हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विक्रांत मैसी ने पीएम मोदी के संबोधन पर किया रिएक्ट, पोस्ट कर दोहराई प्रधानमंत्री की बात

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों के साथ हम लौट आए हैं। यहां आपको बॉलीवुड, टॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर मिलेगी। खबरों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें…

विज्ञापन
Entertainment Live Update.

Live Updates

22:19 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: विक्रांत मैसी ने पीएम मोदी के संबोधन पर किया रिएक्ट, पोस्ट कर दोहराई प्रधानमंत्री की बात

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने पीएम मोदी के संबोधन की तीन बातें दोहराई है। पोस्ट में पीएम की फोटो के संग उन्होंने लिखा है कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकती। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकता और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।

21:55 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: 15 साल की उम्र में घर खरीदने पर Ruhaanika का रिएक्शन, क्या बोलीं 'ये है मोहब्बतें' की रूही?

टीवी की पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की रूही को कौन नहीं जानता है? घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रूहानिका ने 15 साल की उम्र में अपना खुद का घर खरीदने पर कहा कि ये बहुत खास होता है और एक अलग फीलिंग है।

21:48 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: पिंक आउटफिट में कमाल लगीं Monalisa, पैप्स के साथ कैमरे के सामने दिया पोज

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मोनालिसा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा एक पैप्स के संग पोज भी दे रही हैं।

21:12 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: एक्स वाइफ Reena Dutta से मिलने गए Aamir Khan, पैप्स के कैमरे में हुए कैद

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर पैप्स के कैमरे में कैप्चर होते रहते हैं। इस बीच अब आमिर को उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता के घर से निकलते हुए पैप्स ने कैप्चर किया। इस दौरान एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए।

21:03 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: बेस्ट फ्रेंड संग हार्दिक की एक्स वाइफ ने यूं दिया पोज, Aleksandar Alex Ilic का ये पोस्ट देखा क्या?

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अक्सर अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आती हैं। अलेक्जेंडर एलेक्स भी नताशा के संग खूब मस्ती करते दिखते हैं। इस बीच अब इलिक ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नताशा भी नजर आ रही है। अगर आपने अलेक्जेंडर का ये पोस्ट नहीं देखा है, तो इसे आप यहां देख सकते हैं।

20:51 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: लाइट मेकअप, ब्लू ड्रेस में आईं Kangna sharma, वीडियो हुआ वायरल

कंगना शर्मा हमेशा ही अपने किलर लुक्स से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। इस बीच अब कंगना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप लिया है और ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

20:09 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं Akanksha Sharma, यूजर्स ने लुटाया प्यार

पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर की सिंपल साड़ी पहनी थी, लेकिन वो बेहद सुंदर लग रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस आकांक्षा शर्मा के वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

19:31 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: अलग अंदाज में नजर आए हर्षवर्धन राणे, लेटेस्ट पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे हमेशा ही अपने लुक्स और अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। इस बीच अब हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हर्षवर्धन की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

19:14 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: 23वें जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगी Sharvari, कब होगा Zee Cine Awards 2025 का आयोजन?

हर साल जी सिने अवॉर्ड का आयोजन किया जाता है। इस साल 23वें जी सिने अवॉर्ड का आगाज होने जा रहा है। इस इवेंट में इस बार पॉपुलर एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी परफॉर्म करने वाली हैं। 17 मई को मुंबई में 23वें जी सिने अवॉर्ड्स 2025 का आजोजन किया जाएगा।

18:53 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: 'ऐसा हसबैंड सबको ना मिले...', Rubina Dilaik ने पैप्स से ऐसा क्यों कहा?

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हमेशा ही फेवरेट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। हाल ही में कपल को टाउन में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक पैप्स ने कहा कि ऐसा हसबैंड सबको मिले, तो रुबीना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसा हसबैंड सबको ना मिलें, ऐसी क्वालिटीज वाला पति सबको मिले।

18:35 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: गर्लफ्रेंड के संग नजर आए आमिर अली, पब्लिकली लुटाया प्यार

बी-टाउन में अगर कोई कपस स्पॉट होता है और वो पैप्स के कैमरे की नजर से चूक जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, हाल ही में पैपराजी के कैमरे में आमिर अली अपनी गर्लफ्रेंड के संग कैप्चर हुए। खास बात ये रही कि इस दौरान आमिर अंकिता पर प्यार लुटाते और उनकी केयर करते दिखे।

18:17 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट लुक देख फैंस ने की तारीफ, इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो

पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने लुक्स और ग्लैमर से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

17:29 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: मावरा होकेन को एक और झटका, भारत-पाक टेंशन के बीच बड़ा फैसला

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को लगातार भारत के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। भारत-पाक टेंशन के बीच मावरा ने हिंदुस्तान को लेकर पोस्ट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। अब फिल्म 'सनम तेरी कसम' के गाने से मावरा की फोटो हटा दी गई है। पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।

17:14 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: अक्षय कुमार के संग मस्ती करते दिखे जीशू, 'भूत बंगला' के सेट से शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार और जीशू मस्ती के मूड़ में नजर आए हैं। इसको लेकर जीशू ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

16:45 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Mouni Roy ने शेयर की लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज, नेटिजंस ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिल्म 'द भूतनी' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इस बीच अब मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

15:56 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: कब और कहां देखें Cannes 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग? 78वें फिल्म फेस्टिवल पर अपडेट

दुनिया का सबसे पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल यानी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 13 मई से शुरू होगा और फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा स्थित कान्स में 26 मई तक चलेगा। फेस्टिवल डे कान्स की आधिकारिक वेबसाइट और इसके YouTube चैनल पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।

15:12 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: सनी देओल ने बेटे पर लुटाया प्यार, राजवीर को दी जन्मदिन की बधाई

सनी देओल की बेटे राजवीर का आज 12 मई को जन्मदिन है। इस खास मौके पर सनी पाजी ने बेटे पर जमकर प्यार लुटाया है। सनी ने अपने बेटे के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया है।

14:36 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: लंदन के हुई RRR की स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

राम चरण और जूनियर एनटीआर की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘आरआरआर’का अपना फैनबेस है और इस फिल्म ने देश-दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। इस बीच अब लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

13:15 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Tejasswi Prakash ने पैप्स को देखते ही क्यों छुपाया मुंह? बोलीं- 'मैं बहुत खराब...'

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने मेकअप और स्टाइल को लेकर हमेशा से चर्चा में रहती हैं। इस बीच उनका नो-मेकअप वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करते हैं। तभी एक्ट्रेस अपने हाथ से चेहरा छुपा लेती हैं। तेजस्वी कहती हैं, 'अरे मैं बहुत खराब लग रही हूं।' वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू डेनिम जींस के साथ ग्रीन चेक लाइन वाली शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं अपने बालों को उन्होंने बांधा हुआ है।

12:37 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: 'जन्मदिन मुबारक जिब्राल्टर की मेरी चट्टान...', Kareena Kapoor ने किसे बधाई देकर लुटाया प्यार?

फिल्म स्टार्स अपने साथ-साथ खुद से जुड़े लोगों का भी खास ख्याल रखते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की लेटेस्ट पोस्ट में जब उन्होंने अपनी मैनेजर पूनम दमानिया को जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मैनेजर के साथ एक वीडियो स्लाइड शेयर किया है, जिसमें दोनों की कई सारी तस्वीरें हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन दिया, 'जिब्राल्टर की चट्टान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके बड़े दिन पर आपको खुशी और सिर्फ आनंद की शुभकामनाएं प्यार... हमारी 9 बजे की कॉल हमेशा के लिए हो सकती है। इस सब और उससे भी अधिक समय में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।'

12:04 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Neha Singh Rathore पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज, इस मामले में दर्ज हुई थी FIR

भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर की तरफ से दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आज 12 मई को फैसला आना है। ये फैसला कोर्ट की लखनऊ बेंच सुनाएगी। बता दें कि नेहा सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया था। सिंगर के आरोपों के बाद उनके खिलाफ लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं नेहा सिंह राठौर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कोर्ट से अपने खिलाफ हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। इसी मामले में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है।

11:21 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Nayanthara की 'Love Insurance Kompany' का टीजर रिलीज

एक्ट्रेस नयनतारा की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का टीजर जारी कर दिया गया है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जिसका डायरेक्शन और लेखन एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने किया है। फिल्म का टीजर जारी करते हुए नयनतारा ने कैप्शन दिया, 'आओ प्यार में पड़ें, इस त्योहार के मौसम में... प्यार के त्योहार का जश्न मनाने के लिए 18 सितंबर को आप सभी से मिलते हैं।' बता दें कि 'लव इंश्योरेंस कंपनी' में एसजे सूर्या, प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को राउडी पिक्चर्स और सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने बनाया है।

10:37 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Johnny Depp की एक्स वाइफ बन गईं मां, Amber Heard ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सुपरस्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ एम्बर हर्ड मां बन गई हैं। मदर्स डे, 2025 के मौके पर उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज को शेयर किया है, जिसमें बताया है कि उन्होंने जुड़वा बच्चों बेटा और बेटी को जन्म दिया है। पिछले साल 2024 में एम्बर हर्ड ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें जुड़वा बच्चों के नन्हें-नन्हें पैर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, '2025 का मदर्स डे ऐसा होगा जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। इस साल उस परिवार के पूरा होने का जश्न मनाने के लिए शब्दों से परे उत्साहित हूं जिसे बनाने के लिए मैंने सालों तक प्रयास किया है। आज मैं ऑफिशियली शेयर करती हूं कि मैंने हर्ड गैंग में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है। मेरी बेटी ओसियन मेरे हाथों को भरा रखते हैं। चार साल पहले मेरी पहली बच्ची ऊनाघ पैदा हुई तो मेरी दुनिया बदल गई। मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा खुशी से फूले नहीं समा सकती। अब मैं तीन गुना खुश हूं।'

एम्बर हर्ड ने आगे लिखा, 'अपनी खुद की प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन के बावजूद खुद से और अपनी शर्तों पर मां बनना मेरी लाइफ का सबसे विनम्र सुख रहा है। मैं हमेशा की तरह आभारी रहूंगी कि मैं इसे जिम्मेदारी से और सोच-समझकर चुन पाई। सभी मम्मियों के लिए, आप आज जहां भी हैं और आप यहां कैसे पहुंची हैं, मेरा सपनों का परिवार और मैं आपके साथ एन्जॉय कर रही हूं। हमेशा प्यार।'

09:29 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Raid 2 ने तोड़ा इस साल रिलीज हुईं 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। इस फिल्म ने 11वें दिन रविवार को 11.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 120.75 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। इसी के साथ इस साल रिलीज हुई 5 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। 'रेड 2' ने जिन-जिन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है, उनमें जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमेट' (38.95 करोड़),  शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' (51.73 करोड़), कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' (20.48 करोड़), मौनी रॉय की फिल्म 'द भूतनी' (4.76 करोड़) और अमन देवगन-राशा थडानी स्टारर फिल्म 'आजाद' (9.17 करोड़) शामिल हैं।  

09:01 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: Hina Khan इंडिया से दूर कहां कर रहीं एन्जॉय? मिनटों में वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने के लिए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब एक्ट्रेस की नई पोस्ट सामने आई है। हालांकि इस बार हिना ने देश के ताजा मुद्दों पर बात नहीं की है, बल्कि खूबसूरत वादियों की तस्वीरें दिखाई हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह साउथ कोरिया के शहर गंगनेउंग में एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी है।

08:54 (IST) 12 May 2025

Hina Khan इंडिया से दूर कहां कर रहीं एन्जॉय? मिनटों में वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने के लिए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब एक्ट्रेस की नई पोस्ट सामने आई है। हालांकि इस बार हिना ने देश के ताजा मुद्दों पर बात नहीं की है, बल्कि खूबसूरत वादियों की तस्वीरें दिखाई हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह साउथ कोरिया के शहर गंगनेउंग में एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी है। 

https://www.instagram.com/stories/realhinakhan/3630566134519996098/

08:05 (IST) 12 May 2025

Entertainment LIVE: रजनीकांत ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने तमिल में कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए सशस्त्र बलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हमारे ट्राई फोर्स अधिकारियों और सैनिकों को इस युद्ध को कुशलतापूर्वक, दृढ़ता और जोश से संभालने के लिए मेरी बधाई।'

मनोरंजन की दुनिया में आपका स्वागत है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीजफायर के उल्लंघन को लेकर इंडियन एक्टर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहै हैं। कुछ मुस्लिम एक्टर्स को भारत को सपोर्ट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय आर्मी को सराहा है। वहीं, बीते दिन के मदर्स डे का खुमार बॉलीवुड पर जारी है। सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक हर फिल्म स्टार ने इस खास दिन पर अपनी मां को याद किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola