गोविंदा संग लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी, सुनीता आहूजा ने दिया रिएक्शन
Govinda With Rumoured Girlfriend Komal Rani: गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे. इस दौरान दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया. वहीं कुछ देर पहले सुनीता आहूजा भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंची थीं.
रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग दर्शन करने पहुंचे गोविंदा (Pic Credit- Instagram)
विज्ञापन
Govinda With Rumoured Girlfriend Komal Rani: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में लाखों लोग दर्शन करने जा रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी गणपति के दर्शन करने के लिए पंडाल जा रहे हैं. हाल ही में शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे. वहीं अब गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे. सोशल मीडिया पर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस दौरान दोनों ने साथ में गणपति बप्पा की पूजा की और उनका आर्शीवाद भी लिया. वहीं कुछ देर पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी पंडाल पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने अकेले ही लालबागचा राजा के दर्शन किए.
दोनों ने साथ किए दर्शन
गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस दौरान गोविंदा ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा कैरी किया. वहीं कोमल रानी स्वर्णकार लाल रंग की साड़ी में दिखीं. दोनों ने पंडाल में बप्पा के दर्शन किए और इसके बाद अपने माथे पर तिलक भी लगवाया. इसके साथ ही गोविंदा और कोमल ने इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी से हाय-हैलो की. बता दें पिछले कुछ दिनों से गोविंदा की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में बनी हुई है, वहीं अब कोमल रानी संग गोविंदा को एक बार फिर देखकर फैंस भी हैरान रह गए.
वहीं अब सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दरबार में जाने पर प्रतिक्रिया दी है. सुनीता आहूजा ने तंज कसते हुए कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं और पालतू जानवर वफादार होते हैं. सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.
अकेले पहुंची सुनीता आहूजा
वहीं दिलचस्प बात ये है कि गोविंदा और कोमल रानी से पहले सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंची थीं. लेकिन सुनीता आहूजा इस दौरान अकेले ही पंडाल में नजर आईं. वहीं सुनीता आहूजा ने इस दौरान पैपराजी से भी बातचीत की और उनका अभिवादन किया. सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. गोविंदा और सुनीता आहूजा को अलग-अलग टाइम पर दर्शन करना चर्चाओं में आ गया है. वहीं एक बार फिर दोनों के रिश्तों के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में आ गया है.
बता दें सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्तों में लंबे समय से खटपट चल रही है. सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया था. साथ ही सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कोमल रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. हालांकि बाद में गोविंदा ने इन खबरों को अफवाह ही बताया और सुनीता आहूजा से ऐसी खबरें ना फैलाने का आग्रह भी किया. गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक-साथ ‘रूपा’ फिल्म में नजर आने वाले हैं. गोविंदा इस फिल्म से कोमल रानी को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं.