'पापा का दोस्‍त…', एक्स मिसेज वर्ल्ड के साथ हुई थी घटिया हरकत, 6 साल की उम्र में झेला था दर्द

Aditi Govitrikar: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और म‍िसेज इंडिया का ख‍िताब जीत चुकी अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अदिती के साथ बचपन में मिसबिहेव हुआ था. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है.

Aditi Govitrikar

Aditi Govitrikar. image credit- social media

विज्ञापन

Aditi Govitrikar: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और म‍िसेज इंडिया का ख‍िताब जीत चुकी अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर सुर्खियों में आ गई हैं. अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अदिती के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ कि किसी का भी कलेजा भर आएगा. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा?

अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने किया खुलासा

अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने ‘हॉटरफ्लाई’ से बात करते हुए कहा कि अगर सच बताऊं और ईमानदारी से कहूं तो पनवेल में मुझे बहुत परेशान करने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ा है. मेरा वहां का एक्सीपिरंस बेहद खराब रहा और इसे समझने में भी मुझे बहुत टाइम लग गया. उस वक्त वो सिर्फ छह से सात साल की थीं.

विज्ञापन

क्या बोलीं अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर?

अद‍ित‍ि गोव‍ित्र‍िकर ने कहा इतनी छोटी-सी उम्र में उनके साथ ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके ही पिता का दोस्त था, जिसने उनके साथ ये घटिया की थी. इसके बाद जब वो अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई जाने लगीं, तो उन्हें लड़की के तौर पर सुरक्षा की चिंता हुई. अदिती ने कहा कि जब मैं 12वीं क्लास में थी, तब अग्रवाल क्लासेस के लिए दादर आती थी.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट आपको जीना सिखाता है- अदिती

अपनी बात को पूरी करते हुए उन्होंने कहा कि उस टाइम लोकल ट्रेनें मेरे लिए ऑप्शन नहीं थीं और यही वजह है कि मैं बस में सफर किया करती थी. उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट आपको जीना सिखाता है. अदिती ने आगे कहा कि कम उम्र में आप इस तरह के माहौल में खुद बचाव के तरीके खोज लेते हैं.

अदिती ऐसे करती थीं खुद की सुरक्षा?

अदिती ने कहा कि मेरे पास उस वक्त दोनों साइड बड़े बैग होते थे और उनके अंदर में हार्डबोर्ड की किताबें रखती थी और यही मेरी ढाल होती थी क्योंकि मैं उन्हें इस तरह से पकड़ती थी. यह मेरी सुरक्षा थी और अगर मुझे सीट मिल जाती थी, तो मैं दोनों तरफ एक-एक बैग रख देती थी, जिससे कोई मुझे छू ना सके.

विज्ञापन

अपमान फील होता है- अदिती

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिलाओं के साथ अक्सर जाने पहचाने लोग ही मिसबिहेव करते हैं. जब मेरे साथ गलत हुआ, तो मैं बहुत छोटी थी, लेकिन इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला दिया था. उस वक्त मैं इतनी छोटी थी कि समझ ही नहीं पाई कि उनके साथ क्या हुआ है? आपके साथ गलत हुआ है और अपमान फील होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ