'प्रायोरिटी की बात है…', आरजे महवश को अनफॉलो करने के बाद युजवेंद्र चहल की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Yuzvendra Chahal Cryptic Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. मामला उनकी क्रिप्टिक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने प्रायोरिटी की बात कही है. इसे अब आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है.

Yuzvendra Chahal Cryptic Post

युजवेंद्र चहल की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल (File photo)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को तलाक देने के बाद उनका नाम आरजे महवश से जोड़ा जा रहा था. दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट भी किया जाता रहा है, जिसके बाद उनके लिंकअप की खूब खबरें भी रहीं लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. इसके बाद अब कहा जा रहा है कि इनका रिश्ता टूट गया है. इसी बीच युजवेंद्र चहल की एक क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवत गीता का एक वाक्या शेयर किया है.

विज्ञापन

दरअसल, आरजे महवश संग ब्रेकअप की खबरों की चर्चा के बीच युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने श्रीमद भगवत गीता से श्रीकृष्ण की कही बात को साझा किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘समय की बात कभी नहीं होती, प्रायोरिटी की बात हमेशा होती है. अगर कोई आपकी प्रायोरिटी है तो आप इसके लिए समय निकालेंगे.’ युजवेंद्र की इस क्रिप्टिक पोस्ट को आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है कि उन्होंने उन पर तंज कसा है.

विज्ञापन

शेफाली बग्गा के साथ दिखे थे युजवेंद्र चहल

पिछले दिनों युजवेंद्र चहल को एंकर और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनका नाम उनसे जोड़ा जाने लगा था. दोनों को डिनर पर साथ में स्पॉट किया गया था. तभी से माना जाने लगा था कि आरजे महवश को अनफॉलो करने के बाद क्रिकेटर शेफाली के साथ आ गए हैं. हालांकि, इसे लेकर दोनों की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया और ना ही उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाया है.

विज्ञापन

5 साल भी नहीं टिक पाया युजवेंद्र और धनश्री का रिश्ता

इसके साथ ही अगर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते के बारे में बात की जाए तो दोनों का प्यार कोरोना काल में परवान चढ़ा था. एक्स कपल ने साल 2020 में शादी की थी लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि दो साल बाद ही 2022 में दोनों के रिश्ते में खटपट आने लगी थी और तभी वो अलग रहने लगे थे. हालांकि, उनके रिश्ते में अनबन की अफवाहें 2024 के आखिरी में तेज हो गई थीं और मार्च 2025 में एक्स कपल ने तलाक ले लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ