Live Updates
Entertainment News LIVE: बहन Anshula की सगाई में पहुंचे भाई Arjun, देखें वीडियो
अर्जुन कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अर्जुन एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो के अनुसार, अर्जुन अपनी बहन अंशुला की सगाई सेरेमनी में पहुंचे हैं.
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 से बाहर आने के लिए Awez Darbar ने चुकाई मोटी रकम, बताया क्या है सच?
Bigg Boss 19, Awez Darbar: टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जमकर लाइमलाइट चुरा रहा है. शो से अवेज दरबार बाहर हो चुके हैं. हालांकि, अवेज को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, जिन पर अब खुद अवेज ने रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Samantha ने शेयर की Bvlgari इवेंट से फोटोज, हुईं वायरल
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर बुल्गारी ईवेंट से लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है.
Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra से मिलकर इमोशनल हुई Mrunal Thakur, वीडियो वायरल
बुल्गारी ईवेंट से मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में मृणाल ठाकुर इमोशनल नजर आ रही है और प्रियंका के गले मिल रही है. इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
Entertainment News LIVE: 25 साल बाद दुर्गा पूजा में शामिल हुई 'तुलसी', Smriti Irani की फोटोज वायरल
सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की दुर्गा पूजा से फोटोज वायरल हो रही हैं. स्मृति ईरानी 25 साल बाद मुंबई में 'क्योंकि सास भी कभी...' टीम के साथ 'तुलसी' के रूप में दुर्गा पूजा में शामिल हुईं.
Entertainment News LIVE: Jr NTR के फैंस को दशहरे पर मिला सरप्राइज, फिल्म का टाइटल रिवील
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल रिवील हो गया है. मेकर्स ने दशहरे के खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत नील ने लिखा कि 'ड्रैगन आ रहा है, हैप्पी दशहरा टू ऑल'.
Entertainment News LIVE: संजय दत्त की एक्स वाइफ के कायल हुए लोग
संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह है कि उन्हें दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी के साथ सालों बाद देखा गया. 60 साल की रिया की खूबसूरती को देख लोग कायल हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: दुर्गा पंडाल में नायरा बनर्जी के साथ हादसा
टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह दुर्गा पंडाल में डांस करते हुए नजर आ रही हैं. वह धुनुची डांस करते हुए नजर आ रही थीं. वीडियो में देखने के लिए मिला कि कैसे धुनुची उनके साड़ी के पल्लू में फंस जाता है और हादसा होते होते बच जाता है.
Entertainment News LIVE: भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का फर्स्ट लुक दिला रहा ‘मंजुलिका’ की याद
दशहरा के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जबरदस्त मूवी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जो माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है. इसका टाइटल 'कंगन माई के' है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Kantara: Chapter 1 Review: ‘कांतारा’ की वो दुनिया, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए, पढ़ें रिव्यू
Kantara: Chapter 1 Hindi Review (Ashwani Kumar): ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी बेहद कमाल की है और हर किसी ने बेहद शानदार काम किया है. फिल्म देखने से पहले अगर आप भी इसका रिव्यू पढ़ना चाहते हैं, तो यहां पढ़ सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर..
Entertainment News LIVE: होम्बले फिल्म्स बना चुका ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
'कांतारा चैप्टर 1' को रिलीज कर दिया गया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है. ऐसे में आपको इस बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर मूवीज के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 में जमकर हुई मस्ती, लेटेस्ट प्रोमो में दिखी झलक
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस प्रोमो में घरवाले जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही छा गया है और घरवाले जमकर डांस कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Mannara Chopra ने विश किया दशहरा, शेयर की फोटोज
मन्नारा चोपड़ा ने सभी को दशहरे की बधाई दी है. इसको लेकर मन्नारा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट में वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. फैंस मन्नारा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: ईशा देओल ने लाल सूट में ढाया कहर, दी दशहरे की बधाई
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है. फोटो में ईशा ने लाल रंग का सूट पहना है, जिसमें वो शाइन कर रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए ईशा ने दशहरे की बधाई भी दी है.
Entertainment News LIVE: Patriot का टीजर रिलीज, ममूटी की फिल्म में दिखेगी जासूसी और देशभक्ति की कहानी
मोहनलाल और ममूटी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के 1 मिनट 21 सेकंड के इस टीजर में आपको ज्यादा कुछ तो समझ नहीं आएगा, लेकिन इसके आने के बाद से फैंस से एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है और इस फिल्म को महेश नारायणन ने डायरेक्ट किया है.
https://www.youtube.com/watch?v=j3iXh5ipGmw
Entertainment News LIVE: कुमार सोनू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस
बॉलीवुड के स्टार सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है. रीटा ने तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Athiya Shetty ने शेयर किया लेटेस्ट लुक, लगीं बला की खूबसूरत
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें को बला की खूबसूरत लग रही हैं. अथिया के इस लुक पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: दशहरा पर दिखा नयनतारा का 'महाशक्ति' अवतार
नयनतारा ने दशहरे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. एक्ट्रेस का 'महाशक्ति' अवतार देखने के लिए मिला है, जिसमें उनका शानदार देवी लुक दिखा. इसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि नयनतारा की अपकमिंग फिल्म माइथोलॉजिकल ड्रामा है, जिसका टाइटल 'महाशक्ति' है.
Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की हीरोइन होंगी 'दोस्ताना 2' की एक्ट्रेस!
बॉलीवुड में 'दोस्ताना 2' को लेकर चर्चा बनी हुई है. अब न्यूज 18 की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि जाह्नवी कपूर की जगह इस फिल्म में श्रीलीला नजर आएंगी. विक्रांत मैसी भी फिल्म का हिस्सा हैं, इस बात की पुष्टि भी विक्रांत ने की है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
Entertainment News LIVE: दशहरा का फायदा उठा पाएगी ‘कांतारा चैप्टर 1’?
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: इवेंट में दिखा प्रियंका, कीर्ति सुरेश और सामंथा का दोस्ताना
प्रियंका चोपड़ा, कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर तीनों एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों की दोस्ती दिखाई दे रही है.
Entertainment News LIVE: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की एक्ट्रेस ने की सुहाना खान की तारीफ
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की लीड एक्ट्रेस साहेर बाम्बा ने सुहाना खान की खूब तारीफ की है. न्यूज 18 शोशा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में साहेर ने कहा कि शूटिंग के दौरान सुहाना खान से कई बार मुलाकात हुई. वो बहुत प्यारी इंसान हैं और दिल की साफ हैं. तीनों भाई-बहन सुहाना, अबराम और आर्यन में आपस में बहुत प्यार है.
Entertainment News LIVE: कैसा है ‘सनी संस्कारी’ का हाल?
दशहरा के मौके पर दो फिल्में 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को रिलीज किया गया है. 'कांतारा' को लेकर काफी बज है ऐसे में चलिए बताते हैं वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म का हाल कैसा है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'होमबाउंड' देख 'सैयारा' एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की 'होमबाउंड' मूवी देखकर 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने 'होमबाउंड' की पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है.
Entertainment News LIVE: हिना खान आज मना रहीं 38वां जन्मदिन
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. स्टार प्लस के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. कैंसर की जंग लड़ने के बाद अब वो अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' आज होगी रिलीज
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' और वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' आज रिलीज हो रही है. दोनों के बीच सिनेमाघरों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
Entertainment News LIVE: संगीत सम्राट छन्नूलाल मिश्र का हुआ निधन
भारतीय शास्त्रीय संगीत सम्राट छन्नूलाल मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 91 साल की उम्र में सिंगर ने बनारस में अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी उनके बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. वहीं छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना की कैप्टेंसी को घरवालों ने बताया फेल
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिला. इसी बीच अभिषेक, अशनूर और प्रणित समेत कई घरवालों ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताया.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1973456940899733984
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड में ‘दोस्ताना 2’ को लेकर चर्चा बनी हुई है. अब न्यूज 18 की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि जाह्नवी कपूर की जगह इस फिल्म में श्रीलीला नजर आएंगी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिल रहा है. इसी बीच अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताते हुए उन्हें अगली कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया. वहीं आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं.
यह भी पढ़ें: कौन थे Chhannulal Mishra? पद्म विभूषण और पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित
वहीं दूसरी ओर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सम्राट छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके छन्नूलाल का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. छन्नूलाल के निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स समय से मिलेंगी.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines