The Paradise को क्यों मिला A सर्टिफिकेट? एक्टर नानी ने खुद किया रिवील; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
The Paradise Release Date: एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ को A सर्टिफिकेट मिलने जा रहा है. वहीं एक्टर नानी ने फिल्म को लेकर बात की है. एक्टर ने बताया कि फिल्म में और क्या-क्या देखने को मिलेगा. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
एक्टर नानी ने अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' के बारे में की बात (pic Credit- Instagram)
The Paradise Release Date: साउथ स्टार नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ चर्चाओं में बनी हुई है. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल चुका है. वहीं साउथ स्टार नानी ने बताया है कि इस फिल्म को A सर्टिफिकेट क्यों मिला है. मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नानी ने अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बारे खुलकर बात की. साथ ही एक्टर ने फिल्म में दिखाए गए हिंसक भरे सीन्स के बारे में भी डिटेल में बताया. ये फिल्म इस शुक्रवार 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ऑडियंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं नानी ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा.
विज्ञापन
एक्टर नानी ने फिल्म पर की बात
मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर नानी ने ‘द पैराडाइज’ के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि ये एक ड्रामा और एक्शन से भरी फिल्म है. एक्टर ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि इस फिल्म में काफी हिंसा से भरे सीन्स हैं. इसलिए हमें पहले ही पता था कि इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलेगा.’ एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म निर्माता समझते हैं कि फिल्म में हिंसा से भरे सीन्स की वजह से कम उम्र वाले दर्शक इसे देखने से हिचकते हैं, हालांकि फिल्म में हिंसक सीन्स के अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.
नानी ने आगे कहा, ‘इस फिल्म में हिंसा के साथ-साथ ड्रामा, इमोशन्स और प्यार भी देखने को मिलेगा. लेकिन ये बात भी हम समझते हैं कि फिल्म में हिंसक सीन्स कहीं ज्यादा है और जब हम शूटिंग कर रहे थे तो हमें पता था कि बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे.’ फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 1980 के दशक की है. सिकंदराबाद की झुग्गी-झोपड़ियों वालों की लाइफ की कहानी इस फिल्म में देखने को मिलेगी. ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा है जिसमें एक्शन सीन्स कूट-कूटकर भरे हुए हैं.
नानी की ‘द पैराडाइज’ फिल्म इस शुक्रवार यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में नानी के साथ-साथ राघव जुयाल, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और कयादु लोहार भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 8 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. इनमें तेलुगु , हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पैनिश जैसी भाषाएं शामिल हैं. वहीं भारत के साथ-साथ ये फिल्म विदेशों में भी रिलीज होने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाती है.