Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 Release LIVE Updates: कब शुरू होंगे ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज? जानें फिल्म से जुड़ी सभी डिटेल्स

Dhurandhar 2 Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 18, 2026 08:22 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Dhurandhar 2 Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो शाम 5 बजे के बाद से शुरू होने जा रहे हैं. वहीं पहला प्रीव्यू शो मुंबई में शाम 4:45 बजे शुरू हो सकता है. वहीं दिल्ली में 5 बजे से पेड प्रीव्यू शोज शुरू होंगे और रात 11:55 तक रहेंगे.

‘धुरंधर 2’ में कैमियो पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने में नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की ‘धुरंधर 2’ में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर रूमर्स फैली हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में है तो इसका मतलब तो ये है कि मैं अभी भी सिनेमाघरों में हूं. हां लेकिन मैं ‘धुरंधर 2’ में नहीं हूं. लेकिन मैं इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. क्रिस्टल ने आगे कहा कि मैं इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार का रही हूं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं ‘धुरंधर 2’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है. ‘धुरंधर 2’ आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ऑडियंस को थिएटर में देखने को मिलेंगे. वहीं 19 मार्च को ये फिल्म दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन 200 करोड़ छापेगी ‘धुरंधर 2’? जानें एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 38.57 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 200 करोड़ भी पहुंच सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतनी कमाई करेगी. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

08:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Paid Preview Shows Time LIVE: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज कब होंगे शुरू?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो शाम 5 बजे के बाद से शुरू होने जा रहे हैं. वहीं पहला प्रीव्यू शो मुंबई में शाम 4:45 बजे शुरू हो सकता है. वहीं दिल्ली में 5 बजे से पेड प्रीव्यू शोज शुरू होंगे और रात 11:55 तक रहेंगे.

https://www.instagram.com/p/DUSUBzjjA42/

08:08 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie LIVE Updates: कितनी लंबी है 'धुरंधर 2'?

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल चुका है. वहीं अब फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट हो गया है. ये फिल्म 'धुरंधर' से 15 मिनट लंबी है. अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

https://www.instagram.com/p/DVqfXXkDGC2/?img_index=1

07:53 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie LIVE Updates: 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट

'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है. फिल्म के कुछ सीन्स को छोटा किया गया है. जिससे फिल्म की टाइमिंग भी कम हो गई है. इसके बाद अब फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

07:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Box Office Prediction LIVE: 'धुरंधर 2' पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली है. वहीं दुनियाभर में फिल्म 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतनी कमाई करेगी. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DV2ZP9RiICs/

07:04 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: क्या 'धुरंधर 2' में नजर आएंगी क्रिस्टल डिसूजा?

'धुरंधर' के 'शरारत' गाने में नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की 'धुरंधर 2' में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर रूमर्स फैली हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'धुरंधर' अभी भी सिनेमाघरों में है तो इसका मतलब तो ये है कि मैं अभी भी सिनेमाघरों में हूं. हां लेकिन मैं 'धुरंधर 2' में नहीं हूं. लेकिन मैं इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं.

https://www.instagram.com/p/DVYWSpWiEsE/?hl=en&img_index=1

First published on: Mar 18, 2026 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.