Cannes 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी? 78वें फिल्म फेस्टिवल को कहां देखें?

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। एक बार फिर से मोस्ट पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के सेलेब्स अपना जलना दिखाने के लिए आएंगे।

Cannes 2025

कान्स फिल्म फेस्टिवल।

दुनिया का सबसे पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल यानी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ के शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। जी हां, एक बार फिर से फ्रांस में ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के स्टार्स ने अपना जलवा दिखाने आते हैं। इस बार ये इवेंट 13 मई से शुरू होगा और फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा स्थित कान्स में 26 मई तक चलेगा। आइए जानते हैं कि 78वें फिल्म फेस्टिवल की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी? और इसे कहां देखा जा सकेगा?

विज्ञापन

कहां होगी कान्स फिल्म फेस्टिवल की लाइव स्ट्रीमिंग?

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ की ओपनिंग सेरेमनी 13 मई को फ्रांस में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, दर्शक इसे दोपहर 02:30 बजे से स्ट्रीम करना शुरू कर सकते हैं। फेस्टिवल डे कान्स की आधिकारिक वेबसाइट और इसके YouTube चैनल पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। पूरे कार्यक्रम के नियमित अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किए जाते हैं।

विज्ञापन

क्या होता है कान्स फिल्म फेस्टिवल?

कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो साल 2023 तक इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नाम से जाना जाता था। कान्स, फ्रांस में आयोजित किया जाता है और ये हर साल ऑर्गेनाइज किया जाना वाला सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है। इस इवेंट में दुनियाभर के सेलेब्स आते हैं, जो अपने फैशन का जलवा दिखाते हैं। इस बार भी कान्स में देश-विदेश से सेलेब्स आएंगे। हालांकि, देखना ये होगा कि इस इवेंट में इस बार कौन सबसे ज्यादा लाइमलाइट चुराता है।

कान्स 2024 में कौन-कौन चमका?

इसी के साथ अगर बीते साल यानी 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, ताहा शाह, नैन्सी त्यागी और अदिति राव हैदरी सहित कई सेलेब्स ने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ