हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: फायरिंग केस में KRK को मिली जमानत, 23 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:42 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 के सामने ‘मर्दानी 3’ का क्या हुआ हाल?

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' आज यानी 30 जनवरी को रिलीज हुई है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी DCP शिवानी रॉय के किरदार निभा रही है. वहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है. चलिए जानते है कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:54 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का 8वें दिन भी दिखा दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन मेकर्स फिल्म से और अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए हुए हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8 वें दिन कितना कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

20:10 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: टैक्सी में घूमते नजर आएं एक्टर गोविंदा, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच गोविंदा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल वीडियो देखकर लोग यह कह रहे हैं कि शायद डाउनफॉल शुरु हो गया है. पढ़िए पूरी खबर...

19:23 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 5 बार हुए नॉमिनेशन के बाद भी इस म्यूजिक बैंड के नहीं हाथ लगा Grammy Award

म्यूजिक इंडस्ट्री में ग्रैमी अवॉर्ड सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. हर बार ये कोरियन म्यूजिक बैंड हमेशा नॉमिनेट होता है, लेकिन ग्रैमी का चमचमाता अवॉर्ड हाथ नहीं लगता. लेकिन अब 2026 के ग्रैमी में नई उम्मीद जगी है. पढ़िए पूरी खबर...

18:55 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भारत में कब और कहां देखें Grammy Award Show?

संगीत जगत का सबसे बड़ा ग्रैमी एवॉर्ड 1 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाला है. इस बार यह अवॉर्ड शो लॉस एंजिल्स में होने वाला है. इस बार जस्टिन बीबर से लेकर कई बड़े कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं. आइए जानते हैं कि भारत में आप कब और कहां पर ये अवॉर्ड शो देख सकेंगे. पढ़िए पूरी खबर...

18:33 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, देखें लिस्ट

रानी मुखर्जी पिछले 30 सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सारी हिट फिल्में दी है. आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है. रानी मुखर्जी की आज यानी 30 जनवरी को फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हुई है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. लेकिन आज हम आपको रानी मुखर्जी की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:17 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इस फिल्म ने OTT पर मचाया धमाका

कुछ फिल्में बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पातीं, लेकिन OTT पर आते ही यही फिल्में धमाल मचा देती हैं. अगर आपको भी एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है, तो ये फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है. पढ़िए पूरी खबर...

17:55 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 4 मिनट 56 सेकंड का वो गाना, जिससे आज भी लोग करते हैं प्यार का इजहार

बॉलीवुड में कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिसे लोग आज भी सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आपको भी हिंदी गाने सुनने का शौक है, तो आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जो आज से करीब 49 साल पहले रिलीज हुआ था. यह गाना 4 मिनट 56 सेकंड का है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:29 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसका सस्पेंस हिला देगा दिमाग

आज आपको प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी है. ये इंडिया में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर.

17:26 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: साइंस या चमत्कार? दिमाग हिलाकर रख देगी ये Sci-Fi फिल्म, मिली 7.4 IMDb रेटिंग

कुछ लोगों को कहानी से ज्यादा Sci-Fi फिल्मों में मजा आता है. अगर आपको भी साइंस और फिक्शन में इंट्रेस्ट है, तो इस फिल्म को आप जरूर देखें. इसमें एक ही इंसान ने 4-5 किरदार निभाए हैं. पुनर्जन्म की ऐसी गाथा आपके होश उड़ाकर रख देगी. पढ़िए पूरी खबर...

16:50 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बिरजू महाराज की वो मुस्लिम शिष्या, जिसनें 3 बार की शादी फिर भी नहीं बसा घर

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन फिर भी अकेले जिंदगी जी रहे हैं. ऐसी ही एक बिरजू महाराज की मुस्लिम शिष्या था, जिसने 3 बार शादी की, फिर भी घर नहीं बसा. आज उनके दोनों बच्चे सुपरस्टार हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:22 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज का ऐलान

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म को 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज किया जाएगा.

16:12 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: वीकेंड पर जरूर देखें 7.9 IMDb रेटिंग वाली ये खतरनाक थ्रिलर सीरीज

कुछ ऑनलाइन सीरीज इतनी खतरनाक होती हैं. उनको एक बार देख लेने से हफ्तों तक उसकी कहानी दिमाग से नहीं निकलेगी. अगर आपको भी कोई थ्रिलर कहानी पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है. इसमें बच्चों के खेल में मौत का तांडव छिपा हुआ है. पढ़िए पूरी खबर...

16:06 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनबन की खबरों पर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना पिछले दिनों अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चा में थे. चर्चा थी कि गौरव खन्ना और आकांक्षा के रिश्ते में दरार आ गई है. ऐसे में अब इस मामले पर गौरव की वाइफ ने चु्प्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. पढ़िए पूरी खबर.

14:45 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: घना अंधेरा, छत पर अकेले, जब अपना आपा खो बैठे थे राजेश खन्ना

गुजरे जमाने में राजेश खन्ना का सिनेमा जगत में बोलबाला ऐसा था कि मेकर्स की घर के बाहर लाइनें लगी रहती थी. लेकिन जितने जल्दी एक्टर को स्टारडम मिला था, उससे तेज उनके करियर का ग्राफ भी गिर गया. आलम ये हो गया कि वो भगवान पर चिल्लाने लगे थे. चलिए बताते हैं किस्से के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

14:13 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'श्रीनिवास मंगापुरम' से तेलुगु फिल्म में राशा थडानी का डेब्यू

राशा थडानी अब हिंदी के बाद तेलुगु फिल्म में डेब्यू कर रही है. वह फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक सामने आया है. देखिए...

14:11 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कभी Amitabh Bachchan इस एक्ट्रेस का किया करते थे घंटों इंतजार

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने करियर के पीक पर इस अभिनेत्री के साथ विवादों में नजर आते थे. पत्नी जया के होने पर भी वे इस अदाकारा का घंटों तक उमराव जान के सेट पर इंतेजार किया करते थे. लेकिन अब दोनों के बीच मीलों का फासला है. आइए जानते हैं यह पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी. पढ़िए पूरी खबर...

13:28 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Valentine Day 2026 से पहले रिलीज होंगी ये 3 रोमांटिक फिल्में

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है. कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. ऐसे में Valentine Day 2026 से पहले रिलीज होने वाली ये 3 फिल्में आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती हैं. इनमें शाहिद कपूर का गहरा प्यार, शनाया कपूर का नया रोमांस से भरी लव स्टोरी दिखने वाली हैं. ये फिल्में दर्शकों को प्यार के अलग-अलग रंग दिखाएंगी. ट्रेलर और टीजर देखकर फैंस पहले ही दीवाने हो चुके हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

13:07 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का एक और रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल 'तेरा मेरा साथ' है. इस फिल्म को 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

13:01 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 5 मिनट 45 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, जो बन गया आशिकी की पहचान

सिनेमा जगत के इतिहास में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का बोलबाला गजब रहा है. रोमांटिक फिल्मों को जब-जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया वो हिट और कल्ट मूवीज साबित हुईं. कमाई भी खूब की. ऐसे में आज आपको 23 साल पुरानी फिल्म के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो आशिकों की पहचान बन गया था. पढ़िए पूरी खबर.

12:56 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Rani Mukerji ने बताया अपना दूसरा बच्चा खोने का दर्द, इस फिल्म के दौरान हुआ था ये हादसा

रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3 रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में बच्चों के अपहरण से जुड़े मामलों पर फोकस किया गया है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान Rani Mukerji ने अपने मिस-कैरेज को लेकर खुलकर बात की. इस फिल्म के दौरान यह हादसा उनके साथ हुआ था. आइए जानते हैं पूरी कहानी. पढ़िए पूरी खबर...

12:20 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर में फिर से दस्तक देगी 'ये दिल आशिकाना'

फिल्म 'ये दिल आशिकाना' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी री-रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज की जाएगी.

12:16 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान के एक एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा!

शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में खबर सामने आ रही है कि फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:00 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फिर एकसाथ दिखी 'भूल भुलैया' की ये जोड़ी, अनोखे अंदाज में किया Priyadarshan को बर्थडे विश

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर सभी बी-टाउन के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच Bhool Bhulaiyaa की इस पुरानी जोड़ी ने भी बधाई दी है. विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. इसमें अक्षय कुमार शुरुआत में बोलते हैं कि-'आपको इस दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रियन सर. पढ़िए पूरी खबर...

11:59 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शहनाज गिल ने भाई शहबाज के साथ फोटोज की शेयर

शहनाज गिल ने अपने 32वें बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने भाई शहबाज गिल के साथ गुरुद्वारे में खड़ी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर शहनाज और शहबाज की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

11:25 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सिक्योरिटी ने उतरवाया शाहरुख खान का चश्मा तो SRK के रिएक्शन की होने लगी तारीफ

शाहरुख खान का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिक्योरिटी चेक के दौरान उनसे चश्मा निकलवा लिया जाता है. इसके बाद SRK का जो रिएक्शन होता है वो देखते ही बनता है. पढ़िए पूरी खबर.

11:22 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर 'गदर 2' डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया पोस्ट

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. इस खबर से सिंगर के फैंस भी दुखी हैं. वहीं अब 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी इस पर रिएक्ट किया है और अरिजीत सिंह से इस फैसले को वापस लेने की अपील भी की है. सोशल मीडिया पर डायरेक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है.

11:06 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: यह मूलांक अपने टैलेंट के दम पर जीत लेता है पूरी दुनिया

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास लोगों के अंदर कूट-कूटकर टैलेंट भरा होता है. वह अपनी खासियत से पूरी दुनिया जीतने का सामर्थ रखते हैं. यही नंबर कॉमेडियन Zakir Khan का भी है. इन्होंने भी अपनी काबीलियत की बदौलत दुनिया पर राज किया है. पढ़िए पूरी खबर...

11:00 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी के लग्जरी घर की फोटोज वायरल

रानी मुखर्जी के लग्जरी घर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. अपने पति आदित्य चोपड़ा और बेटी के साथ मुंबई के खार पश्चिम स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट अपार्टमेंट के ई विंग की 22वीं मंजिल पर रहती हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:17 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: राशा थडानी का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

राशा थडानी का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस फोटो में एक्ट्रेस गंगा में डूबकी लगाती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में 'छाप तिलक' गाने के बारे में भी बातें करती दिखाई दे रही हैं.

09:49 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सेम नाम पर बनीं 3 फिल्में

बॉलीवुड में 1 नाम से 3 फिल्में बन चुकी हैं. ये फिल्में फैंस को काफी पसंद भी आई हैं. 'हेरा फेरी' के नाम से बनीं इन फिल्मों ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं तीसरी फिल्म को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक बन गई है. पढ़िए पूरी खबर

09:10 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी को लेकर खबर सामने आ रही है कि पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. उन पर धोखाधड़ी का आरोप है. इस ठगी में उनके पति का नाम भी शामिल है. आरोप मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले एक बिजनेसमैन ने लगाया है. पढ़िए पूरी खबर.

08:57 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर क्या बोले विशाल ददलानी?

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर सिंगर विशाल ददलानी ने रिएक्ट किया है. विशाल ने अरिजीत सिंह को सपोर्ट करते हुए कहा कि सफलता शांति की गारंटी नहीं देती. अपनी लाइफ को पूरी तरह से जीना चाहिए.

08:36 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एडवांस बुकिंग में तो फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं पहले दिन की प्रिडिक्शन भी सामने आ गई है. पहले दिन फिल्म 1.75-2.75 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. पढ़िए पूरी खबर

08:18 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

'बॉर्डर 2' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 224.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में 'बॉर्डर 2' ने 308.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:46 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जानकारी शेयर कर की है. वहीं फैंस ने दावा किया है कि मूवी के डायलॉग को म्यूट किया गया है और 10 मिनट का सीन भी कट किया गया है. पढ़िए पूरी खबर

07:11 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियदर्शन का बर्थडे आज

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर ने बॉलीवुड को कई कॉमेडी फिल्में दी हैं, जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं और आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की जोड़ी काफी हिट रही है. दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'खट्टी मीठा' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं. अब दोनों की 'भूत बंगला' फिल्म आ रही है.

06:48 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की रिलीज डेट आई सामने?

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म की लिस्ट में शामिल होने जा रही है. फैंस की नजरें भी इस फिल्म की रिलीज डेट पर ही टिकी हुई है. वहीं वैरायटी के अनुसार फिल्म 7 अप्रैल 2027 में रिलीज होने जा रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

00:01 (IST) 30 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ब्रिटेन में फ्लॉप हुई मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री, अमेजन ने इतने करोड़ में खरीदे थे राइट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ मेलानिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ब्रिटेन में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है. मेलानिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

23:59 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सेलिना जेटली ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, यूएई में फंसे हैं भाई मेजर विक्रांत

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपील की है. सेलिना ने सुनवाई के दौरान कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से मेजर विक्रांत को वापस लाने का आग्रह करती हैं.

23:07 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 53 की उम्र में इस एक्टर को पहचान पाना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

पॉपुलर एक्टर जॉन अब्राहम का नए लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग जहां एक्टर को पहचान नहीं पाए, तो कुछ लोगों को उनकी सेहत की चिंता हो रही है. देखें वीडियो

22:30 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं Faiz Baloch? जो बने The 50 के कंटेस्टेंट

मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस शो को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच हम आपको शो के कंटेस्टेंट फैज बलोच के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

21:24 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर फ्राइडे को होगा ‘महातांडव’

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बवाल होने वाला है. एक साथ तीन स्टार्स की फिल्में आएंगी, तो बवाल होना तो लाजमी है. आइए जानते हैं कि इस वीक किन फिल्मों में क्लैश होगा? पढ़ें पूरी खबर...

21:08 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दूसरी बार पिता बनेंगे राम चरण, जल्द मिलेगी खुशखबरी

राम चरण और उनकी वाइफ उपासना जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि कपल 31 जनवरी को फैंस को खुशखबरी दे सकता है. हालांकि अभी ऑफिशियल कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कपल 31 जनवरी, 2026 को जुड़वा बच्चों का वेलकम करेगा.

20:05 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस एक्टर ने 53 की उम्र में खूंखार विलेन बन किया धांसू कमबैक

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर के करियर में डाउनफॉल आया, तो उन्हें शराब की लत लग गई. एक्टर को शराब की लत लगी, तो सवाल उठने शुरू हो गए, लेकिन फिर उन्होंने इतना तगड़ा कमबैक किया कि हर किसी के दिल पर उन्होंने राज किया. पढ़ें पूरी खबर...

19:47 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Riteish Deshmukh पहुंचे अजित पवार के अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया. अजित के निधन पर पूरे बॉलीवुड ने दुख जताया. आज बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें राजनीति जगत के तमाम दिग्गज शामिल हुए. इस दौरान अभिनेता रितेश देशमुख भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

https://x.com/ANI/status/2016759619012743393

19:47 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे, 39 मिनट की रोमांटिक फिल्म, जिसमें मालिक को हुआ नौकरानी से प्यार

कुछ फिल्में आपके दिमाग में काफी देर तक बसी रहती हैं. उनमें से एक ये फिल्म है, जिसमें मालिक को अपनी ही नौकरानी से प्यार हो जाता है. इसको 7.7 IMDb रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

19:37 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की बीवी ने शोऑफ किया अपना हील्स कलेक्शन

शाहिद कपूर की बीवी मीरा कपूर ने अपना हील्स कलेक्शन शो ऑफ किया. उन्होंने हर स्लाइड में अपना अलग हील्स कलेक्शन दिखाया है. इनमें से ज्यादातर हील्स और चमकीले शू हैं.

19:09 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Rajesh Khanna की वो 2 फिल्में, जिन्होंने बचाई डूबते करियर की नैय्या

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना के लिए साल 1974 बेहद खास रहा. इस साल राजेश की दो फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने एक्टर के डूबते करियर की नैय्या को सहारा दिया. पढ़ें पूरी खबर...

18:59 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sanjay Leela Bhansali संग काम कर चुकी हैं The 50 की ये कंटेस्टेंट

The 50 की ये कंटेस्टेंटस की लिस्ट सामने आ चुकी है. इन्हीं लोगों में से एक कंटेस्टेंट ने संजय लीला भंसाली के साथ काम किया है. साथ ही उन्होंने खतरों के खिलाड़ी रिएलिटी शो में खतरनाक स्टंट भी किए हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:40 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Scotland में छुट्टियां मना रहीं एक्ट्रेस हीना खान, शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस हीना खान Scotland में अपनी मां के साथ छुट्टियां मना रहीं हैं. उन्होंने अपनी मां के साथ कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. उन्होंने अपने कैप्शन में 'मरहबा' लिखा है. इस शब्द का मतलब होता है- हेलो. यह एक अरबी शब्द है.

18:10 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Kuch Kuch Hota Hai की शूटिंग पर करण जौहर पर भड़के थे Shah Rukh Khan

फिल्मी जगत में कई ऐसे किस्से कहानियां प्रचलित हैं, जिसमें आपको दोस्ती और दुश्मनी का अच्छा खासा मसाला मिलेगा. ऐसा ही एक किस्सा 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर और शाहरुख खान के बीच हुआ. जहां पर शाहरुख करण पर भड़क गए थे. पढ़िए पूरी खबर...

18:02 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 की शूटिंग नहीं थी आसान, Varun Dhawan को लगी चोट

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन के लिए फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग आसान नहीं थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को गंभीर चोट लगी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है. पढ़ें पूरी खबर...

17:59 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म "तू या मैं" का नया गाना हुआ रिलीज

फिल्म "तू या मैं" का गाना रिलीज हो गया है. इसमें शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के निर्देशन Bejoy Nambiar हैं, जिन्होंने इस रोमांटिक फिल्म को डायरेक्ट किया है. इसका नया गाना 'जी लिया' रिलीज हो गया है.

17:24 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: TV का पहला डरावना शो, जिससे छोटे पर्दे पर हुई हॉरर शोज की शुरुआत

टीवी का पहला हॉरर शो, जो हफ्ते में बस एक ही दिन आता था. इस शो के हर एपिसोड का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सा शो था? पढ़ें पूरी खबर...

17:22 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: महादेव के रंग में रंगीं Ananya Pandey, शेयर की तस्वीरें

Ananya Pandey ने हाल ही में कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने महादेव की पूजा करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं. इसमें अनन्या भक्ति में रमी हुई नजर आ रही हैं. अनन्या गाय को चारा खिलाते हुए भी नजर आ रही हैं. फोटोज में अनन्या ने माथे पर त्रिपुंड भी लगाया है.

16:05 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Mardaani 3 की रिलीज से पहले क्यों ट्रोल हुईं Rani Mukerji?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

15:48 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दोस्त की शादी में दीपिका-रणवीर ने लूटी महफिल, अपने फैशन से किया सबको घायल

Deepika Padukone और Ranveer Singh हाल ही में अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल हुए. फंक्शन के दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. न्यूयॉर्क में दी Deepika Padukone और Ranveer Singh ने हाल ही में अपनी एक दोस्त की शादी में शिरकत की. यहां पर उनके शाही स्टाइल ने पूरी महफिल पर कब्जा जमा लिया. आइए देखते हैं सभी तस्वीरें. पढ़िए पूरी खबर...

15:34 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 फिल्म की सफलता पर Sunny Deol ने फैंस को किया धन्यवाद

Sunny Deol ने अपनी फिल्म Border 2 की सफलता के लिए फैंस को धन्यवाद किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इसमें सन्नी देओल बुलंद आवाज में कहते हैं "आवाज कहां तक गई? आपके दिलों तक गई." फिल्म की सफलता की खुशी सनी पाजी के चेहरे पर साफ झलक रही है.

15:16 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 17 फेम मनारा-खानजादी के ठुमकों ने लूटी महफिल, साथ किया बिहू डांस

Bigg Boss 17 फेम मनारा-खानजादी ने साथ मिलकर बिहू डांस किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके उन्होंने खानजादी के यूट्यूब चैनल पर आने वाले नए वीडियो के बारे में जानकारी दी है. इस वीडियो में मनारा और खानजादी ने आसाम की पारंपरिक पोशाक पहनी है.

14:58 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या अलग होने वाले हैं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला?

Bigg Boss Season 19 फेम गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा फिर से विवादों में घिर चुके है. इस बार आकांक्षा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण उनके रिश्ते पर सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि कपल अलग होने वाले हैं, तो कुछ दिल की भावनाएं बता रहे हैं. आइए जानते हैं सच्चाई. पढ़िए पूरी खबर...

14:48 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: करणवीर ग्रोवर ने भाई के साथ शेयर की बचपन की अनमोल तस्वीर

एक्टर करणवीर ग्रोवर ने भाई मिहीर ग्रोवर के साथ बचपन की अनमोल तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें करन अपने भाई मिहीर को कंधे पर उठाकर डांस कर रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'हम में से कोई एक 40 का हो चुका है. दूसरा पहले के कदमों का फॉलो करने की कोशिश में लगा हुआ है. तुम पर गर्व है. हैप्पी बर्थडे.'

14:18 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Deepika Padukone को रिप्लेस करेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस?

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD 2 फिल्म के साथ अब काम नहीं कर रही हैं. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की यह एक्ट्रेस दीपिका की खाली जगह को भर सकती है. रिप्लेस करने के लिए साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम आगे आया है. कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की जगह अब Kalki 2898 AD 2 में साई पल्लवी नजर आ सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:09 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर कीं अपनी छुट्टियां की तस्वीरें, ग्लैमर देख फैंस हुए दीवाने

मौनी रॉय ने छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में मौनी का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो गए. पिछले दिनों एक्ट्रेस Concert के दौरान हुए हैरेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में थी. फंक्शन के दौरान 2 आदमियों ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, जिसको लेकर मौनी ने अपनी आवाज बुलंद की थी.

13:43 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कपड़े पर बुनकर कियारा आडवाणी ने पहना अपनी बेटी के नाम का पहला अक्षर

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद प्यारी फोटो शेयर की है. इसमें उन्होंने अपने कपड़े पर बेटी 'सराया', पति सिद्धार्थ और अपने नाम का पहला अक्षर पहना है. इसके आगे दिल के शेप की भी बुनावट नजर आएगी. इसमें कियारा की छोटी सी फैमिली के सभी मेम्बर्स का नाम लिखकर प्यारा संदेश शेयर किया.

13:12 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: जिम में नजर आईं Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना ने अपने वर्कआउट करते हुए वीडियो डाली है. इसमें सुहाना पुलअप्स करती हुई नजर आ रहीं हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- डाउन फील करने पर, अपने बेस्टफ्रेंड एंटीग्रैविटी क्लब के संग खुद को ऊपर पुल करते हुए मैं. सुहाना खान ने The Archies जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

13:08 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'मैंने खुद को पूरा खराब...' इस बीमारी से जूझ रहे Zakir Khan

Zakir Khan ने कुछ समय पहले ही अपने करियर से ब्रेक लिया है. उन्होंने इस करियर के पीक पर ब्रेक लेने के लिए अपनी खराब सेहत को कारण बताया है. उनको जेनेटिकल इलनेस हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर पूरा खराब हो चुका है. पढ़िए पूरी खबर...

12:54 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया अपना ग्लैम लुक

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपना ग्लैम लुक पोस्ट किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि थर्सडे मूड. इसमें कियारा ने रेट कलर की बोल्ड लिपस्टिक लगाई है. अपनी ग्लोइंग स्किन के साथ कियारा काफी एनर्जेटिक और खूबसूरत नजर आ रही हैं.

12:23 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Manish Paul ने अपनी 19वीं शादी की सालगिराह पर पत्नी को लिखा प्यारा नोट

मनीष पॉल और पत्नी संयुक्ता पॉल की शादी को 19 साल हो चुके हैं. दोनों इस बार अपना 19वीं शादी की सालगिराह मना रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लिखा- '19वीं शादी की सालगिराह की बहुत बहुत बधाई. जिंदगी आसान भी होती है मुश्किल भी होती है. लेकिन तुम्हारा साथ मेरे लिए पर्याप्त है. आई लव यूं. हालांकि, मैं तुमको हमेशा परेशान करता रहूंगा. वो कभी बदल नहीं सकता.'

12:01 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चाहर चौधरी ने इनसिक्योरिटी को लेकर की बात

प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर्स की लाइफ में आने वाली इनसिक्योरिटी के बारे में बातें की हैं. प्रियंका ने कहा कि इनसिक्योरिटी एक्टर्स की लाइफ का एक हिस्सा है, लेकिन खुद पर भरोसा रखना चाहिए.

11:42 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Kohrra Season 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

मोना सिंह और बरुण सोबती की 'कोहरा' वेब सीरीज का दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जारी किया है.

11:24 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 फेम बसीर अली ने सना खान की हरकत को बताया सही

Bigg Boss Season 19 के कंटेस्टेंट बसीर अली ने सना खान के साथ हुई घटना पर उनका समर्थन किया है. उन्होंने उस दौरान लिए गए एक्शन को सही ठहराया है. आइए जानते हैं क्या था पूरा मसला. पढ़िए पूरी खबर...

11:01 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रुबीना दिलैक ने शेयर की प्रेग्नेंसी न्यूज

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बोल रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैंस भी उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:33 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तापसी पन्नू ने की जावेद जाफरी की 'मायासभा' के ट्रेलर की तारीफ

जावेद जाफरी की अपकमिंग फिल्म 'मायासभा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. तापसी पन्नू ने जावेद जाफरी की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीफों के पुल बांधे.

10:08 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फरवरी में थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में

फरवरी में थिएटर में 5 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें 'ओ रोमियो', 'दो दीवाने सहर में', 'तू या मैं', 'वध 2' और 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' शामिल हैं. इन फिल्मों को देखकर आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

09:34 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'कल्कि 2' की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे प्रभास!

'स्पिरिट' के बाद प्रभास 'कल्कि 2' की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास की अगली फिल्म 'कल्कि 2' की शूटिंग फरवरी में शुरू होने जा रही है. इसके साथ-साथ प्रभास 'स्पिरिट' की शूटिंग भी जारी रखेंगे.

09:08 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए किया एक्सीडेंट

कन्नड़ एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. इस हादसे में 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं पुलिस ने एक्टर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. पढ़िए पूरी खबर

08:30 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर महेश भट्ट ने किया रिएक्ट

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है. इस पर अब फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि एक मुकाम पर पहुंचकर कुछ स्टार्स शोर-शराबे से दूर हो जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:01 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: किस OTT पर रिलीज हुए Wonder Man?

फेमस अमेरिकन सीरीज 'वंडर मैन' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. डेस्टिन डेनियल क्रेटन और एंड्रयू गेस्ट की इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज को 28 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

07:41 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह पर दर्ज हुई FIR

रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हो गई है. दरअसल पिछले साल गोवा में हुए इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर 'कांतारा: चैप्टर 1' के सीन की नकल की थी, जिसके बाद लोग गुस्सा हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर

07:15 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में 'बॉर्डर 2' ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:49 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने 6 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉर्डर 2' ने 6 दिनों में 6 फिल्मों को धूल चटा दी है. सनी देओल की फिल्म ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस', 'राहु-केतु', 'माना शंकर वर प्रसाद गारु', 'द राजा साहब', 'इक्कीस' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' शामिल हैं.

06:48 (IST) 29 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

'बिग बॉस 19' के सितारे अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. वहीं अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. इससे साफ है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातचीत करने लगे हैं.

Entertainment News Hindi: फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK को आज यानी 30 जनवरी को जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि 23 जनवरी को कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को ओशिवारा पुलिस ने एक रिहायशी बिल्डिंग में फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया किया था. केआरके को पहले पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि केआरके को जमानत मिल गई है यह जमानत 25 हजार रुपये के मुचलके पर दी गई है.

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म की लिस्ट में शामिल होने जा रही है. फैंस की नजरें भी इस फिल्म की रिलीज डेट पर ही टिकी हुई है. वहीं वैरायटी के अनुसार फिल्म 7 अप्रैल 2027 में रिलीज होने जा रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. पिछले साल 2025 में हैदराबाद में हुए एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. 

प्रियदर्शन का बर्थडे आज

वहीं फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर ने बॉलीवुड को कई कॉमेडी फिल्में दी हैं, जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं और आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की जोड़ी काफी हिट रही है. दोनों ने साथ में ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टी मीठा’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं. अब दोनों की ‘भूत बंगला’ फिल्म आ रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में 300 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे बड़ी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. हालांकि 7वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 224.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 308.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola