Bigg Boss 20 में गर्माया माहौल, रीति तिवारी ने काजी तौकीर को कहे अपशब्द; आग-बबूला हुए सिंगर

Bigg Boss 20: सलामन खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में घमासान देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच बवाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

bigg boss 20 rhiti tiwari qazi touqeer fight

रीति तिवारी ने 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को कहे अपशब्द (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क देखने को मिला, जिसमें कंटेस्टेंट्स को म्यूजिक के जरिए एक-दूसरे को रोस्ट करना था. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को रोस्ट करते हुए अपशब्द बोल डाले. जिसके बाद घर का माहौल भी गरमा गया. रीति तिवारी का एक्ट देख काजी तौकीर आगबबूला हो गए और उन्होंने रीति तिवारी को चुप होने के लिए भी कह दिया. सोशल मीडिया पर अब शो का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आाखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ डिस टास्क

बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया है जिसमें कंटेस्टेंट्स को 2 टीमों में बांट दिया गया. इस टास्क में दोनों टीमों के कंटेस्टेंट्स को ऑपोजिट टीम के कंटेस्टेंट को रोस्ट करना था. पहले ये टास्क काफी फनी चल रहा था, कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑडियंस भी इस टास्क को एन्जॉय कर रहे थे. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें रीति तिवारी उदिति सिंह और काजी तौकीर को रोस्ट करती नजर आ रही हैं. रीति तिवारी ने अपने टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह को अपशब्द बोल दिया, जिससे घर का माहौल ही बदल गया.

विज्ञापन

रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच हुआ बवाल

रीति तिवारी ने जैसे ही काजी तौकीर और उदिति सिंह को म्यूजिक के जरिए अपशब्द कहे, वैसे ही उदिति सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं. वहीं काजी तौकीर भी पूरी तरह से भड़कते नजर आए. काजी तौकीर इतना आगबबूला हो गए कि वो जोर से रीति तिवारी पर चिल्ला पड़े. इसके साथ ही काजी ने रीति को डांटते हुए चुप होने के लिए भी कहा. इसके बाद रीति तिवारी भी काजी पर भड़क पड़ीं. दोनों के बीच इतनी गहमागहमी हो गई कि इन दोनों की लड़ाई को रुकवाने के लिए बीच में घरवालों को कूदना पड़ा. अब सोशल मीडिया पर ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लेटेस्ट एपिसोड में भी मचा घमासान

वहीं ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच भी झगड़ा देखने को मिला. दरअसल आम्रपाली दुबे के ग्रुप के सदस्य अरिश्फा खान को इनडायरेक्टली चिढ़ाते हुए ‘छोटा भीम’ गाना गुनगुना रहे थे. अरिश्फा खान को ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए आम्रपाली और उनके ग्रुप से झगड़ा कर लिया. वहीं मुद्दा इतना बढ़ गया कि घर का माहौल भी गरमा गया. वहीं कुछ कंटेस्टेंट ने अरिश्फा खान को सपोर्ट किया तो वहीं दूसरी ओर कुछ आम्रपाली दुबे को भी सपोर्ट करते दिखे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ