Entertainment News: रजत दलाल हुए बुरी तरह घायल, The 50 के प्रीमियर से पहले छोड़ा शो!

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

entertainment  news live,

entertainment  news live,

Entertainment News in Hindi: मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ के शुरू होने का हर किसी को इ्ंतजार है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने शो छोड़ दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल शो के सेट पर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

विज्ञापन

श्रुति हासन का बर्थडे आज

श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘लक’ से की थी.

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म बस 29.3 करोड़ ही पीछे है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है और सनी देओल की ये फिल्म इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनकी पूर्व पीएम से थी दोस्ती

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक्स पीएम से साथ उनकी दोस्ती थी. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन थे? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News: रजत दलाल हुए बुरी तरह घायल, The 50 के प्रीमियर से पहले छोड़ा शो!

मोस्ट अवेटेड शो 'द 50' के शुरू होने का हर किसी को इ्ंतजार है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने शो छोड़ दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल शो के सेट पर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Entertainment News LIVE: Border 2 को 6वें दिन भी तगड़ा झटका

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: TV की वो हसीना, जो फ्लॉप के बाद बनीं क्वीन

पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज सबसे ज्यादा फीस करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामुर हैं. जेनिफर विंगेट ना जाने कितने दिलों पर राज करती हैं. जेनिफर विंगेट का अपना एक अलग जलवा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' में दैवा के दृश्य की नकल करने के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है. ये घटना साल 2025 में 28 नवंबर की है, जब रणवीर ने आईएफएफआई में इस सीन की नकल की थी. अब ये मामला फिर से चर्चा में आया है.

Entertainment News LIVE: कौन हैं Rachit Rojha? जो The 50 में काटेंगे बवाल

अपकमिंग शो 'द 50' के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. शो के शुरू होने में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच सभी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको 'द 50' के कंटेस्टेंट रचित रोझा के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो बनी भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड मूवी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. अब फिल्म ने ऐसा कमाल कर दिया है कि इसके पहले किसी हिंदी फिल्म ने ऐसा नहीं किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: O'Romeo के सेट से मेकर्स ने शेयर की BTS फोटोज

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के सेट से मेकर्स ने बीटीएस फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आशिकों की बस्ती में आपका मकान हाजिर. इसके साथ दिल और फायर इमोजी शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/DUDMwB2DCPx/?img_index=3

Entertainment News LIVE: सिर्फ Arijit Singh नहीं, करियर के पीक पर इन 3 कलाकारों ने भी लिया था ब्रेक

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की पीक पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत की तरह इन 3 कलाकारों ने भी करियर के पीक पर ब्रेक ले लिया था? आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Amitabh Bachchan की वो एक्ट्रेस, जिनकी प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ काम किया है. पर्दे पर जब अमिताभ बच्चन अपनी हीरोइनों के साथ नजर आते थे, तो एक अलग ही माहौल बन जाता था. आज हम आपको बिग बी की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्लेन क्रेश में मौत हो गई थी. आइए जानते हैं इनके बारे में... देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: ऑफिस का सारा Stress गायब कर देंगी Priyadarshan की 7 मजेदार फिल्में

प्रियदर्शन की फिल्में मजेदार होती हैं कि फिल्म देखकर आप हंसते हंसते अपना पेट पकड़ लेगें. इन मजेदार फिल्मों को देखकर आपका सारा ऑफिस का स्ट्रेस छूमंतर हो जाएगा. आज ही लिस्ट में इन फिल्मों को जरूर शामिल करें. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Krishna Shroff बनीं रिएलिटी शो क्वीन

जल्द ही Krishna Shroff 'द 50' शो में नजर आने वाली हैं. जैकी श्रॉफ की बेटी ने अपने पिता और भाई की तरह एक्टिंग को अपना करियर ना चुनकर कुछ और चुना, जिसने उनकी अलग पहचान बनाई. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: वो सिंगर्स जिन्हें रियलिटी शो में मिली हार, फिर भी हुए मशहूर

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह को रियलिटी शो में कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी. अरिजीत के अलावा कई और भी सिंगर्स ऐसे हैं, जो रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पर्दे पर निभाया बेटे का किरदार, असल जिंदगी में एक्ट्रेस का बना हमसफर

सिनेमा की दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है, जहां पहले लोगों ने मां-बेटे का रोल निभाया हो और बाद में दोनों पति-पत्नी बने. ऐसा ही कुछ टीवी के इन 2 कलाकारों के बीच हुआ. इस एक्ट्रेस ने अपने से 8 साल छोटे आदमी से शादी की, जिसने कभी टीवी पर बेटे का रोल निभाया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 3 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने कमाए 18 करोड़

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको अनिल कपूर और माधुरी की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्लेन क्रैश में इन 3 फिल्मी हस्तियों ने गंवाई थी जान

Ajit Pawar की तरह इन 3 बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्लेन क्रैश में जान गंवाई थी. इन लोगों में किसी का करियर पीक पर था, तो एक एक्ट्रेस 7 महीने की प्रेग्नेंट थी. यह घटना काफी दुखद थी, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bharti Singh ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम

मशहूर कॉमेडिन भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि भारती ने अपने छोटे बेटे का क्या नाम रखा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 20वीं सालगिरह पर रंग दे बसंती की स्पेशल स्क्रीनिंग

26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई 'रंग दे बसंती' ने इस रिपब्लिक डे पर अपने थिएट्रिकल सफर के 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर्स फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं. 30 जनवरी को मुंबई में होने वाली इस स्क्रीनिंग में डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ आमिर खान, सिद्धार्थ सूर्यनारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी भी शामिल होंगे.

Entertainment News LIVE: अस्पताल में भर्ती हुए रजत दलाल?

'बिग बॉस' फेम रजत दलाल को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 'द 50' में नजर आने वाले थे. फिल्मीज्ञान की पोस्ट की मानें तो उन्हें शो से बाहर ले जाया कहा गया है लेकिन कहा जा रहा है कि वह चोटिल होने का बाद भी वह जल्द लौटेंगे. ये उनका ही फैसला है. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

Entertainment News LIVE: Ajit Pawar के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके प्लेन क्रैश की खबर ने हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इसमें पवन कल्याण से लेकर संजय दत्त का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कौन है Atlee का लकी चार्म? फिर से Shahrukh संग नई फिल्म की तैयारी?

फिल्म निर्देशक Atlee ने बॉलीवुड की इस अदाकारा को अपना लकी चार्म बताया है. उन्होंने अपनी पिछली फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ किया, जिसमें बड़ी सफलता मिली. इसी बीच उन्होंने आगे Shahrukh Khan के साथ नई फिल्म पर भी बात की है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जन नायकन से पहले इन फिल्मों की रिलीज पर लटकी थी तलवार, विवादों के बाद हुईं बैन

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर तलवार लटकी हुई है. मद्रास हाईकोर्ट ने 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट दिए जाने के सिंगल बेंच आदेश पर रोक लगा दी है. ऐसे में आज आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे विवादों के बाद बैन कर दिया गया था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: शादी की खबरों पर Karan Wahi ने लगाया फुल स्टॉप, दी सफाई

पिछले कुछ दिनों में Karan Wahi और Jennifer Winget की शादी से जुड़ी अफवाह चारों तरफ फैली हुई थी. इस बीच उन्होंने खुद इस रिश्तें पर सफाई दी है. Jennifer Winget ने 2012 में करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. लेकिन 2 साल बाद ही 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया. वहीं करन वाही का नाम उदिति सिंह से जोड़ा जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अपनी बायोपिक में आलिया भट्ट को चाहती हैं मनीषा रानी

मनीषा रानी ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में अपनी बायोपिक को लेकर बात की और कहा कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनेगी तो वो चाहती हैं कि उनका रोल प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट निभाएं. क्योंकि उन्होंने दोनों का काम देखा और वो काफी पसंद आता है.

Entertainment News LIVE: ना 'अनुपमा', ना ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', टॉप TRP लिस्ट में इस शो का दबदबा

जनवरी 2026 के आखिर हफ्ते की टीवी टीआरपी की रिपोर्ट आ चुकी है. इसमें आपको इस हफ्ते टॉप 10 में रहने वाले शोज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शोज का जलवा देखने के लिए मिला लेकिन नंबर 1 पर नहीं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Pooja Bhatt के शॉकिंग स्टेटमेंट पर Manisha Rani ने तोड़ी चुप्पी

एक बार फिर से Pooja Bhatt और Manisha Rani के बीच मामला चर्चा में आया है. इस बार मनीषा पूजा की पुरानी स्टेटमेंट पर खुलकर जवाब देती रही हैं. कुछ समय पहले पूजा भट्ट ने उन्हें हीरोइन मटेरियल ना होने का बोल्ड स्टेटमेंट दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2 ; गोज बियोन्ड' का मोशन पोस्टर रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2; गोज बियोन्ड' का मोशन पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बुर्के से अपना चेहरा ढकी हुई तीन महिलाएं नजर आ रही हैं. फिल्म को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/DUCu1ATE1-j/

Entertainment News LIVE: Splitsvilla Season 5 की विनर का हुआ ब्रेकअप

'स्प्लिट्सविला सीजन 5' की विनर आकृति नेगी ने ब्रेकअप का ऐलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें बॉयफ्रेंड अंशुमत से अलग होने की बात कही, साथ ही प्राइवेसी की मांग की.

https://www.instagram.com/p/DUCtYI6Esek/?img_index=2

Entertainment News LIVE: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी जेनिफर विंगेट?

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने पहली बार करण सिंह ग्रोवर के साथ फेरे लिए थे लेकिन इनका रिश्ता जल्द ही टूट गया. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस दूसरी शादी करने वाली हैं. चर्चा जोरों पर है कि अभिनेत्री टीवी एक्टर करण वाही के साथ जल्द फेरे लेंगी. हालांकि, शादी की खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी टीवी की हिट जोड़ियों में से एक है.

https://www.instagram.com/p/DUCtPcpEjH_/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं शेफाली बग्गा

शेफाली बग्गा इन दिनों युजवेंद्र चहल संग लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब शेफाली को 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग में देखा गया. इस दौरान वह अकेले ही रेड कार्पेट पर पोज देते हुए नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/DUCyBQCEhek/

Entertainment News LIVE: टॉप 10 टीवी एक्टर्स; एकता कपूर की 'नागिन' के आगे नहीं चला 'अनुपमा' का जादू

जनवरी, 2026 के आखिरी हफ्ते में सबसे पॉपुलर टीवी एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में 'अनुपमा' का जादू कम होता देखा है. बल्कि एकता कपूर की 'नागिन' का जलवा देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: इस International Music Band के साथ काम करना चाहते हैं Arijit Singh

Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. मगर एक पॉडकॉस्ट के दौरान खुद अरिजीत ने बताया था कि उन्हें कुछ International Music Bands के साथ काम करने का बेहद मन है. देखने वाली बात यह है कि आगे चलकर क्या सिंगर ऐसा कुछ करेंगे की नहीं? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह ने पहले गाने से ही जीता था दिल

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से की थी. इस गाने के बाद से ही अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में पहचान मिल गई थी और इसके बाद उन्होंने कई गानों से ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DEw_VY9I-L7/?img_index=1

Entertainment News LIVE: क्या है Arijit Singh का मूलांक?

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक जीवन में काफी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं. जैसे कि मशहूर सिंगर Arijit Singh हैं. इन्होंने अपने जीवन में संगीत के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम बनाया कि रिटयरमेंट के ऐलान ने उनके कई फैंस का दिल तोड़ दिया. आइए जानते हैं इस मूलांक की खासियत. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन सा है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना? सिंगर ने दिया हिंट

सिंगर अरिजीत सिंह के संन्यास के ऐलान के बाद लोगों के मन में अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं. 'घर कब आओगे' और 'मातृभूमि' को उनका आखिरी गाना माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह का आखिरी गाना बना 'मातृभूमि'?

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है. वहीं अब खबरें हैं कि अरिजीत सिंह का आखिरी गाना 'बैटल ऑफ गलवान' का 'मातृभूमि' हो सकता है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह नहीं गाएंगे गाना, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करेंगे सिंगर?

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया और फैंस हैरान हो गए. उनके अचानक से लिए गए इस फैसले ने लोगों ने को हैरान और परेशान कर दिया कि सिंगर अब क्या करेंगे. आगे की प्लानिंग जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'सीता रामम 2 में फिर दिखेगी मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की जोड़ी?

सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान का एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिससे 'सीता रामम 2' की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि इस फोटो की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हो पाई है लेकिन फैंस के बीच 'सीता रामम 2' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ ने टीवी पर देखी थी 'बॉर्डर'

'बॉर्डर 2' में अहम भूमिका निभाने वाले दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने 'बॉर्डर' टीवी पर देखी थी. उन्होंने कहा कि उस समय थिएटर में फिल्म देखने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए जब फिल्म टीवी पर रिलीज हुई तभी ही उन्होंने 'बॉर्डर' देखी थी.

https://www.instagram.com/p/DT0bs49lIYW/?img_index=1

Entertainment News LIVE: ‘बूंग’ को BAFTA में मिला नॉमिनेशन

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की फिल्म ‘बूंग’ का शानदार ग्लोबल सफर लगातार जारी है. अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित BAFTA अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है, जो इसकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करता है.

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?

अरिजीत सिंह ने बीते दिन ही प्लेबैक सिंगिग से संन्यास का ऐलान किया है. उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे लेकिन अब वो कोई नए प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. उनके सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है. चलिए इसके पीछे की वजह के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: सुहाना खान ने वर्कआउट वीडियो किया शेयर

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो पर खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है. वहीं वीडियो में सुहाना इंटेंस वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं. बता दें सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUBMiJviEd6/

Entertainment News LIVE: ओरी ने सारा-इब्राहिम अली खान संग दोस्ती टूटने पर की बात

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की दोस्ती सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से टूट गई है. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ओरी ने हाल ही में बताया है कि सारा अली खान की मम्मी अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमा दिया है, जिस वजह से वो दोस्ती नहीं रखना चाहते. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DR3-pKFkY2n/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 196.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

Entertainment News LIVE: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने पोस्ट जारी कर प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है, जिससे उनके फैंस का दिल भी टूट गया है. अब सिंगर के फैंस को किसी नई फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज नहीं सुनाई देगी. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह 414 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से सिंगर ने ये कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DEw_VY9I-L7/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: श्रुति हासन का बर्थडे आज

श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'लक' से की थी.

https://www.instagram.com/p/DSj1KJojCNO/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: वरुण धवन की टीम ने मुंबई मेट्रो के वायरल वीडियो पर दी सफाई

'बॉर्डर 2' के रिलीज के बाद वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया था. मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करते हुए वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच एक्टर ने मेट्रो में पुश-अप्स भी किए, जिसके बाद खबरें सामने आई कि एक्टर पर फाइन लग गया है. साथ ही अधिकारियों ने भी वरुण धवन की वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया था. वहीं अब वरुण धवन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया है कि वरुण धवन पर कोई जुर्माना नहीं लगा है.

Entertainment News LIVE: कौन हैं कोयल रॉय? जिनसे अरिजीत ने रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड के मशहुर सिंगर अरिजीत सिंह ने आज यानी 27 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को यह जानकारी दी है कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जैसे ही यह पोस्ट उन्होने शेयर किया तो उनके फैंस काफी हैरान हुए है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी वाइफ का क्या नाम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो खूंखार विलेन, जिन्होंने खुद ही बर्बाद की अपनी लाइफ

आज हम आपको बॉलीवुड की उस पॉपुलर विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन थीं? देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Border 2 का 5वें दिन बेहद बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' औंधे मुंह गिर गई है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन बेहद खराब रहा है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का टूटा हाथ, खुद शेयर की इंस्टा स्टोरी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल अनन्या पांडे का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके दिया है. अनन्या ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा '2026 में नजर लग गई'

https://www.instagram.com/p/DUBH0DpknGh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘पापा का दोस्‍त…’, एक्स मिसेज वर्ल्ड के साथ हुई थी घटिया हरकत

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और म‍िसेज इंडिया का ख‍िताब जीत चुकी अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अदिती के साथ बचपन में मिसबिहेव हुआ था. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘द 50’ में दहाड़ेंगी 24 शेरनियां, फैन फॉलोइंग के मामले में ये हसीना है सबसे आगे

'द 50' रियलिटी शो 1 फरवरी से जियोहॉस्टार और कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है. इस रियलिटी शो में 10 या 20 नहीं कंटेस्टेंट नहीं. बल्कि 50 सेलेब्स नजर आने वाले हैं, जिनके नाम भी सामने आ चुके हैं. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में 24 फीमेल सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो 'द 50' रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि ये सेलेब्स क्या करती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग कितनी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सनी देओल पर मेकर्स का बड़ा दांव, ‘बॉर्डर 3’ से ‘जाट 2’ तक रिलीज होंगी 5 फिल्में

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि 'बॉर्डर 2' के बाद सनी की कौन-कौन-सी फिल्में आने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जनवरी के आखिरी हफ्ते में भिड़ेंगी ये फिल्में, देखें लिस्ट

हर साल थिएटर्स में बहुत सारी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखा पाती हैं. इस बीच हम आपको इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 2 मिनट की 200 करोड़ी फिल्म, जो बनी महाफ्लॉप!

आज आपको साउथ की ऐसा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे फ्लॉप होने से 4 बड़े सुपरस्टार्स तक नहीं बचाए पाए थे. ये 2025 की महाफ्लॉप बनकर सामने आई थी. इसका बजट 200 करोड़ था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Entertainment News LIVE: क्या सच में बांद्रा की हर बिल्डिंग में है करिश्मा कपूर का फ्लैट?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर चर्चा में हैं. शो में खिलाड़ी कुमार के अलावा करिश्मा कपूर भी नजर आने वाली हैं. इस बीच अक्षय ने करिश्मा को लेकर एक बयान दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तीसरी बार पोस्टपोन हुई 'धमाल 4'

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है. इसकी रिलीज को तीसरी बार पोस्टपोन किया गया है. पहले ये ईद के मौके पर आने वाली थी लेकिन उसे बढ़ाकर 12 जून किया गया था. मगर अब ये नई तारीख पर थिएटर्स में दस्तक देगी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और इसके साथ बताया कि इस फिल्म को अब 3 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DUAIi5HDOHh/

Entertainment News LIVE: जनवरी के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका

जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में फिल्मों और शोज का बड़ा धमाका होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. चलिए बताते हैं इस वीक आप घर बैठे किन फिल्मों और शोज को देख सकते हैं. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 6 से ज्यादा भाषाएं बोलने में माहिर है ये एक्ट्रेस

कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस बेहद टैलेंटड हैं. इनमें से ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस की कोई टक्कर नहीं ले सकता. इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने 6 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म में गाना गाया और इनको 6 से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं 'द 50' में नजर आने वाले Hamid Barkzi?

अपकमिंग शो 'द 50' को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस शो के ऑनएयर होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हर कोई शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है. इस बीच अब हम आपको शो के कंटेस्टेंट हामिद बरकजी के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: The 50 के 8 धाकड़ कंटेस्टेंट्स, जिस पर टिकी सबकी निगाहें

टीवी रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो में 50 सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में आज आपको शो के 8 सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहले किसी ना किसी रियलिटी शोज को जीत चुके हैं. चलिए बताते हैं.

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने मंडे कलेक्शन में 'पुष्पा 2' को पछाड़ा

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' पहले मंडे टेस्ट में पास हो गई है. ये केवल पास ही नहीं हुई बल्कि फिल्म ने 'पुष्पा 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोमवार को 59 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि 'पुष्पा 2' ने 48 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सलमान खान की 'टाइगर 3' ने 58 करोड़ का बिजनेस किया था. अब इसे 'बॉर्डर 2' ने पास कर दिया है.

Entertainment News LIVE: सगाई में दुल्हन से कम नहीं लगीं ‘अनुपमा’ की राही

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रीजा रॉय ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विगुनेस अय्यर के साथ सगाई कर ली है. अद्रीजा और विगुनेस की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: कितनी पढ़ी-लिखी हैं The 50 की कंटेस्टेंट Divya Agrawal?

Divya Agrawal जल्द ही The 50 शो में नजर आने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितनी पढ़ी-लिखी हैं? इससे पहले भी इन्होंने देश का सबसे बड़ा रिएलिटी शो जीता था. दिव्या The 50 से पहले देश के सबसे बड़े शो Bigg Boss OTT Season 1 की विजेता रह चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 11.60 बिलियन व्यूज के साथ Youtube पर छाया ये विदेशी गाना

गानों की दुनिया में इस विदेशी गाने को सबसे ज्यादा बार सुना जा चुका है. Youtube पर अभी तक सबसे ज्यादा इस गाने के व्यूज हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक, हर किसी ने इस गाने को कभी ना कभी जरूर सुना होगा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 13 की वो कंटेस्टेंट, जो पढ़ाई छोड़ घर से हो गई थीं रफूचक्कर

आज हम आपको बिग बॉस 13 की उस एक्स कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी. ये एक्ट्रेस बेहद पॉपुलर हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हुआ ये सुपरहिट गाना, चमकी सिंगर की किस्मत

कुछ गाने सिर्फ फ्लो में आते हैं और इतिहास बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना, जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो गया था. इस गाने के बाद स्ट्रगल करते इस सिंगर की जिंदगी बदल गई. आज लगभग हर फिल्म में इसकी आवाज का गाना जरूर होता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अद्रिजा रॉय ने की मंगेतर से सगाई

टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इंगेजमेंट फोटोज को शेयर किया है. इसमें वो मंगेतर के साथ पोज देते हुए दूल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तमिल रीति-रिवाज के साथ सगाई की है.

https://www.instagram.com/p/DUAadc7ijYK/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जो ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें कमाल का थ्रिल है. अगर आप भी इस सर्दी कुछ बेहतर देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: युजवेंद्र चहल की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. मामला उनकी क्रिप्टिक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने प्रायोरिटी की बात कही है. इसे अब आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Golden Spoon लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के बच्चे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ बच्चे जन्म से ही गोल्डन स्पून लेकर पैदा होते हैं. इनके जीवन में सभी तरह की सुख सुविधाएं मौजूद होती हैं. इनमें Alia Bhatt की बेटी राहा भी शामिल है. उस पर शुक्र (Venus) ग्रह की विशेष कृपा है. इन लोगों का पूरा जीवन ऐशो आराम में बीतता है. इनके लिए जीवन का सौंदर्स काफी मायने रखता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय के बाद लाइव शो में मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके साथ लाइव शो में बदसलूकी की गई है. इसके पहले मौनी रॉय के साथ लाइव शो के दौरान बदतमीजी का मामला सामने आया था. एक्ट्रेस ने आयोजक के खिलाफ आरोप भी लगाए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: AR Rahman के बयान पर वहीदा रहमान का जवाब

म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान इन दिनों विवादों में बने हुए हैं. उनके सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान की वजह से बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में अब उनके इसी बयान पर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: O Romeo का ये मजेदार गाना हुआ Out

शाहिद कपूर की फिल्म O Remeo का गाना "आशिक की कॉलोनी में" रिलीज हो चुका है. टी सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाना का वीडियो शेयर किया है. इसमें दिशा पटानी और शाहिद कपूर Cowboy Look में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUAQ-fOgr5U/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Gurmeet Singh ने Laughter Show Season 3 के लिए लिखा इमोशनल नोट

Laughter Show Season 3 खत्म हो चुका है. मशहूर टीवी एक्टर Gurmeet Singh ने इस शो के लिए इमोशनल नोट लिखा है. इसमें उन्होंने बताया कि 'यह सिर्फ शो नहीं बल्कि एक इमोशन था. इसमें मौजूद हर एक व्यक्ति बहुत गर्मजोशी और साफ दिल का था. हर किसी के साथ इतनी अच्छी दोस्ती ने स्पेशल बॉन्ड क्रिएट किया.' गुरमीत ने टीम कांटा को भी उनकी जीत की दिल से बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/DT9s8-GCQB_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: सुपर मॉडल Bella Hadid का हुआ ब्रेकअप

सुपर मॉडल Bella Hadid का ब्रेकअप हो गया है. बैला पिछले 2 साल से Adan Banuelos साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन Entertainment Tonight First की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल का रिश्ता टूट चुका है. बैला फिलहाल पॉजिटिव रहते हुए खुद को बिजी रखने की पूरी कोशिश में हैं.

https://www.instagram.com/p/DUAJYXAk4dr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: बेबी शॉवर की खुशी में डूबे Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram

Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram ने गोदभराई की फोटोज शेयर की हैं. कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. बता दें कि पार्टी में बेहद खास लोग ही नजर आए. रणदीप और लिन अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: DJ Snake ने कैंसल किया अपना इंडिया टूर

मशहूर म्यूजिक बैंड DJ Snake ने अपना इंडिया टूर कैंसर कर दिया है. उन्होंने टूर कैंसर करने का कारण अपनी खराब सेहत बताई है. यह इवेंट फरवरी महीने में होने वाला था, लेकिन खराब हेल्थ के कारण अब यह टूर भारत में नहीं होगा. DJ Snake ने अपने बयान में कहा- 'यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मजबूरी में कैंसल करना पड़ा.' इस फैसले ने कई फैंस के दिलों को तोड़ दिया है.

https://www.instagram.com/p/DUAJxjYE_RR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Karan Johar ने हफ्तेभर के लिए त्याग दी अपनी सबसे प्यारी चीज

मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हफ्तेभर के लिए अपनी इस प्यारी चीज को त्याग दिया है. सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने यूनिवर्स से अपनी बात पर कायम रहने के लिए प्रार्थना की है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बेबी शॉवर की खुशी में डूबे Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram

Randeep Hooda और पत्नी Lin Laishram ने बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस खास सेरेमनी में बहुत ही चुनिंदा मेहमान शामिल हुए. कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले साल नवंबर, 2025 में बताया था. इस खास मौके पर मशहूर Slam Poet प्रिया मलिक और उनके पति भी शामिल थीं.

https://www.instagram.com/p/DT9jV50Cf5q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सनाया ईरानी ने अपनी प्रपोजल की पुरानी तस्वीरें की साझा

सनाया ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति मोहित सेहगल के साथ प्रपोजल की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा- कि 25 जनवरी को हमने एक दूसरे को चुना था और आगे भी हमेशा चुनते रहेंगे. एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को 10 साल होने पर यह तस्वीर साझा की है. बता दें कि सनाया 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से काफी फेमस हो गई थी.

https://www.instagram.com/p/DT-qJEngoCt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: अभिनेत्री व पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी का मामला आया सामने

अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को बनगांव के नयाग्राम इलाके में सांस्क्रतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग स्टेज पर चढ़ आए और कार्यक्रम को जबरदस्ती रोकने लगे. यह उनके लिए अपमानजनक था. वहीं आयोजकों का कहना है कि मिमी चक्रवर्ती तय समय से पूरा 1 घंटा लेट थी, जिसकी वजह से सिर्फ राज 12 बजे तक ही आयोजन चालू रखने की अनुमति थी. छात्रों की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रोकना जरूरी था.

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर सूचित किया कि वे हफ्तेभर के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि टमुझे यूनिवर्स शक्ति दे कि मैं डूमस्क्रोलिंग ना करूं.' अपनी स्टोरी के जरिए उन्होंने बताया कि वो हफ्तेभर के लिए कोई पोस्ट, कोई स्टोरी नहीं डालेंगे.

Entertainment News LIVE: कौन है धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की मां?

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन काफी वायरल हो रही हैं. हर कोई इनके पिता और खुद इनकी बात कर रहा है. मगर इनकी मां का कोई जिक्र नहीं. क्या आप जानते हैं कि कौन इनकी मां है और वे क्या करती हैं? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने इस तरह मनाया 77वें गणतंत्र दिवस

कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने बड़े जोश के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया. इसमें बच्चों की कतार जा रही है, जिसको देखकर वे पूरे जोश के साथ जय हिंद का नारा लगा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DT-XfYUCDHW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: विजय देवगौड़ा ने शेयर किया Ranabaali का जबरदस्त लुक

विजय देवगौड़ा की आने वाली फिल्म Ranabaali का पहला लुक वीडियो के जरिए सामने आ गया है. इसी बीच विजय ने फिल्म में अपने लुक को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें उनके मुंह में हल्दी लगी हुई है. साथ ही त्रिपुंड और राजाओं वाली मूंछों के साथ विजय काफी खतरनाक लुक दे रहे हैं. इस फिल्म में आपको 1854 से 1878 के बीच हुई असली ऐतिहासिक घटनाएं देखने को मिलेंगी. बता दें कि एक बार फिर से बड़े पर्दे पर सभी की फेवरेट जोड़ी विजय-रश्मिका साथ नजर आने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/DT-rPO7gYXo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने बताई इवेंट पर हुई आपबीती

करनाल के एक इवेंट पर मौनी रॉय की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मौनी दर्शकों में से किसी पर गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं. इस बात पर उन्होंने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और उस समय हुई अपनी आपबीती बताई. मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि 'इवेंट में 2 अंकल के व्यवहार से बहुत ज्यादा नाराज हूं. उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार करने की. मैं स्टेज पर खड़ी थी, तभी वे मेरी लो एंगल से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे मुझे हैरेसमेंट सा फील हुआ.'

Entertainment News LIVE: AR Rehman से जुड़े विवाद पर बोलीं एक्ट्रेस वहीदा रहमान

पिछले दिनों AR Rehman से जुड़ा विवाह सुर्खियों में छाया हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "अपनी शांति से रहो. ये मुल्क हमारा है." जनवरी, 2026 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में AR Rehman ने उनको काम ना मिलने पर सांप्रदायिक भेदभावना को कारण बताया था, जिसके बाद वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.

Entertainment News LIVE: मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई Border 2, जानें अब तक का कलेक्शन

फिल्म बॉर्डर 2 ने मंडे टेस्ट में अच्छा स्कोर किया है. अपनी कहानी और दमदार परफार्मेंस ने इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है. अब तक इस फिल्म ने 180 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahaan Shetty ने देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का खूब तड़का लगाया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई Border 2

Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने कुल 180 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं अपनी ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने करीबन 30 करोड़ की कमाई की. रविवार और सोमवार को Border 2 का दर्शकों में खूब दबदबा बना रहा.

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने इस तरह मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

कल 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी नई फिल्म Battle of Galwan के गाने ‘मातृभूमि’ से जुड़ा ये खास वीडियो डाला है. इसमें सलमान खान अपने भांजे-भांजियों के साथ मातृभूमि का गाना बजाते हुए और सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बीच बीच में कुछ बच्चे भी इंडियन आर्मी की वर्दी पहनकर वीडियो में नजर आ रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Orry और Sara Ali Khan के बीच बढ़ा विवाद, करियर पर आई बात

सारा अली खान और Orry के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बीच Orry का एक और कमेंट आया, जिससे उनके बीच की दूरियां और बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, इस बार Orry ने सारा अली खान के करियर पर सवाल उठाया है. एक यूजर ने सवाल किया कि “ये ब्रा आखिर किस चीज को संभाल रही है?” इस पर ओरी ने जवाब देते हुए लिखा- “सारा अली खान की हिट फिल्में.” Orry का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ