कौन थे मुश्ताक खान? फिल्मों से टीवी तक बनाई खास पहचान, इन मशहूर मूवी में किया काम

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का आज यानी 24 सितंबर को 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. एक्टर काफी लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. एक्टर ने ‘वेलकम’ समेत कई मशहूर फिल्मों में काम किया है.

Mushtaq Khan

कौन थे मुश्ताक खान? (PIC-mushtaqkhanactor, Instagram)

Mushtaq Khan Passes Away: एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र आज (24 सितंबर) को निधन हो गया है. एक्टर काफी समय से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. एक्टर पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली है. मुश्ताक खान ने बॉलीवुड की कई फिल्म में काम किया है और दर्शकों ने भी एक्टर के अभिनय को पसंद किया था. दिवंगत एक्टर ने मुश्ताक खान ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया और लोगों को अपना दीवाना बनाया है.

विज्ञापन

कौन थे मुश्ताक खान?

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मूवी में काम किया और लोगों का खूब मनोरंजन किया है. दिवंगत मुश्ताक खान ने बॉलीवुड में ‘जुड़वा’, ‘हेरा फेरी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘जोडी नंबर 1′ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया है. 

विज्ञापन

महेश भट्ट की फिल्म में मिला था काम

आपको बता दें कि एक्टर मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया था. एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 1980 के दशक में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट से मिलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था. उन्होंने यह भी बताया था कि उस दौर में उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था और वो अपने मैसेज पहुंचाने के लिए एक किराने वाले को पैसे तक दिया करते थे.

विज्ञापन

‘वेलकम’ से लेकर ‘स्त्री 2′ में किया था काम

हालांकि, बाद में एक्टर में की मुलाकात सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान के सिफारस के बाद महेश भट्ट से हुई थी, जिसके बाद उन्हें फिल्म कब्जा में काम करने का मौका मिला था. हालांकि, दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को फिल्म वेलकम से एक अलग पहचान मिली थी. इस मूवी में उनका एक शानदार डायलॉग काफी बेहतर था, जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था. मुश्ताक खान ने  ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘जोडी नंबर 1′, ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वेलकम’, वांटेड’, ‘रोडी राठौड़’, ‘गदर 2′ और ‘स्त्री 2′ जैसी मूवी में काम किया है.

टीवी में भी किया था काम

एक्टर मुश्ताक खान ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन पर भी काम किया है. एक्टर ने ‘भारत एक खोज’, ‘नुक्कड़’ और ‘अदालत’ जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इतना ही नहीं एक्टर को साल 2017 में ‘लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स’ से सम्मानित भी किया गया था. दरअसल, एक्टर को यह अवॉर्ड उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ