Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Karan Johar का बड़ा ऐलान, हफ्तेभर के लिए त्याग दी सबसे प्यारी चीज, कहा- ‘यूनिवर्स मुझे…’

Karan Johar Digital Detox: मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हफ्तेभर के लिए अपनी इस प्यारी चीज को त्याग दिया है. सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने यूनिवर्स से अपनी बात पर कायम रहने के लिए प्रार्थना की है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Jan 27, 2026 10:11
Karan Johar Social Media Break
Karan Johar Social Media Break (Credit- Printerest)

Karan Johar Social Media Break: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में सबसे सामने बड़ा ऐलान किया है. इसमें उन्होंने हफ्तेभर के लिए Digital Detox का प्रण लिया है. इसमें वे हफ्तेभर के लिए किसी भी तरह की ऑनलाइन गतिविधि नहीं करेंगे. इस सूचना के आखिर में उन्होंने यूनिवर्स से सहायता मांगी है.

यह भी पढ़ें: पापा बॉलीवुड के टॉप एक्टर, तो कौन है धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की मां?

---विज्ञापन---

करण जौहर का Digital Detox

करण जौहर ने अपने Digital Detox की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है. इसमें उन्होंने लिखा कि वे हफ्तेभर के लिए सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहेंगे. वे ना ही कोई स्टोरी लगाएंगें और न ही किसी तरह का पोस्ट करेंगे. इतना ही नहीं वे किसी भी व्यक्ति का उनके DMs में रिप्लाई तक नहीं देंगे.

यूनिवर्स से मांगी दुआ

इस डीटॉक्स की जानकारी देने के बाद करन जौहर ने यूनिवर्स से मदद की गुहार की है. अपनी स्टोरी के आखिर में करन लिखते हैं- ‘यूनिवर्स मुझे शक्ति दें.’ इससे करण बस यही कहना चाह रहे हैं कि उन्हें अपने फोन से दूर रहने के लिए शक्ति मिले.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई Border 2, जानें अब तक का कलेक्शन

सोशल मीडिया से ब्रेक क्यों?

Karan Johar डिजिटल डिटॉक्स ले रहे हैं. यह एक तरह का ब्रेक है जिसमें लोग फोन और सोशल मीडिया से दूर रहकर मन को शांति देते हैं. करण ने यूनिवर्स से ताकत मांगी है कि वे इस दौरान दूर रह सकें. यह दिखाता है कि सोशल मीडिया की आदत कितनी मजबूत हो जाती है.

करण का हालिया काम

करण जौहर इन दिनों बॉलीवुड की सफलता पर खुश हैं. उन्होंने हाल की फिल्मों जैसे धुरंधर और बॉर्डर 2 की तारीफ की है. वे कहते हैं कि बॉलीवुड वापस आ गया है. लोग अब सिनेमाघरों में जाने को तैयार हैं. उनका यह ब्रेक शायद उन्हें नई एनर्जी देगा और नए प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार करेगा.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, 4 दिनों में पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा

First published on: Jan 27, 2026 10:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.