंचीं हैं. उनके साथ लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने के लिए मिल रही है.
Entertainment News LIVE: राघव जुयाल ने दिया फैंस का सरप्राइज
बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल 'किल' से हिट हो गए. अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो काफी खतरनाक है. देखिए...
Entertainment News LIVE: दिशा पाटनी का दिवाली लुक वायरल
दिवाली 2025 के मौके पर दिशा पाटनी का लुक वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में फैंस का दिल जीत लिया है. उनका लुक देखते ही बन रहा है.
Entertainment News LIVE: रवि किशन ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली 2025 के मौके पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इसमें उन्हें दोस्तों के साथ देखा जा सकता है. इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने दिवाली की बधाई दी है.
Entertainment News LIVE: दिवाली पर श्वेता महारा ने मचाई धूम
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा ने अरविंद अकेला कल्लू के सॉन्ग पर गर्दा उड़ा दिया है, जिसके बाद भोजपुरी स्टार के गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: करीना कपूर की दिवाली फोटोज
बीते दिन ही कपूर परिवार में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन रखा गया था, जिसमें पूरा परिवार एक साथ दिखा. ऐसे में अब आलिया के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं. उन्होंने राजस्थानी स्टाइल लहंगे में पोज दिया. देखिए...
Entertainment News LIVE: दिवाली पर दिखा 'थामा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ग्लैम लुक
'थामा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने दिवाली लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. अनारकली सूट में रश्मिका मंदाना के फोटोज से एक पल के लिए भी आपकी नजरें नहीं हटेंगी.
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने ससुराल वालों संग मनाया दिवाली का जश्न
आज दिवाली का जश्न देश भर में मनाया जा रहा है. बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी स्टार्स तक दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में अब आलिया भट्ट ने ससुरलवालों के साथ सेलिब्रेशन किया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने दिवाली पार्टी में लूटी लाइमलाइट
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपनी ननद करीना कपूर के साथ एक से बढ़कर एक पोज दिए. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: बिग बॉस तेलुगु 9 में हुआ शॉकिंग एविक्शन
'बिग बॉस तेलुगु 9' में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट भरणी शंकर घर से बेघर हो गए हैं. बता दें इस शो को साउथ सुपरस्टार नागार्जन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: डीडीएलजे 30 साल, काजोल ने शेयर की पोस्ट
शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म 'डीडीएलजे' की रिलीज को 30 साल पुरे हो चुके हैं. इसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. ऐसे में अब फिल्म ने 3 दशक पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है और फैंस को उनका प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया है.
Entertainment News LIVE: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने मनाया बेटी का पहला बर्थडे
दिवाली सेलिब्रेशन 2025 के बीच प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस जश्न की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कपल अपने बेटी को लाड करता दिखाई दे रहा है.
Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी का रिश्ता कंफर्म?
दिवाली 2025 का जश्न जारी है. इस खास मौके पर हुमा कुरैशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. इसी बीच माना जा रहा है कि हुमा ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर.
Bigg Boss 19 LIVE: मालती ने तान्या को किया एक्सपोज
मालती चाहर एक बार फिर तान्या मित्तल को एक्सपोज करती दिखाइ दीं. मालती बिग बॉस के घरवालों से तान्या की बाहर की वायरल रील्स के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं और तान्या की संस्कारी वाली इमेज पर भी सवाल उठाए. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के छुड़ाए छक्के
दिवाली के मौके पर 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' के बीच धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिल रही है. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग जारी है. चलिए बताते हैं किसका दबदबा बरकरार है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: बिग बॉस तेलुगु 9 में नागार्जुन और शिल्पा शिरोडकर का रीयूनियन
बिग बॉस तेलुगु 9 में शिल्पा शिरोडकर अपनी फिल्म 'जटाधारा' को प्रमोट करने पहुंची. इस दौरान शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी ने शिल्पा संग अपने पुराने फिल्मी एक्सपीरियंस को याद किया. इस दौरान शिल्पा के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं.
Entertainment News LIVE: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे
एकता कपूर ने बेहतरीन दिवाली पार्टी होस्ट की और इस दौरान टीवी के कई जाने-मानें सितारों ने आकर रोशनी बिखेरी. इस पार्टी में 'राइज एंड फॉल' के विनर अर्जुन बिजलानी से लेकर करण कुंद्रा तक शामिल हुए. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड ने दी बधाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के 2 साल बाद मम्मी-पापा बन गए हैं. खुशखबरी सुनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल को भर-भरकर बधाईयां मिल रही हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनने की खबर सुन खुशी से झूम उठीं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: किरण कुमार का जन्मदिन आज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर किरण कुमार आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले किरण कुमार ने 'शिमला में प्यार' से अपने करियर की शुरुआत की थी.
Entertainment News LIVE: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में उछाल
दिवाली के मौके पर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई में उछाल देखने को मिला है. 18वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में 'कांतारा चैप्टर 1' ने 524.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दुनिया भर में 731.25 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में अल्ताफ राजा ने घरवालों को किया एंटरटेन
'बिग बॉस 19' में घरवाले दिवाली पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस की दिवाली पार्टी में अल्ताफ राजा ने अपने गानों से और रंग जमा दिया. वहीं मालती चाहर एक बार फिर तान्या मित्तल को एक्सपोज करती नजर आईं.
Entertainment News Update in Hindi: दिवाली के मौके पर जैकलीन फर्नांडीस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इस दौरान उनका लुक चर्चा में रहा. एक्ट्रेस ने रेड साड़ी और बिंदी में फैंस का दिल ही जीत लिया. वहीं, दिवाली के मौके पर रश्मिका मंदाना के फैंस को ‘मायसा’ के मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस के लुक का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें बंदूक लिए हुए दमदार अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है.
‘बिग बॉस तेलुगु 9’ में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट भरणी शंकर घर से बेघर हो गए हैं. बता दें इस शो को साउथ सुपरस्टार नागार्जन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार में इस बार कोई भी बेघर नहीं हुआ. इसी के साथ-साथ मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवाले दिवाली पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस की दिवाली पार्टी में अल्ताफ राजा ने अपने गानों से और रंग जमा दिया. वहीं मालती चाहर एक बार फिर तान्या मित्तल को एक्सपोज करती नजर आईं. इसके साथ ही बॉलीवुड के मशहूर एक्टर किरण कुमार आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले किरण कुमार ने ‘शिमला में प्यार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कमाल, 18वें दिन फिर बढ़ी कमाई; जानें Dude का क्या हाल?
वहीं दूसरी ओर दिवाली के मौके पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में उछाल देखने को मिला है. 18वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इन आंकड़ों के बाद भारत में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 524.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दुनिया भर में 731.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही प्रदीप रंगनाथन की Dude ने बॉक्स ऑफिस पर 30.35 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines