भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की वाइफ ज्योति सिंह ने उनके आरोपों पर जवाब दिया है. उन्होंने चुनाव लड़ने से लेकर बच्चे तक पर बात की है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News in Hindi: अरबाज और शूरा खान ने हाल ही में बेबी गर्ल का वेलकम किया है. जहां एक्टर दूसरी बार पापा बने हैं वहीं, शूरा अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं. खान परिवार के लिए ये पल बेहद ही खुशियों से भरा है. इसी बीच अब कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि उनकी बेटी का नाम सिपारा खान है.
‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क में 4 कंटेस्टेंट्स को कैप्टन बनने की दावेदारी मिल गई है. इनमें नेहल चुडासमा, तान्या मित्तल, अशनूर कौर और शहबाज बदेशा शामिल है. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. बिग बॉस के घर में एक बार फिर राशन टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स भिड़ गए हैं. इस बीच घरवाले 2 टीम में बंट गए. वहीं अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा में एक बार फिर खाने को लेकर घमासान देखने को मिला. इसके साथ ही आज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम एक्ट्रेस मोना सिंह अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. मोना सिंह टीवी से लेकर फिल्मों तक पहचान बना चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने 6 दिनों में पार किए 400 करोड़, SSKTK का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?
वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने महज 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 407 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि भारत में ये आंकड़े अभी 290.25 करोड़ ही है. इसके साथ ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 6 दिनों में 49.75 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. भारत में ये आंकड़ा अभी 36.25 करोड़ है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की छोटी से बड़ी लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.
अरबाज और शूरा खान ने हाल ही में बेबी गर्ल का वेलकम किया है. जहां एक्टर दूसरी बार पापा बने हैं वहीं, शूरा अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं. खान परिवार के लिए ये पल बेहद ही खुशियों से भरा है. इसी बीच अब कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि उनकी बेटी का नाम सिपारा खान है.
'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का खास एपिसोड आने वाला है. शो में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो जारी किया गया है. इसमें खुलासा हुआ है कि फरहान की फिल्म '120 बहादुर' के लिए अमिताभ बच्चन वॉइस ओवर देने वाले हैं. शो में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर से उनकी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के बारे में पूछते हैं. इसके बाद फरहान रिजांग ला की लड़ाई और वहां 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़े बहादुर सैनिकों की कहानी बताते हैं. आखिर में, फरहान अमिताभ बच्चन से एक खास रिक्वेस्ट करते हैं कि वे उनकी फिल्म की ओपनिंग सीन को नरेट करें.
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने वाइफ ज्योति सिंह पर पलटवार किया है. ज्योति ने उनके घर पर जाकर कई आरोप लगाए थे और सुसाइड की धमकी दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट उन्हें मीडिया के सामने आने का चैलेंज दिया था. पढ़िए पूरी खबर.
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. उनके मौत से पंजाबी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वो पिछले 12 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे. महज 35 साल की उम्र में उनका चले जाना सदमे से कम नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
गौरी खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर सेलेब्स उन्हें ढेरों बर्थडे विशेज भेज रहे हैं. इल लिस्ट में एक नाम नम्रता शिरोडकर का भी शामिल है. उन्होंने उनके साथ पुरानी यादों की तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, 'हमने साथ में जो वक्त बिताए, वो प्यार भेज रही हूं. आने वाला साल आपके लिए और शानदार हो.'
एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबला द एपिक' इस साल की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसके रन टाइम का भी खुलासा हुआ है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका मिला है. कारोबारी दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा और उनके पति ने उनसे कारोबार के नाम पर ये रकम ली थी, जिसे निजी खर्च में इस्तेमाल किया. पढ़िए पूरी खबर.
कृति शेट्टी के फैन्स का इंतज़ार अब खत्म हो गया है. उनकी आने वाली फिल्म 'जीनी' का गाना 'अब्दी अब्दी' रिलीज़ हो गया है. इसमें कल्याणी प्रियदर्शन और एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने कमाल के बेली डांस मूव्स दिखाए हैं. ट्रैक की शूटिंग के बारे में बात करते हुए, कृति ने बताया, "मुझे कहना होगा कि गणेश आचार्य मास्टर ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया है। उनकी टीम शूटिंग के दौरान भी बहुत सहयोगी और मददगार रही. देखिए वीडियो...
'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क में 4 कंटेस्टेंट्स को कैप्टन बनने की दावेदारी मिल गई है. इनमें नेहल चुडासमा, तान्या मित्तल, अशनूर कौर और शहबाज बदेशा शामिल है.
🚨 BREAKING! Captaincy Contenders are☆ Nehal Chudasama ☆ Tanya Mittal☆ Ashnoor Kaur☆ Shehbaz Badesha Who will become new captain?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 7, 2025
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गई है. एक्टर कृष पाठक से सारा खान ने कोर्ट मैरिज की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल ने इस बात का ऐलान किया है. सारा के फैंस उन्हें उनके नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं.पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DPiXSc2iBUF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=17b399b5-79c6-4b43-ba2e-0f78820c86bc
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के मिल रही है. इसे दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देखिए ट्रेलर
सिंगर ज़ुबीन गर्ग के मौत की जांच जारी है. इस मामले में नया मोड़ आया है और सिंगर के चचेरे भाई, एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया गया है. सिंगापुर में गायक की संदिग्ध मौत की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. आज उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि घटना के दौरान ज़ुबीन गर्ग के साथ मौजूद संदीपन गर्ग और उनके अन्य करीबी सहयोगियों से CID ने पूछताछ की है.
भोजपुरी के मंझे हुए कलाकार मनोज सिंह टाइगर उर्फ बताशा चाचा ने पवन सिंह और ज्योति सिंह विवाद पर बात कर रहे हैं. वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने कपल को सलाह दी साथ ही ये भी कहा कि एक औरत के आंसुओं की कद्र की जानी चाहिए. देखिए वीडियो...
भोजपुरी सुपरस्टार इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं, अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गृह मंत्रालय ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को Y कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला किया है. ये फैसला IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें एक्टर को लेकर खतरों का जिक्र किया गया था.
पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग विवादों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब पिछले दिन ही उन्होंने दावा किया था कि वह उनसे मुलाकात में चुनाव के लिए टिकट की मांग कर रहीं. पढ़िए पूरी खबर.
'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए. दिवंगत मां तेजी बच्चन का जिक्र छिड़ते ही बिग बी की आंखों से आंसू छलक पड़े. शो में तेजी बच्चन का एक पुरान वीडियो दिखाया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है. जिसे सुनते ही अमिताभ बच्चन भावुक हो गए.
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हो गया है. 11 दिन पहले सिंगर का एक्सीडेंट हुआ था. एक्सीडेंट के बाद पंजाबी सिंगर वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. परमिश वर्मा ने भी सिंगर की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
किच्चा सुदीप का शो सरकारी कार्रवाई में फंस गया है. पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के लिए अधिकारियों ने 'बिग बॉस कन्नड़ 12' के सेट को सील कर दिया है. फिलहाल शो को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. जांच में पाया गया कि बिग बॉस की साइट पर 2 डीजल जनरेटर चल रहे थे, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था. पढ़िए पूरी खबर
ट्विंकल खन्ना के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार Two Much के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं. शो का एक लेटेस्ट प्रोमो खूब वायरल हो रहा है. इसमें ट्विंकल रिवील करती नजर आ रही हैं कि वो हर वक्त अक्षय कुमार पर नजर रखती हैं. इसके बाद अक्षय भी पत्नी के सवालों में उलझते दिखाई दिए. अक्षय के साथ शो में सैफ अली खान ने एंट्री की.
dil dance mare while we wait for this episode 🕺#twomuchonprime, New Episode Every Thursday pic.twitter.com/FLsVfinAkF
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 7, 2025
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 33.5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 290.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 407 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है.
टीवी से फिल्मों तक पहचान बनाने वालीं मोना सिंह आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. 'जस्सी' बनकर फेमस हुईं मोना सिंह को हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था. इस सीरीज में मोना सिंह की खूब चर्चा हुई.
https://www.instagram.com/p/DO0uD54iESG/?hl=en&img_index=1
'बिग बॉस 19' के घर में राशन टास्क होने जा रहा है. इसके लिए घरवालों को 2 टीम में बांट दिया गया है. वहीं इसी बीच नेहल चुडासमा और अभिषेक बजाज के बीच खाने को लेकर एक बार फिर घमासान देखने को मिला.
Ration Task #biggboss19 pic.twitter.com/n0sw7V8CeF
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 7, 2025










