बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब भी यह मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी. इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ‘मातृभूमि’ फिल्म के इंतजार के बीच भाईजान की दूसरी मूवी ‘मॉन्स्टर’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद दबंग खान के फैंस काफी हैपी नजर आ रहे हैं.
दरअसल, सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ने ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को करीब 100 करोड़ रुपये में बिक गई है. इस मूवी ने रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है.
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने एक बड़ी डील कर डाली है. आपको बता दें कि इस मूवी को ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 100 करोड़ की तगड़ी कीमत के साथ बेच डाली है.
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर की एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन करने वाली है, जिसे लेकर यह कदम उठाया गया है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस डील को रिफंडेबल एडवांस स्ट्रक्चर पर तैयार किया गया है. इतना ही नहीं इस मूवी के साथ सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाले हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे
‘मॉन्स्टर’ कब रिलीज होगी?
सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की रिलीज डेट की बात करें, तो यह मूवी साल 2027 में ईद पर रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भाईजान के साथ इस मूवी साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है.