हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Jolly LLB 3 ने दूसरे दिन किया धमाका, ‘निशांची’ और ‘अजेय’ का कैसा हाल?

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आप हर खबरें आराम से पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हर ताजा अपडेट्स यहां पढ़ें

Live Updates

22:32 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: ‘निशांची’ और ‘अजेय’ का बुरा हाल, Jolly LLB 3 का कलेक्शन क्या?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन धमाका कर दिया है. फिल्म ने दूसरे दिन 20.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, ‘निशांची’के खाते में सिर्फ 0.22 करोड़ रुपये आए हैं और ‘अजेय’ ने सिर्फ 0.36 करोड़ का कारोबार किया है. ‘निशांची’ और ‘अजेय’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है.

22:18 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: राइज एंड फॉल शो में मनाया गया आरुष का जन्मदिन, देखें वीडियो

हाल ही में 'राइज एंड फॉल' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो में आरुष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है. सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और आरुष को बर्थडे विश कर रहे हैं.

22:00 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: ब्लू ड्रेस में नागिन सी बलखाईं Mouni Roy, किलर पोज ने लूटा फैंस का दिल

मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज कमाल की हैं. इन फोटोज में मौनी ने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हैं. ब्लू कलर की इस ड्रेस में मौनी ने नागिन की तरह बलखाते हुए किलर पोज दिए हैं. एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

21:37 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Zubeen Garg की वाइफ गरिमा की अपील, शांति से हो अंतिम संस्कार

जुबीन गर्ग की वाइफ गरिमा ने अपील करते हुए सभी एफआईआर वापस लेने का अनुरोध किया है. साथ ही गरिमा ने जुबीन के अंतिम संस्कार पर शांति की रिक्वेस्ट की है.

21:32 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Sreeleela ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे के सामने दिए किलर पोज

श्रीलीला अक्सर ही फैंस के लिए नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं. श्रीलीला ने अब लेटेस्ट लुक शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं. श्रीलीला ने कैमरे के सामने किलर पोज दिए हैं.

21:12 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Eisha Singh का क्लासी लुक, देखें फोटोज

ईशा सिंह ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. ईशा का नया लुक बेहद क्लासी है और वो कैमरे के सामने कमाल के पोज दे रही हैं. ईशा की फोटोज पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है.

20:53 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, ममूटी ने दी बधाई

सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. जैसे ही खबर सामने आई, तो अभिनेता के फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. इस बीच अब ममूटी ने भी एक्टर को बधाई दी है. ममूटी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मोहनलाल की फोटो के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है.

20:30 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: डेटिंग की रूमर्स के बीच Aneet Padda ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म 'सैयारा' की एक्ट्रेस अनूत पड्डा ने एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए अनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि दिल और दिल. अनीत ने इस पोस्ट को ऐसे समय में शेयर किया है, जब अहान पांडे संग को डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं.

20:01 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Idli Kadai का ट्रेलर रिलीज, Dhanush का दिखा शानदार अदांज

धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में धनुष का शानदार अंदाज दिख रहा है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=zdu0YzzJ10o

19:34 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: दिल्ली में शूटिंग करना हुआ सस्ता, दिल्ली नगर निगम का फैसला

फिल्ममेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली जैसे बड़े शहर में अब फिल्मों की शूटिंग करना सस्ता हो गया है. दिल्ली नगर निगम ने फिल्मांकन फीस घटाई है. खबर के आने के बाद फिल्म निर्माताओं के चेहरे खिल उठे है.

19:09 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: ट्रेडिशनल लुक में Divya Khossla ने दिए शानदार पोज, देखें फोटोज

दिव्या खोसला ने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दिव्या ने अलग-अलग पोज दिए हैं, जो बेहद शानदार हैं. फैंस दिव्या के पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं.

18:32 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: फिर शायर बनीं RJ Mahvash, चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने शेयर किया वीडियो

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आरजे फिर से शायर करती नजर आ रही हैं. महवश का ये अंदाज आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस भी इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

18:09 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Bigg Boss फेम का ऊप्स मूमेंट वायरल, Kashish Kapoor का वीडियो देख भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम कशिश कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कशिश कपूर का ऊप्स मूमेंट साफ नजर आ रहा है. वीडियो को देखने के बाज यूजर्स भी भड़क गए हैं और कशिश को खूब सुना रहे हैं.

17:46 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Pati Patni Aur Panga में आईं नेहा कक्कड़, कंटेस्टेंट्स संग की मस्ती

लेटेस्ट शो 'पति, पत्नी और पंगा' में पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आई हैं. शो में नेहा कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करती नजर आ रही हैं. नेहा ने शो में अपना जलवा दिखाते हुए हालिया गाने के स्टेप्स भी दिखाए.

17:02 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: सिनेमा जगत के दिग्गज करेंगे कांताराः चैप्टर 1 का ट्रेलर लॉन्च

'कांताराः चैप्टर 1' का ट्रेलर 22 सितंबर, 2025 को जारी किया जाएगा. पहले फिल्म को लेकर जानकारी थी कि इसके हिंदी वर्जन के ट्रेलर को ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे. ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म का ट्रेलर सिर्फ वही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे लॉन्च करने वाले हैं. इसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और सिवकार्तिकेयन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है.

16:58 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: 'लगान' के रीमेक में विक्की कौशल को कास्ट करना चाहेंगे आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में कोमल नहाटा के शो में शिरकत की. उन्होंने इस दौरान काफी कुछ शेयर किया है. इस बातचीत में अभिनेता से पूछा गया कि अगर 'लगान' का रीमेक बनाया जाता है तो भुवन के रोल के लिए किसे कास्ट करते? इस पर उन्होंने बिना हिचक के विक्की कौशल का नाम लिया.

16:45 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: 67 साल के टिम बर्टन का गर्लफ्रेंड संग टूटा रिश्ता

हॉलीवुड डायरेक्टर टिम बर्टन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका गर्लफ्रेंड मोनिका बेलुची संग ब्रेकअप हो गया है. दोनों दो साल से रिश्ते में थे. टिम और मोनिका ने 2023 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था.



16:28 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: पिंक ड्रेस में Divyanka Tripathi ने दिए किलर पोज, बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

दिव्यांका त्रिपाठी ने पिंक कलर के प्यारे से आउटफिट में अपनी प्यारी-सी फोटोज शेयर की हैं. इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने शानदार किलर पोज दिए हैं, जिनपर फैंस अब जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

16:06 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Pawan Singh ने छोड़ा Rise and Fall, इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स

भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंग एमएक्स प्लेयर के शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे थे. अब पवन ने शो को अलविदा कह दिया है. पवन सिंह के शो छोड़ने को लेकर शो के कंटेस्टेंट्स इमोशनल नजर आए.

15:40 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: ब्लैक के बाद व्हाइट लुक में गॉर्जियस लगीं Disha Patani, देखें फोटोज

दिशा पाटनी ने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस लगातार ब्लैक लुक की तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं, लेकिन अब दिशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं.

15:27 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Bigg Boss 19 में गौरव के गम पर सलमान की नजर, भाईजान ने लगाई लताड़

बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना के गेम पर नजर डाली. साथ ही गौरव को बताया कि वो गेम को ठीक तरह से नहीं खेल रहे हैं. गौरव खन्ना पर सलमान का गुस्सा फूटा है. साथ ही भाईजान ने ठीक से खेलने की सलाह दी है.

15:12 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: मुंबई होगी 'बैटल ऑफ गलवान' के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी शूटिंग लद्दाख में की गई थी. ऐसे में अब फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होनी थी. लेकिन, इससे पहले अब भाईजान ने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया है. दरअसल, सलमान ने हेल्थ इश्यूज की वजह से एक्टिंग से ब्रेक लिया है क्योंकि लद्दाख में ऑक्सीजन लेवल काफी कम है.

14:55 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: देसी गर्ल बनीं Raashii Khanna, येलो सूट में दिए किलर पोज

राशि खन्ना ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इस लुक को एक्ट्रेस ने येलो कलर के सूट के साथ पूरा किया है. राशि ने लाइट मेकअप लिया है और बालों को खुला रखा है. इस लुक में राशि कमाल की खूबसूरत लग रही हैं.

14:34 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: Zubeen Garg के निधन पर असम में तीन दिन का राजकीय शोक

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर असम सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान कर दिया है. जुबीन के निधन से सभी बेहद दुखी हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

14:21 (IST) 20 Sept 2025

Rise and Fall Live: 'राइज एंड फॉल' में आपस में भिड़े कीकू और आदित्य नारायण

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में कीकू शारदा और आदित्य नारायण के बीच बहसबाजी देखने को मिली. कीकू ने आदित्य पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो बोलते हैं वो बदतमीजी होती है. इस आदित्य ने भी कहा कि आपके 1000 चुटकुले भी सरकास्टिक होते हैं. इस पर कीकू ने भड़कते हुए कहा कि प्रोफेशन पर मत जाओ.

13:18 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: 'कैलोरी' के लिए बदला अनुपम खेर ने अपना लुक

अनुपम खेर ने अपकमिंग कनाडियन फिल्म 'कैलोरी' के लिए अपना लुक बदल लिया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना नया लुक रिवील किया है. सरदार बने अनुपम खेर पहचान में भी नहीं आ रहे हैं.

12:42 (IST) 20 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: नेहल चुडासमा एविक्ट होकर गईं सीक्रेट रूम

'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में इस बार नेहल चुडासमा एविक्ट होने वाली हैं. वहीं घर से एविक्ट होकर नेहल सीक्रेट रूम में जाएंगी और नई रणनीति के साथ घर में एंटर होंगी।

11:56 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम' की ओटीटी रिलीज डेट रिवील

मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है. मोहनलाल की इस मूवी को आप 26 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस बात की जानकारी जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है.

11:26 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: दिलीप जोशी का गरबा करते हुए वीडियो वायरल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो मुंबई के एक प्रोग्राम में गरबे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को दिलीज जोशी का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

10:48 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: जुबीन गर्ग के पोस्ट मार्टम के बाद भारत को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर, असम CM ने दिया अपडेट

सिंगर जुबीन गर्ग ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे. वहां फेस्टिव से एक दिन पहले स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी मौत हो गई. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपडेट शेयर करते हुए कहा हे कि जुबीन के पोसट मार्टम के बाद भारत को पार्थिव शरीर सौंप दिया जाएगा.

update : Singaporean authorities have confirmed that a post mortem of our beloved Zubeen Garg will be conducted. We expect this to conclude by 2 PM SGT.

Thereafter his mortal remains will be handed over to Indian authorities and we shall begin the process of bringing him… https://t.co/GzIsJ4EORe
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 20, 2025
10:14 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: जूनियर एनटीआर शूटिंग के दौरान हुए घायल

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ऐड की शूटिंग करते हुए घायल हो गए हैं. एक्टर की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है. वहीं ये भी बताया कि एक्टर को मामूली चोट लगी है और डॉक्टर ने उन्हें 2 हफ्तों के लिए आराम करने के लिए कहा है.

09:30 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: करीना ने करण जौहर को 'होमबाउंड' के लिए दी बधाई

करण जौहर की 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करती नजर आने वाली है. इसी को लेकर एक्ट्रेस करीना कपूर ने करण जौहर और 'होमबाउंड' मूवी की पूरी टीम को बधाई दी है. इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस ने फिल्म की टीम की तारीफ की.

08:54 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: 'कल्कि 2' से बाहर होने के बाद दीपिका को रणवीर सिंह ने किया चीयर

दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से बाहर हो गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की 'किंग' मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं रणवीर सिंह ने दीपिका को सोशल मीडिया पर चीयर-अप किया है. रणवीर ने दीपिका की पोस्ट पर स्पेशल कमेंट किया है.

07:54 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में नजर आएंगी काजोल

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान के शो में काजोल शिरकत करने वाली हैं. काजोल अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' का प्रमोशन करती नजर आने वाली हैं. फैंस सलमान खान के साथ काजोल का रियूनियन देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

07:18 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: सौंदर्या रजनीकांत आज मना रहीं बर्थडे

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. फिल्मों में सौंदर्या ने अपने करियर की शुरुआत ग्राफिक डिजाइन के तौर पर की थी.

07:08 (IST) 20 Sept 2025

Bigg Boss 19 Live: 'बिग बॉस 19' में सत्ता में आई अभिषेक बजाज की सरकार

'बिग बॉस 19' के घर की सत्ता बदल गई है. घर में अमाल मलिक के बाद अब अभिषेक बजाज की सरकार आ गई है. अभिषेक बजाज घर के नए कप्तान बन गए हैं. अभिषेक ने कैप्टेंसी का टास्क अपने दम पर जीतकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.

07:04 (IST) 20 Sept 2025

Entertainment News Live: फिल्ममेकर महेश भट्ट का आज है बर्थडे

फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. हिंदी सिनेमा में उन्हें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर जाना जाता है. वहीं महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट भी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं. इसके साथ ही 90 के दशक में महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट भी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी हैं.

Entertainment News Live Update in: एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर हलचल जानने के लिए न्यूज 24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी. ‘बिग बॉस 19’ में जहां घरवालों की सरकार बदल गई है और उन्हें नया कप्तान मिल गया है. वहीं दूसरी ओर महेश भट्ट और सौंदर्या रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इसके साथ ही ‘महावतार नरसिम्हा’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. चलिए मनोरंजन की दुनिया की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ लाइव में बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola