Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: ‘मातृभूमि’ फेम चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हुआ हैक, सलमान खान की एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 11, 2026 07:58 IST
Entertainment News LIVE
जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हैक हो गया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी शेयर की है. चित्रांगदा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भी खास अपील की है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘सभी को नमस्कार, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हम इसे रिकवर करने की प्रक्रिया में हैं. जब तक समस्या हल नहीं हो जाती, कृपया इस अकाउंट से संबंधित किसी भी गतिविधि या संदेश को अनदेखा करें. धन्यवाद.’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.

मोहित सूरी का बर्थडे

‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोहित सूरी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. इनमें ‘मर्डर 2’, ‘आवारापन’, ‘एक विलेन’, ‘मलंग’, ‘आशिकी 2’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और आज भी दुनिया इन फिल्मों की दीवानी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dacoit या LIK… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? ‘धुरंधर 2’ को नहीं कर पाई टस से मस!

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ और प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘डकैत’ मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की कमाई की. वहीं LIK ने 6.85 करोड़ की कमाई की. वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में अभी तक छाई हुई है. 23वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
07:58 (IST) 11 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'डकैत' मूवी ने कितनी की कमाई?

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की 'डकैत' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'डकैत' मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 13.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DW3sDivEw9o/

07:17 (IST) 11 Apr 2026
Entertainment News LIVE: मोहित सूरी का बर्थडे आज

'सैयारा' के डायरेक्टर मोहित सूरी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोहित सूरी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. इनमें 'मर्डर 2', 'आवारापन', 'एक विलेन', 'मलंग', 'आशिकी 2' और 'सैयारा' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और आज भी दुनिया इन फिल्मों की दीवानी है.

06:55 (IST) 11 Apr 2026
Entertainment News LIVE: चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हुआ हैक

'मातृभूमि' की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हैक हो गया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी शेयर की है. चित्रांगदा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भी खास अपील की है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हम इसे रिकवर करने की प्रक्रिया में हैं. जब तक समस्या हल नहीं हो जाती, कृपया इस अकाउंट से संबंधित किसी भी गतिविधि या संदेश को अनदेखा करें. धन्यवाद.'

First published on: Apr 11, 2026 06:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.