Adrija Roy Engagement Photos: टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रीजा रॉय ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विगुनेस अय्यर के साथ सगाई कर ली है. अद्रीजा और विगुनेस की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

2 / 7
अद्रीजा रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. अद्रीजा रॉय ने फोटोज शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि अपने मंगेतर के साथ नजर आ रही हैं.

3 / 7
अपनी सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए अद्रीजा रॉय ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. अद्रीजा रॉय ने सगाई की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि जिस प्यार के लिए मैंने प्रार्थना की थी, उससे मेरी सगाई हो गई. एक सिंपल से नमस्कार से लेकर एक पवित्र वादे तक, मेरा दिल घर जैसा महसूस कर रहा है, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मेरे प्यार @vignuesh1.

4 / 7
अद्रीजा रॉय की सगाई के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने तमिल रीति-रिवाज से सगाई की है. अपने इस खास दिन के लिए अद्रीजा रॉय ने लाल रंग की साड़ी पहनी है.

5 / 7
अद्रीजा रॉय के पूरे लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हैं. एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया हुआ है और गजरा भी लगाया हुआ है.

6 / 7
अद्रीजा रॉय के मंगेतर की बात करें तो उन्होंने भी अपनी सगाई के दिन बेहद कमाल का आउटफिट पहना है. इस दिन के लिए उन्होंने ग्रीन कलर के कुर्ते को पहना है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

7 / 7
अद्रीजा रॉय और विगुनेस अय्यर अपनी सगाई की फोटोज में बेहद रोमांटिक नजर आए हैं. कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ है और दोनों की सगाई की फोटोज कमाल की खूबसूरत हैं.