Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, CM ममता बनर्जी समेत बड़े एक्टर्स ने जताया दुख

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 30, 2026 06:59 IST
Entertainment-Live.jpg-1-1
Entertainment-Live.jpg-1-1

Entertainment News Live Update in Hindi: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त मातम छाया हुआ है. लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का अचानक निधन होने पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं. वे ओडिशा के तालसारी बीच पर एक धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद वे समुद्र में चले गए. वहां एक बड़ी लहर आई और वे पानी में फंस गए. क्रू मेंबर्स ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा एक्टर जीत ने भी X पर दुख जताते हुए लिखा- ‘काफी जल्दी चले गए…’. वहीं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, परमब्रत चट्टोपाध्याय जैसे बड़े कलाकारों ने भी शोक जताया.

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर इसने अपनी पहली फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 11वें दिन भारत में कुल 68.10 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं कुल इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें, तो अब तक 846.87 करोड़ रुपए हो चुके हैं. वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 1361.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. इससे आदित्य धर की यह फिल्म 1500 करोड़ क्लब के और करीब पहुंच गई है. बता दें कि धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, शूटिंग के बीच Rahul Banerjee की समुद्र में गिरकर हुई मौत

---विज्ञापन---

YouTuber अनुराग डोभाल का दूसरा जन्म

UK07 Rider अनुराग डोभाल हाल ही में बेबी ब्वॉय के पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के दिन बेटे को जन्म दिया है. इस खास मौके पर पिता अनुराग का अब एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लिया. उन्होंने इस पल को अपना दूसरा जन्म बताया. बता दें कुछ समय से अनुराग काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. क्योंकि कुछ हफ्तों पहले उन्होंने वीडियो रिलीज करके अपने परिवारजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन्हीं विवादों के बीच अनुराग अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने पिछले नकारात्मक व्यवहार और परिवार के साथ हुए झगड़ों के बाद अब अपने बच्चे के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: क्या 11वें दिन सेंचुरी मारेगी Dhurandhar 2? रणवीर सिंह की फिल्म के 10 दिन पूरे, इस दिन

06:59 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर नानी ने अपने बेटे का 9वां जन्मदिन मनाया

एक्टर नानी अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस साल अपने बेटे का 9वां जन्मदिन मनाया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे मेरा सुंदर बच्चा, इस साल भी तुम ग्लू गन, खिलौनों और पियानो की धुन में खोए रहो.'

https://www.instagram.com/p/DWehRY6Ex-N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

06:31 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई

फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी ही फिल्म धुरंधर का आंकड़ा पार कर लिया है. सिर्फ 11 दिनों में ऐसी बंपर कमाई देखकर हर कोई हैरान है. अब धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है. आइए जानते हैं अब तक का कुल कलेक्शन. पढें पूरी खबर...

06:05 (IST) 30 Mar 2026
YouTuber अनुराग डोभाल का दूसरा जन्म

UK07 Rider अनुराग डोभाल हाल ही में बेबी ब्वॉय के पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के दिन बेटे को जन्म दिया है. इस खास मौके पर पिता अनुराग का अब एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लिया. उन्होंने इस पल को अपना दूसरा जन्म बताया. बता दें कुछ समय से अनुराग काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. क्योंकि कुछ हफ्तों पहले उन्होंने वीडियो रिलीज करके अपने परिवारजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन्हीं विवादों के बीच अनुराग अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने पिछले नकारात्मक व्यवहार और परिवार के साथ हुए झगड़ों के बाद अब अपने बच्चे के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की बात कही है.

06:05 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर इसने अपनी पहली फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 11वें दिन भारत में कुल 68.10 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं कुल इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें, तो अब तक 846.87 करोड़ रुपए हो चुके हैं. वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 1361.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. इससे आदित्य धर की यह फिल्म 1500 करोड़ क्लब के और करीब पहुंच गई है. बता दें कि धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

06:04 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त मातम छाया हुआ है. लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का अचानक निधन होने पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं. वे ओडिशा के तालसारी बीच पर एक धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद वे समुद्र में चले गए. वहां एक बड़ी लहर आई और वे पानी में फंस गए. क्रू मेंबर्स ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा एक्टर जीत ने भी X पर दुख जताते हुए लिखा- ‘काफी जल्दी चले गए…’. वहीं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, परमब्रत चट्टोपाध्याय जैसे बड़े कलाकारों ने भी शोक जताया.

First published on: Mar 30, 2026 06:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.