8 एपिसोड की इस ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज को मिली इंटरनेशनल पहचान, IMDb पर 8.2 रेटिंग, आपने देखी?

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर पिछले साल एक सीरीज रिलीज हुई थी, जिसे आईएमडीबी पर 8.2 की शानदार रेटिंग देखने को मिली थी. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ जारी किया गया था. वहीं इस वेब सीरीज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन किया गया है.

Real Kashmir Football Club

‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज को मिली इंटरनेशनल पहचान (PIC- Sony LIV. Youtube)

आपको ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक बेहतरीन सीरीज के बारे में बताएंगे, जो सिनो लिव पर मौजूद है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की जबरदस्त रेटिंग देखने को मिली है. इस सीरीज की कहानी कश्मीर की सर जमीन पर आधारित है. जहां फुटबॉल  सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने के साथ-साथ मुश्किल हालात से लड़ने का हौसला भी देता है.

विज्ञापन

इस वेब सीरीज में आपको दोस्ती, संघर्ष और सपने की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज में युवाओं की कहानी देखने को मिलती है, जो आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने वाली है. आइए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

एमी अवॉर्ड्स 2026 शामिल हुई ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ है. इस वेब सीरीज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 के लिए चुना गया है. इस सीरीज को 9 दिसंबर 2025 को सोनी लिव (Sony LIV) पर स्ट्रीम किया गया है. हालांकि, अब इस सीरीज के साथ-साथ वीर दास के स्टैंडअप स्पेशल ‘फुल वॉल्यूम’ को भी एमी अवॉर्ड्स में जगह मिली है.

विज्ञापन

कहां देखें ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज

आप भी ओटीटी पर फैमिली के साथ देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो यह ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस सीरीज की कहानी आपको काफी पसंद आने वाली है. यह सीरीज जम्मू-कश्मीर के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी पर बनाई गई है. इस सीरीज में आपको युवाओं का संघर्ष देखने को मिलता है, इस सीरीज में आपको 20 ऐसे युवाओं की कहानी देखने को मिलती है, जिन्हें एक साथ लाया जाता है और वो फुटबॉल के जरिए अपनी पहचान बनाते हैं. इस सीरीज को सोनी लिव पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

कैसी है सीरीज?

इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि इसकी कहानी ग्लैमरस दुनिया से बिल्कुल भी अलग बनाया गया है. इस सीरीज में आपको कश्मीर के स्थानीय लोगों और फुटबॉल के जरिए अपनी जिंदगी को बदलते हुए दिखाती है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस वेब सीरीज में आपको दोस्ती, संघर्ष और उम्मीद की क

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ