Theatre Release This Week: हर साल थिएटर्स में बहुत सारी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखा पाती हैं. इस बीच हम आपको इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं?

2 / 8
रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. रानी की ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है.

3 / 8
अगर आप भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के शौकीन है, तो आपके लिए एक बेस्ट फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. फिल्म 'मायासभा- द हॉल ऑफ इल्यूजन' 30 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.

4 / 8
फिल्म 'लॉकडाउन' भी अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस फिल्म को भी 30 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन, चार्ली, निरोशा, लिविंगस्टन, इंदुमती, राजकुमार, शामजी, लोलू सभा मारन, विनायक राज, विधु और अभिरामी ने बेहद अहम किरदार निभाया है.

5 / 8
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'त्रिमुखा' भी इस लिस्ट में शामिल है और इस फिल्म को 30 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है.

6 / 8
अगर आप भी फैमिली ड्रामा के शौकीन हैं, तो फिल्म 'मेलिसई' भी अपनी थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को भी 30 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर उतारा जाएगा.

7 / 8
फिल्म 'वलावर' भी अपनी थिएटर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. इस फिल्म को भी 30 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

8 / 8
इसके अलावा फिल्म 'प्रकंबनम' भी अपनी थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में अनापति, सागर सूर्या, एएल अमीन, राजेश माधवन, शीतल जोसेफ, प्रशांत अलेक्जेंडर, कलाभवन नवास और अजीज नेदुमंगद ने अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.