Entertainment News: 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर हुआ जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)

Entertainment News: रणबीर कपूर और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला पोस्टर जारी हो चुका है. रणबीर कपूर इस पोस्टर में गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनका एक हाथ खून से लथपथ है. वहीं इस पोस्टर को विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

आदर जैन ने शादी की रजिस्टर

रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से फरवरी 2025 में शादी की थी. वहीं अब शादी के डेढ़ साल बाद कपल ने अपनी शादी रजिस्टर कराई है. कपल ने अपनी शादी रजिस्ट्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों के गले में जयमाला भी पड़ी हुई है. इसके साथ ही फोटोज में इन दोनों के साथ इन दोनों के परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

सौरभ सचदेवा का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर और एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘मरून’ फिल्म से की थी. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आई सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में सुलेमान ईसा का किरदार निभाया था. इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया गया था और इसके बाद से वो चर्चाओं में आ गए थे.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने 48वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 48वें दिन 7,358 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 284.93 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म ने 48 दिनों में अब तक 372.20 करोड़ का कलेक्शन किया. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: क्या 100 करोड़ में हुई 'हनुमान अंश' की OTT डील?

‘हनुमान अंश’ फिल्म ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है. इस फिल्म को रिलीज हुए 48 दिन हो चुके हैं. लेकिन यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसी बीच खबर आ रही हैं कि मूवी की ओटीटी डील हो गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Entertainment News LIVE: कौन थे मुश्ताक खान?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का आज यानी 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. एक्टर काफी लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. एक्टर ने ‘वेलकम’ समेत कई मशहूर फिल्मों में काम किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 56 की उम्र में एक्टर मुश्ताक खान का कैंसर से हुआ निधन

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का आज यानी 24 सितंबर को निधन हो गया है. एक्टर 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने वेलकम, मुझसे शादी करोगे और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘Monster’ ने रिलीज से पहले ही कर ली 100 करोड़ की कमाई?

सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहा है. इतना ही नहीं मूवी ने रिलीज से पहले ही तगड़ी डील कर ली है. आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘हुनुमान अंश’ के डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अब डायरेक्टर को भी इस मूवी की कमाई से मोटा फायदा मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज को मिली इंटरनेशनल पहचान

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर पिछले साल एक सीरीज रिलीज हुई थी, जिसे आईएमडीबी पर 8.2 की शानदार रेटिंग देखने को मिली थी. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ जारी किया गया था. वहीं इस वेब सीरीज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन किया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Emmy Awards 2026 में वीर दास ने रचा इतिहास!

आपको बता दें कि इस बार इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में भारत की 2 सीरीज को नोमिनेट किया गया है, जिसमें वीर दास के कॉमेडी शो के साथ सोनीलिव का एक शो शामिल है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्स एम्प्लॉई ने Flying Beast पर लगाए लापरवाही के आरोप

गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई और फिटनेस क्रिएटर पुष्पेंद्र चौधरी ने भी खुलासा किया है कि गौरव तनेजा ने माऊ की देखभाल ठीक तरीके से नहीं की है. वहीं लापरवाही के कारण ही माऊ की मौत हो गई है. पुष्पेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरीज और पोस्ट शेयर की हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: डॉग की मौत के बाद ट्रोल हुए Flying Beast

फेमस यूट्यूबर 'फ्लाइंग बीस्ट' गौरव तनेजा इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं. यूट्यूबर के डॉग 'माऊ' की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. गौरव तनेजा के डॉग को कई यूजर्स ने उनके व्लॉग में भी देखा है, अब उनके डॉग की अचानक खराब हुई तबीयत के बाद मौत हो गई है. वहीं इसी बीच गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई ने भी उन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?

मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट भी ऑडियंस के साथ शेयर कर दी है. विक्की कौशल ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'लीजिए! आरके... संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है. सिनेमा हॉल में मिलते हैं.' वहीं विक्की कौशल ने इस पोस्ट में आलिया भट्ट को भी मेंशन किया है.

ऑडियंस को कैसी लगी नानी की 'द पैराडाइज'?

साउथ स्टार नानी की एक्शन फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही ऑडियंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. वहीं अब फाइनली ऑडियंस के बीच ये फिल्म आ चुकी है. इस फिल्म में नानी फुल एक्शान अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, 'नानी ने पूरी कोशिश की है कि इस फिल्म को देखने लायक बनाया जाए. उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है. लेकिन कुछ सीन्स बोरिंग लगे, जिन्हें नानी नहीं बचा सके. राघव जुयाल के किरदार की शुरुआत अच्छी है, लेकिन एक टाइम के बाद उनका किरदार बेकार हो जाता है. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो नानी के लिए इसे जरूर देखें.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर हुआ जारी

रणबीर कपूर और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है. रणबीर कपूर इस पोस्टर में गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनका एक हाथ खून से लथपथ है. वहीं इस पोस्टर को विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DdqJfVPIe3g/

Entertainment News LIVE: 25 सितंबर को OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 5 साउथ फिल्में

25 सितंबर का दिन ओटीटी पर मजेदार होने वाला है. इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक नई-नई साउथ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें हबीबी, अगाधा, फोटोग्राफर, रंभा उर्वशी मेनका और अंगीकारम जैसी फिल्में शामिल हैं.

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर की फिल्म पर पड़ा था अजय देवगन की फिल्म का असर

जब 'फूल और कांटे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसका असर उल्टा ही देखने को मिला. रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं अनिल कपूर की 'लम्हें' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ. इस फिल्म में श्रीदेवी भी अनिल कपूर के साथ नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को श्रीदेवी और अनिल कपूर का स्टारडम भी नहीं बचा सका था.

Entertainment News LIVE: 'वाइब' की कमाई में आई गिरावट

प्रीति जिंटा स्टारर 'वाइब' भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. वहीं फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,431 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 10.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.48 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 14.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: 'उड़ता तीर' कब होगी रिलीज?

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. धर्मा मूवीज और आयुष्मान खुराना ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं इस ट्रेलर के कैप्शन में लिखा, 'पेश है धमाकेदार कॉमेडी, जैसा पहले कभी नहीं देखा. तैयार हो जाइए, क्योंकि ये मिशन एक रोलरकोस्टर राइड है. 'उड़ता तीर' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है.' ये फिल्म सिनेमाघरों में 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DdoiaR2TqZo/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी ने काजी तौकीर को कहे अपशब्द

लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क देखने को मिला, जिसमें कंटेस्टेंट्स को म्यूजिक के जरिए एक-दूसरे को रोस्ट करना था. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को रोस्ट करते हुए अपशब्द बोल डाले. जिसके बाद घर का माहौल भी गरमा गया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' ने 48वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 48वें दिन 7,358 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 284.93 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म ने 48 दिनों में अब तक 372.20 करोड़ का कलेक्शन किया.

Entertainment News LIVE: गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं कश्मीरा शाह!

कश्मीरा शाह ने गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर तंज कसा है. कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कॉफी पीती नजर आ रही हैं. वहीं इस फोटो कैप्शन में कश्मीरा ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोग एक मिस्ट्री महिला के बारे में पोस्ट कर रहे हैं और उसे बढ़ावा दे रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करो. साथ ही उन पुरुषों को भी आदर्श मानना बंद कर दो जो अपनी पत्नियों को छोड़कर युवा लड़कियों के पीछे चले जाते हैं. ये घिनौना है.'

https://www.instagram.com/p/Ddn4bCNN2ew/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A20jTgapjcW7YggGsOkYRMO

Entertainment News LIVE: सौरभ सचदेवा का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर और एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'मरून' फिल्म से की थी. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आई सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में सुलेमान ईसा का किरदार निभाया था. इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया गया था और इसके बाद से वो चर्चाओं में आ गए थे.

Entertainment News LIVE: आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी कराई रजिस्टर

रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से फरवरी 2025 में शादी की थी. वहीं अब शादी के डेढ़ साल बाद कपल ने अपनी शादी रजिस्टर कराई है. कपल ने अपनी शादी रजिस्ट्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों के गले में जयमाला भी पड़ी हुई है. इसके साथ ही फोटोज में इन दोनों के साथ इन दोनों के परिवार के सदस्य भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DdoZHWujHpw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A1k7GAbGxeN60tX-vfQbGy4

Entertainment News LIVE: थिएटर रिलीज के 2 साल बाद OTT पर दस्तक देने जा रही 'मैं लड़ेगा'

आकाश प्रताप सिंह स्टारर ये फिल्म ओटीटी पर 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म को आप घर बैठे जियोहॉटस्टार पर अपनी पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. एक्टर आकाश ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है.

Entertainment News LIVE: OTT पर इस हफ्ते देखें ये 7 नई फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस से लेकर एक्शन तक का डोज मिलेगा. बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें 'बेबी डू डाई डू' से लेकर 'हुंकार: द रोर' तक शामिल हैं.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू'

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. फिल्म में सिकंदर खेर भी लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: कैंसर को मात देने के बाद विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी करेंगी डेब्यू

मुंबई में आयोजित हुए CRPA कैंसर इवेंट के दौरान विवेक ओबेरॉय और सहारा शाह भी मौजूद हुए. इस दौरान सहारा शाह ने बताया कि वो अपने पिता विवेक ओबेरॉय के नक्शेकदम पर चलने वाली हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म भी साइन कर ली है, जो एक नेपाली फिल्म है. सहारा की ये बात सुनकर विवेक ओबेरॉय भी इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भर आईं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: The Paradise को क्यों मिला A सर्टिफिकेट? एक्टर नानी ने खुद किया रिवील

मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर नानी ने 'द पैराडाइज' के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि ये एक ड्रामा और एक्शन से भरी फिल्म है. एक्टर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि इस फिल्म में काफी हिंसा से भरे सीन्स हैं. इसलिए हमें पहले ही पता था कि इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलेगा.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'दायरा' ने कितनी की कमाई?

करीना कपूर की 'दायरा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सिर्फ 5 ही दिन हुए हैं और ये फिल्म लाखों में सिमटकर रह गई है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज सिर्फ 1,493 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ रहा. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8.55 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: 'गनमास्टर G9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर G9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है. गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस गाने को हिमेश रेशमिया ने गाया है. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DdnlkndNOEb/

Entertainment News LIVE: 'वाइब' की कमाई में आया उछाल

प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की 'वाइब' भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और 5वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,553 रहे. भारत में अभी तक फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.35 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.10 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में गुल्लू ने बताया शादी का सच

काजी तौकीर से बातचीत करते हुए गुल्लू ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बड़े किस्से का जिक्र किया. गुल्लू ने कहा कि वो शादीशुदा थे और उनका तलाक हो गया है. ये जानकार काजी तौकीर भी हैरान रह गए. काजी तौकीर को गुल्लू की इन बातों पर यकीन ही नहीं हुआ इसके बाद गुल्लू ने डिटेल में अपनी इस सिचुएशन के बारे में बताया. गुल्लू ने कहा, 'परिवार के दबाव के चलते मैंने शादी की थी. ये रिश्ता 1 साल भी नहीं चल सका और 5 महीने में तलाक हो गया.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सितारे

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में हंस शमशान घाट में हुआ. इस दौरान रानी मुखर्जी की मां को ट्रिब्यूट देने फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रानी मुखर्जी की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे. इसके साथ ही और भी कई सितारों ने शमशान घाट में पहुंचकर रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई दी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का हुआ निधन

मलयालम एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस के निधन से मलयामल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सावित्री श्रीधरन का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ है. एक्ट्रेस ने 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' में 'जमीला' का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. एक्ट्रेस को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

Entertainment News LIVE: गोविंदा संग लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी

गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे. सोशल मीडिया पर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस दौरान दोनों ने साथ में गणपति बप्पा की पूजा की और उनका आर्शीवाद भी लिया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 47 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 47वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 26% रही. वहीं शोज की बात करें तो 47वें दिन फिल्म के शोज 7,702 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 280.93 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 366.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: तनुजा का जन्मदिन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा आज अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में आई फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से अपना दीवाना बनाया है. वहीं एक्ट्रेस की बेटियां भी बॉलीवुड में करियर बना चुकी हैं. एक्ट्रेस की बेटियों का नाम काजोल और तनीषा मुखर्जी है. काजोल ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया.

Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर जमकर बरसीं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को हाल ही में बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. बेटे को जन्म देने के बाद कैटरीना कैफ की बॉडी में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. वहीं अब परिणीति चोपड़ा ने भी पीटीआई से बातचीत करते हुए ट्रोलर्स की निंदा की है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि लोग हमेशा ही आप पर कमेंट करते ही रहते हैं. किसी ने बाल छोटे करा लिए तो उन्हें बोलते हैं कि लंबे बाल अच्छे लगते हैं. लोगों को इतना नेगेटिव नहीं होना चाहिए. ट्रोलिंग करने वाले लोग सभी अशिक्षित हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ