'मेरी टेल बोन टूट…', Border 2 की शूटिंग नहीं थी आसान, Varun Dhawan को लगी चोट, देखें वीडियो

Varun Dhawan Shares Video From Border 2 Set: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन के लिए फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग आसान नहीं थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को गंभीर चोट लगी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है.

Varun Dhawan, Border 2

Varun Dhawan, Border 2. image credit- social media

Varun Dhawan Shares Video From Border 2 Set: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच अब वरुण धवन ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनको गंभीर चोट लग गई थी.

विज्ञापन

वरुण धवन ने शेयर किया पोस्ट

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वरुण धवन एक फाइटिंग सीन शूट कर रहे हैं. इस दौरान वरुण धवन लड़ रहे हैं और जैसे ही उन्हें दूसरा शख्स साइड करता है, तो वो अपनी बैक पर हाथ लगा लेते हैं और दर्द से कराहते नजर आते हैं.

विज्ञापन

वरुण को लगी चोट

पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बॉर्डर 2 शूट करते हुए मुझे सबसे बुरी चोट लगी. कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेल बोन एक चट्टान से टकरा गई और यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था. मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया, जिससे मुझे लगता है कि मैं अभी भी उबर रहा हूं.

टीम ने की मदद

वरुण ने आगे कहा कि उस दिन मेरी टीम ने मेरी मदद की और मैं उनका आभारी हूं. मैं मुश्किल से चल पा रही थी, लेकिन हमने अपना सफर जारी रखा और इस सफर के लिए शुक्रगुजार हूं. वरुण का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस को उनकी टेंशन हुई और यूजर्स ने कमेंट्स में एक्टर का हाल लिया.

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले वरुण धवन को खूब ट्रोल किया गया था. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद वरुण के काम की तारीफ हुई और लोगों ने इसे खूब सराहा. फिल्म ”बॉर्डर 2” अभी टिकट खिड़की पर है और कमाई करने की कोशिश कर रही है. एक तरफ फिल्म की कमाई गिर रही है और दूसरी ओर फिल्म ‘मर्दानी 3’ इस फिल्म को चुनौती देने के लिए तैयार खड़ी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ