‘हुनुमान अंश’ के डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़? बिना फीस के बनाई थी फिल्म
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अब डायरेक्टर को भी इस मूवी की कमाई से मोटा फायदा मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
‘हुनुमान अंश’ के डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़? (PIC- Times Music. Youtube)
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में काफी पसंद की जा रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी ने अपनी कमाई से हर किसी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया है. यह मूवी लोगों को अपना शागिर्द बना रही है. यह मूवी बीते महीने याना 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.
विज्ञापन
इस मूवी को बनाने में महज 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी में ग्रॉस कलेक्शन में अब तक 338.41 करोड़ का कारोबार किया है, तो वहीं फिल्म नेट कलेक्शन में खबर लिखे जाने तक 286.55 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, इस मूवी को बनाने में डायरेक्टर ने किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली थी.
विज्ञापन
विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़ रुपये?
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को बनाने के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की थी. इस मूवी को बनाते वक्त विशाल ने सोच लिया था की उनकी यह मूवी कमाई करने वाली है और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाली है. बता दें कि इस बात की जानकारी मूवी के डायरेक्टर ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में की थी. इतना ही नहीं उन्होंने मूवी से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था.
हालांकि, अब खबर यह भी आ रही है कि मूवी की सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को फीस के तौर पर पूरे 50 करोड़ रुपए मिल रहे हैं. इस मूवी को तीन प्रोड्यूसर ने मिलकर बनाया था. हाल ही में मूवी की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में साफ किया था कि उन्होंने मूवी के बजट का एक तिहाई हिस्सा दिया था.
विज्ञापन
वहीं जब मूवी की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर से आगे पुछा गया कि फिल्म की कमाई का किस तरह से हिसाब किया जाएगा. इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहां कि फिल्म की कमाई का बंटवारा चार हिस्सों में होने वाला है. फिल्म का एक चौथाई हिस्सा मुझे मिलेगा, तो वहीं इसके बाद फिल्म का मुनाफा दो प्रोड्यूसर और एक डायरेक्टर के बीच बटने वाला है. हालांकि, इन बंटवारे से पहले डिस्ट्रीब्यूटर अपना हिस्सा लेंगे, तो वहीं दूसरे खर्चों और टैक्स को चुकाया जाएगा.