Bigg Boss 13 की वो कंटेस्टेंट, जो करोड़ों की मालकिन, कभी पढ़ाई छोड़ घर से हो गई थीं रफूचक्कर

Bigg Boss 13 Ex Contestant: आज हम आपको बिग बॉस 13 की उस एक्स कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी. ये एक्ट्रेस बेहद पॉपुलर हैं. आइए जानते हैं…

Bigg Boss 13 ex contestant

Bigg Boss 13 ex contestant. image credit- social media

विज्ञापन

Bigg Boss 13 Ex Contestant: टीवी से लेकर फिल्मों तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में खुद की पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिनेमा में अपने कदम जमाने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल हैं. शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हालांकि, दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए शहनाज को बहुत मेहनत करनी पड़ी है. शहनाज ने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी.

विज्ञापन

मॉडलिंग के चक्कर में छोड़ी पढ़ाई

जब शहनाज पढ़ाई कर रही थीं, तब ही उन्होंने एक्टिंग में आने के बारे में सोच लिया था क्योंकि उनकी दिलचस्पी धीरे-धीरे एक्टिंग में बढ़ रही थी. मॉडलिंग के चक्कर में शहनाज ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी. शहनाज ने पढ़ाई छोड़ी, तो उनका परिवार नाराज हो गया. इतना ही नहीं जब शहनाज का परिवार नहीं माना तो उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर छोड़ने का ही फैसला कर लिया था.

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए करियर की शुरुआत

शहनाज का परिवार चाहता था कि वो इस सबसे दूर रहे और उनकी शादी तक की बातें भी होने लगी थीं, लेकिन वो कहते हैं कि ना कि जो अपने सपने पूरा करना चाहता है, वो कैसे भी कर सकता है. इसलिए शहनाज ने अपने फैसले को नहीं बदला और साल 2015 में शहनाज ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी.

बिग बॉस 13 से मिली पॉपुलैरिटी

इसके बाद शहनाज को पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम मिलने लगा और उन्होंने ‘माझे दी जट्टी’, ‘पिंड दियां कुड़ियां’ जैसे गानों से शुरुआत करनी शुरू की. शहनाज को गैरी संधू के गाने ‘येह बेबी रेफिक्स’ से असली पहचान मिली और फिर उन्होंने पंजाबी फिल्मों का रुख किया. इसके बाद जब शहनाज को बिग बॉस 13 में देखा गया, तो पूरे देश में उन्हें पॉपुलैरिटी मिल गई और हर कोई उन्हें पहचानने लगा.

विज्ञापन

शहनाज की नेटवर्थ

सलमान खान के शो के बाद शहनाज ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया और आज के समय में हर कोई शहनाज को जानता है. शहनाज गिल की नेटवर्थ की बात करें तो इंडिया फोर्मस की रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपये है. शहनाज का अपना फैनबेस है और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ