Kangana Ranaut Movie Emergency Release Date Postponed: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बड़ा झटका लगा है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट के अब पोस्टपोन होने की खबरें आ रही हैं। ताजा खबर के मुताबिक अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज को लेकर सिख समुदाय द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के कारण मेकर्स ने रिलीज डेट को टालने का फैसला लिया है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया हैं।
कब रिलीज होगी कंगना की फिल्म?
खबरों की मानें तो फिलहाल फिल्म को लेकर हो रहे विरोध की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को 6 सिंतबर से टाल दिया गया है। अब फिल्म 6 तारीख को रिलीज नहीं हो सकेगी। हालांकि अब फिल्म कब रिलीज हो पाएगी इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
इस वजह से टली फिल्म की रिलीज डेट?
‘इमरजेंसी’ फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है और इसमें आपातकाल की घटनाओं को दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर और कुछ प्रोमोशन्स के बाद ही सिख समुदाय ने फिल्म के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। उनका आरोप है कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है और उन्हें आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि वो अपने काम को लेकर पूरी तरह से ईमानदार हैं और किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का उनका उद्देश्य नहीं था।
सिख समुदाय के विरोध के कारण उठे सवाल
कंगना की फिल्म को लेकर विरोध इतना बढ़ गया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला लिया है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के हाईकोर्ट में गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह नाम के व्यक्तियों ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसे प्रमुख सिख हस्तियों को दिखाने की मांग की थी, ताकि उनकी राय को ध्यान में रखा जा सके।
सेंसर बोर्ड से भी नहीं मिली हरी झंडी
फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेने में भी अड़चनें आई हैं। सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ कट्स लगाने का सुझाव दिया है और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पर विचार जारी है, इसलिए फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है और इसे नियमों के अनुसार ही जारी किया जाएगा। इस वजह से भी हो सकता है कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टालने की फैसला लिया है ताकि वो सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के सर्टिफिकेट ले सकें।
इस पूरे घटनाक्रम ने फिल्म की रिलीज से जुड़े मुद्दों को फिर से एक बार सामने ला दिया है और ये भी साबित कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता कितनी अहम है। अब देखना ये है कि फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों और सिख समुदाय से किस प्रकार की प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी पर मंडराया खतरा, इस राज्य में रिलीज नहीं होगी फिल्म?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines