हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: कंगना रनौत ने किए बाबा सोमनाथ के दर्शन, 14 से 19 साल की उम्र तक, भाग्यश्री ने शेयर की अनसीन फोटोज

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने को मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

18:44 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने किए बाबा सोमनाथ के दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें बाबा सोमनाथ के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ध्वजा अर्पित करने का सौभाग्य भी मिला.

18:40 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: जीनत अमान ने यूं सेलिब्रेट किया 74वां जन्मदिन

गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा जीनत अमान ने बीते दिन ही 74वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने 19 नवंबर को बर्थडे सेलिब्रेट किया और एक दिन बाद फोटोज शेयर की है. उन्होंने बताया कि वह बिना शोर-शराबे के बर्थडे मनाना पसंद करती हैं.

18:31 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 14 से 19 साल की उम्र तक भाग्यश्री ने शेयर की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 14 साल की उम्र से 19 साल तक की अनसीन फोटोज शेयर की है. देखिए...

18:26 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: रहमान डकैत से चौधरी असलम तक, ये हैं 'धुरंधर' के रियल फेस

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म के कैरेक्टर्स की काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इसके किरदार किस रियल लाइफ फिगर से प्रेरित है. पढ़िए पूरी खबर.

16:55 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘मैं अगर कहूं’ नहीं था ‘ओम शांति ओम’ का ऑरिजनल गाना

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें संगीतकार शेखर रवजियानी और विशाल ददलानी नजर आ रहे हैं. इस दौरान 'ओम शांति ओम' के गाने का खुलासा हुआ. पढ़िए पूरी खबर.

16:11 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 25वीं सालगिरह पर शान को वाइफ ने किया किस

शान आज अपनी 25वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शान को उनकी वाइफ किस कर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं.

15:51 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'केबीसी 17' में 25 साल बाद पहंचे विशाल ददलानी

अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो 'केबीसी 17' का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें 25 साल बाद विशाल ददलानी पहुंचे. शो में जाने का उनका पुराना सपना था, जो अब पूरा हो गया.

15:23 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कौन थीं भारत की पहली मिस इंडिया?

क्या आप भारत की पहली मिस इंडिया के बारे में जानते हैं कि वो कौन थीं और उन्हें ये क्राउन कब मिला था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं. उन्होंने इस क्राउन को 5वें बच्चे की प्रेग्नेंसी में जीता था और वह पहली महिला प्रोड्यूसर भी बनी थीं. पढ़िए पूरी खबर.

14:41 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही दिव्या खोसला की 'एक चतुर नार'

दिव्या खोसला की फिल्म 'एक चतुर नार' काफी चर्चा हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. दिव्या खोसला की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

13:49 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: काजोल ने 8.6 करोड़ में किराए पर दी गोरेगांव की प्रॉपर्टी

अजय देवगन और काजोल का मुंबई के गोरेगांव में एक कमर्शियल स्पेस था, जिसे एक्ट्रेस ने 6.9 लाख रुपये महीने के रेंट पर HDFC बैंक को दिया है. बताया जा रहा है कि इसे उन्होंने 9 साल के लिए 8.6 करोड़ में किराए पर दे दिया है.

13:30 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 74 साल की हुईं 'लगान' फेम एक्ट्रेस सुहासिनी मुले

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस सुहासिनी मुले 74 साल की हो गई हैं. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में इस मौके पर आपको 'लगान' फेम एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने 60 साल की उम्र में अपना घर बसाया था. पढ़िए पूरी खबर.

13:03 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'राहू केतू' का टीजर रिलीज

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'राहू केतू' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि फनी डायलॉग्स और कॉमेडी सीन्स से भरपूर है. फिल्म में चंकी पांडे जैसे सितारे हैं. फिल्म में शालिनी पांडे भी अपनी ग्लैमरस अदाओं का जादू बिखेर रही हैं. फिल्म को 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देखिए वीडियो...

12:47 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कूपर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं और बेहद ही ग्रेसफुल तरीके से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मदर'.

12:45 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है,जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने के लिए मिल रहा है. इसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को बेहद ग्रेसफुल तरीके से फ्लॉन्ट किया. फोटोज शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मदर.'

12:31 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अल्कोहल ब्रैंड के मालिक हैं राणा दग्गुबाती

साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती अपने अल्कोहल ब्रैंड को लेकर चर्चा में हैं. वो अभिनेता के साथ ही एक अल्कोहल ब्रैंड के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देंगे. पढ़िए पूरी खबर.

11:47 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज डेट और टाइम

'द फैमिली मैन सीजन 3' प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को कल यानी शुक्रवार 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही वेब सीरीज रात 12 बजे रिलीज होगी. पढ़िए पूरी खबर

11:18 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: आकांक्षा ने बताया क्यों नहीं बनना चाहतीं मां

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने मां बनने पर बात की और कहा कि वह शायद कभी मां बनने के लिए तैयार नहीं होंगी. चलिए बताते हैं उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में क्या बताया. पढ़िए पूरी खबर.

11:09 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने अरमान मलिक को कहा फेवरेट

'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने अरमान मलिक को फेवरेट बताया है. अरमान मलिक ने घर में एंट्री करते ही अमाल मलिक के लिए गाना डेडिकेट किया. इसके बाद फरहाना ने अरमान को कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कैसे बोलूं, आप मेरे फेवरेट हैं.

10:21 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने कबीर बहिया को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे

कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने जन्मदिन विश किया है. आपको बता दें कि कृति और कबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं.

10:18 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अपारशक्ति खुराना ने शेयर की निकिता दत्ता की फोटो

अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ नजर आ रहे हैं. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये हमारी पहली डेट.'

10:14 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 252 करोड़ के ड्रग्स केस में ऑरी को मुंबई पुलिस का समन

ड्रग्स केस में ऑरी को पुलिस का समन जारी किया गया है. उन्हें 252 करोड़ के ड्रग्स केस में समन जारी किया गया है.

09:44 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अरमान मलिक ने 'बिग बॉस 19' में अमाल के लिए गाया गाना

अरमान मलिक ने लेटेस्ट एपिसोड में घर में एंट्री की. इस दौरान अरमान 'कौन तूझे यूं प्यार करेगा' गाना गाते हुए घर में आए. ये गाना अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल मलिक के लिए डेडिकेट किया. अरमान को घर में देखते ही अमाल अपने आंसू रोक नहीं पाए और अरमान को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे. पढ़िए पूरी खबर

09:01 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: इंफ्लुएंसर सोफिक एसके का MMS वीडियो वायरल!

सोफिक एसके का जो MMS वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड दोस्तू सोनाली के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो ऑनलाइन इतना वायरल हो रहा है कि ये अब 'सोफिक वायरल वीडियो' के नाम से टॉप ट्रेंड करने लगा है. पढ़िए पूरी खबरी

08:33 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दिव्या खोसला कुमार का बर्थडे आज

दिव्या खोसला कुमार आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने 'यारियां' और 'सनम रे' फिल्मों को डायरेक्ट किया है. वहीं अब एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को 'एक चतुर नार' फिल्म में देखा गया था.

08:10 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: प्रणित मोरे के भाई ने घरवालों को किया एंटरटेन

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रणित मोरे के बड़े भाई घर में आए हैं. प्रणित के भाई ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की. इसके साथ ही प्रणित ने कुनिका सदानंद को लेकर भी खास बात करते हुए कहा कि मेरे पापा आपके फैन हैं तो मम्मी ने उन्हें घर में नहीं भेजा. पढ़िए पूरी खबर

07:45 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' ने कितनी की कमाई?

'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की. मूवी ने भारत में अब तक 47.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 68.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:12 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अरमान मलिक ने 'बिग बॉस 19' में चलाया सुरों का जादू

'बिग बॉस 19' में अमाल के भाई और बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने अपने सुरों का जादू बिखेरा. अरमान मलिक ने अपने गाने घरवालों को सुनाए और घर का माहौल भी खुशनुमा हो गया. इसके साथ ही प्रणित के भाई ने भी घरवालों को जमकर रोस्ट किया.

06:54 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: राजकुमार हिरानी का बर्थडे आज

बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का 63वां बर्थड है. राजकुमार हिरानी ने अपने 22 साल के करियर में अब तक 6 सुपरहिट फिल्में दी हैं. इनमें मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू और डंकी शामिल हैं. इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है.

00:18 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'महामंत्र- द ग्रेट चैंट' का IFFI में होगा प्रीमियर

56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी IFFI 2025 में गिरीश मलिक की 'महामंत्र - द ग्रेट चैंट' दिखाई जाएगी. 'महामंत्र - द ग्रेट चैंट' 75 मिनट की अंग्रेजी भाषा की फिल्म है. 'महामंत्र - द ग्रेट चैंट' के प्रीमियर के लिए लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

00:17 (IST) 20 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Orry की बढ़ी मुश्किलें, 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में आया नाम, पुलिस ने भेजा समन

Orry Summoned: बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. ओरी का नाम एक बड़े मामले में सामने आया है, जिसके लिए उनसे पूछताछ होगी. पढ़ें पूरी खबर...

23:04 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra Health Update: अब कैसी है हीमैन की हालत? आया लेटेस्ट अपडेट

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत पर लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि अब कैसी है हीमैन की हालत और उनकी हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

22:12 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Mahieka Sharma-Hardik Pandya ने क्या सीक्रेटली की सगाई? इंटरनेट पर हो रही चर्चा

Mahieka Sharma, Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर हार्दिक और माहिका की सगाई चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

21:07 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो फ्लॉप स्टारकिड, जिसने एक ही फिल्म से डूबाए 350 करोड़, लगातार दी 4 फ्लॉप

Bollywood Superflop Starkid: हिंदी सिनेमा के कई स्टारकिड ऐसे हैं, जो लगातार कई फिल्में करने के बाद भी फ्लॉप साबित हुए. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:20 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘शोले को दोबारा…’, Sholay के सीक्वल पर क्या बोले डायरेक्टर रमेश सिप्पी?

Sholay Sequel: फिल्म 'शोले' को आज भी वैसा ही प्यार मिलता है, जैसा सालों पहले मिलता था. इस बीच रमेश सिप्पी ने इसके सीक्वल पर बात की है. आइए जानते हैं कि क्या फिल्म का सीक्वल बनेगा या नहीं? पढ़ें पूरी खबर...

19:37 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Mastiii 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले होंगे बड़े बदलाव, मिला ‘ए’ रेटेड सर्टिफिकेट

Mastiii 4: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:56 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा-भारती सिंह का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा और भारती सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल कह रहे हैं कि भारती दूसरी बार मां बनने वाली हैं और हमारे लिए आई हैं. इस दौरान भारती के पति भी साथ नजर आए.

18:32 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘महारानी 4’ के वो 5 सवाल जिनके सीजन 5 में मिलेंगे जवाब

राजनीतिक दांव पेंच वाली पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी 4' को 7 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया. इस सीरीज में काफी कुछ देखने के लिए मिला. लेकिन, कहानी अभी खत्म नहीं हुई. 'महारानी 5' के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर.

18:06 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Varanasi के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, किसके खाते में कितनी रकम?

Varanasi Starcast Fees: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की स्टारकास्ट की भी इस बीच खूब चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

17:38 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Aishwarya Rai ने सरेआम किया ये काम, लोगों ने की तारीफ, बच्चन बहू का वीडियो वायरल

Aishwarya Rai: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती है. हर कोई अभिनेत्री का तारीफ करता है और एक्ट्रेस लोगों के दिलों पर राज करती है. पढ़ें पूरी खबर...

16:57 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: इस दिन रिलीज होगी 'शोले द फाइनल कट'

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' को 50 साल हो चुके हैं. ऐसे में अब 50 सालों के बाद एक बार फिर से यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसे 12 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का अबकी बार ऑरिजनल वर्जन यानी कि डिलीटेड सीन भी देखने के लिए मिलने वाले हैं.

16:52 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 59 साल बाद कहां हैं भारत की पहली मिस वर्ल्ड?

क्या आप जानते हैं कि भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट कौन थीं और अब वह कहां हैं? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

16:49 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने रोमांटिक अंदाज में विश किया तारा सुतारिया को बर्थडे

तारा सुतारिया आज 30 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर वीर पहाड़िया ने रोमांटिक फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा, 'मेरे दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं.' उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इससे लोग उनके रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाना मान रहे हैं.

16:13 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Shriya Saran के नाम पर फर्जीवाड़ा, एक्ट्रेस ने फैंस को किया अलर्ट

Shriya Saran Alert Fans About Scam: अदिति राव हैदरी के बाद अब श्रिया सरन के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करके फैंस को अलर्ट रहने की सलाह दी है. पढ़ें पूरी खबर...

15:22 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: इस सीरीज से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगे Pankaj Tripathi

पॉपुलर अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपनी पहली सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने वाले हैं. इस सीरीज के आठ एपिसोड होंगे. हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा.

14:46 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: शेखर सुमन को आई मम्मी-पापा की याद, लिखा इमोशनल नोट

शेखर सुमन ने अपने दिवंगत माता-पिता के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है. फैमिली संग एक्टर ने अनसीन फोटो शेयर की. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

14:39 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कौन है ये बच्ची? 20 साल की उम्र में 40 के रणवीर सिंह संग कर रहीं रोमांस

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का बीते दिन ही ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई. इसी में से एक 20 साल की हीरोइन भी थीं, जिन्होंने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. पढ़िए पूरी खबर.

14:17 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: संजय दत्त की बहन प्रिया ने भाई को बताया रक्षक

संजय दत्ता की बहन प्रिया दत्त ने अपने भाई को मेन्स डे विश किया है. अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त की फोटो भी प्रिया ने शेयर की. इसके साथ ही संजय दत्त के साथ भी कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा.

13:44 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: राम चरण का डांस स्टेप बना ग्लोबल सेंसेशन

राम चरण ने एक बार फिर ग्लोबल पॉप-कल्चर की दुनिया में तहलका मचा दिया है. RRR के ऑस्कर जीतने वाले गाने नाटू नाटू के बाद अब एक्टर का नया डांस हुक-स्टेप “चिकिरी” इंटरनेशनल सेंसेशन बन गया है. चिकिरी स्टेप, जो एक ज़ोरदार फुट-स्टॉम्प और स्विश वाला डांस मूव है, रिलीज़ के तुरंत बाद ही भारत में छा गया था.

13:27 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी नन्ही परी दिखाई पहली झलक

अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. अरबाज और शूरा ने अपनी नन्ही परी का नाम सिपारा खान रखा है. सोशल मीडिया पर कपल की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:54 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सलमान-शाहरुख खान ने 'ओ ओ जाने जाना' पर किया डांस, वीडियो वायरल

सलमान खान और शाहरु खान का 'ओ ओ जाने जाना' गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो हाल ही में दिल्ली में हुई शादी का है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

12:32 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लाडले का नाम रिवील

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों पेरेंट्सहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक महीने बाद बेटे की पहली झलक दिखाई है. साथ ही लाडले के नाम का भी खुलासा किया है. पढ़िए पूरी खबर.

12:13 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: बसीर अली को नहीं अभिषेक बजाज से कोई दुश्मनी

बसीर अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शेयर किया है कि उन्हें अभिषेक बजाज से कोई दुश्मनी नहीं है. बसीर ने आगे कहा कि वो अपना किरदार निभा रहा था और मैं अपना. वो एक गेम था और गेम में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं.

12:01 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: वायरल फोन नंबर पर श्रेया शरन ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि ये उनका फोन नंबर है. इस पर उन्होंने सफाई दी है और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये कौन बेवकूफ कर रहा है. ये मैं नहीं हूं और ना ही ये मेरा नंबर है. आप अपना टाइम वेस्ट मत करो. अपने जीवन पर ध्यान दो.'

11:54 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कभी कमबैक के लिए फोन कर मांगा काम करती थीं सुष्मिता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज 50 साल की हो गई हैं. ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बता रहे हैं कि कैसे वह लंबे समय के कमबैक के बाद ओटीटी क्वीन बन गईं. पढ़िए पूरी खबर.

11:37 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 40 साल के हुए रैपर बादशाह

रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. बादशाह के गानों के बिना पार्टीज अधूरी लगती हैं. सिंगर को साल 2012 के एल्बम सॉन्ग 'सैटरडे सैटरडे' से पहचान मिली थी. ये गाना इतना हिट हुआ था कि बाद में इसे 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी फिल्माया गया था.

11:06 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: शॉर्ट फिल्म 'घर' 56वें IFFI गोवा प्रीमियर में हुई सेलेक्ट

कोंकणी शॉर्ट फिल्म 'घर' को 56वें IFFI गोवा प्रीमियर के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है. इस फिल्म को किशोर अर्जुन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं इसे स्टूडियोज एलएलपी ने प्रोड्यूज किया है.

10:40 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सैफ अली खान ने खरीदी नई प्रॉपर्टी

सैफ अली खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर ने मुंबई में हाल ही में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है. बताया जा रहा है कि अभिनेता ने कमर्शियल स्पेस के लिए लिया है. इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए. पढ़िए पूरी खबर.

10:26 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया का 30वां जन्मदिन

तारा सुतारिया आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी जिनमें वो प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही थीं.

10:17 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'मस्ती 4' को मिला A सर्टिफिकेट

विवके ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की अपकमिंग फिल्म 'मस्ती 4' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को A सर्टिफिकेट मिल गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से पहले मेकर्स को कुछ डायलॉग्स बदलने को कहा है.

09:39 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: थिएटर एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की एक्सीडेंट में मौत

थिएटर एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है. अदिति के निधन से थिएटर जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है. नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में होने वाले थिएटर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अदिति घर से निकली थीं और बीच रास्ते में उनकी कैब को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. पढ़िए पूरी खबर

08:56 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या की लेटेस्ट फोटोज वायरल

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हार्दिक ने माहिका के साथ एक पोस्ट शेयर की है. इन फोटोज में हार्दिक माहिका के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.

08:14 (IST) 19 Nov 2025

Bigg Boss 19: गौरव और आकांक्षा का रोमांस

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अमाल मलिक ने अपनी आवाज में शाहरुख खान की 'वीर जारा' मूवी का 'मैं यहां हूं' गाना गया. अमाल के गाने पर आकांक्षा और गौरव ने क्यूट डांस किया. डांस के दौरान दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. पढ़िए पूरी खबर

07:48 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के घर में आईं फरहाना की मम्मी

'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें फरहाना भट्ट की मम्मी बिग बॉस के घर में नजर आईं. इस दौरान फरहाना की मम्मी ने अमाल मलिक को रोस्ट कर दिया. अमाल ने फरहाना की मम्मी को कहा कि आपकी बेटी की जुबान इतनी लंबी क्यों हैं, इस पर फरहाना की मम्मी ने जवाब देते हुए कहा कि आपसे कम है.

07:13 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' ने कितनी की कमाई?

'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन 5 करोड़ की कमाई की. मूवी ने भारत में अब तक 44 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 67.75 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

07:03 (IST) 19 Nov 2025

Entertainment News LIVE: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का बर्थडे आज

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1996 में रिलीज हुई 'दस्तक' फिल्म से सुष्मिता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. वहीं उनकी लिस्ट में 'बीवी नंबर 1', 'आंखें', 'मैं हूं ना', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'फिलहाल' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 14 साल की उम्र से 19 साल तक की अनसीन फोटोज शेयर की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें बाबा सोमनाथ के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ध्वजा अर्पित करने का सौभाग्य भी मिला.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रणित मोरे के भाई ने घर में एंट्री की. प्रणित के भाई ने भी घरवालों को जमकर रोस्ट किया. इसके साथ ही घर में अमाल के भाई और बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने अपने सुरों का जादू बिखेरा. अरमान मलिक ने अपने गाने घरवालों को सुनाए और घर का माहौल भी खुशनुमा हो गया. इसके साथ ही आज बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का 63वां बर्थड है. राजकुमार हिरानी ने अपने 22 साल के करियर में अब तक 6 सुपरहिट फिल्में दी हैं. इनमें मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू और डंकी शामिल हैं. इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है.

यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, जानें फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ‘दे दे प्यार दे 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की. मूवी ने भारत में अब तक 47.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 68.5 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola