---विज्ञापन---

Entertainment News Live: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi Live: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर बुधवार शाम ईटानगर के बाहरी इलाके में जोलांग-राकाप रोड पर हमला किया गया था. यह मामला सामने आते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी. वहीं अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर ने FTII के जोटे कैंपस के छात्रों और दो स्थानीय लोगों से चल रहे झड़प के बीच बचाने की कोशिश की थी. इसी दौरान फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा की भी झड़प उन लोगों के साथ हुई थी और उन दोनों ने  डोमिनिक संगमा पर बांस और लाठी से हमला कर दिया था. इतना ही नहीं एक सिक्योरिटी गार्ड और चार छात्रों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

---विज्ञापन---

‘दायरा’ ने कितने का किया कलेक्शन?

करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 1.08 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने 0.90 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फिल्म के देश भर में कुल 2,283 शोज लगे थे. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

07:02 (IST) 19 Sep 2026
Entertainment News LIVE: ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन?

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बीते दिन यानी 18 सितंबर (शुक्रवार) को भी शानदार कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर...

First published on: Sep 19, 2026 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola