ECL 2025: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस वक्त काफी निराश नजर आ रहे हैं। उनकी टीम हरियाणवी हंटर्स को ECL 2025 से बाहर कर दिया गया है, जो एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ECL) का एक प्रमुख टूर्नामेंट है। एल्विश ने इस बैड न्यूज को अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी टीम और फैंस को धन्यवाद दिया और अपनी टीम के सदस्यों की मेहनत की तारीफ की।
एल्विश यादव ने किया इमोशनल पोस्ट
सोशल मीडिया से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी पहचान बना चुके एल्विश यादव ने दुखद समाचार अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय टीम, सबसे पहले मैं हर एक सदस्य पर गर्व महसूस करता हूं। हम सबने एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत की और एक-दूसरे का समर्थन किया, चाहे कितनी भी मुश्किलें आईं। यही हमारी सबसे बड़ी जीत है।’
उनके पोस्ट में ये भी कहा गया कि इस सीजन में टीम ने बहुत कुछ सीखा है और उन्होंने अपने खेल कौशल को निखारा है। एल्विश ने लिखा- ‘हमारी यात्रा यहां खत्म हो सकती है, लेकिन हमनें इस सीजन में जो सीखा और अनुभव किया, वो हमें हमेशा मदद करेगा। हमने अपनी गलतियों से सीखा, अपने कौशल को बढ़ाया और बेहतरीन रिश्ते बनाए।’
एल्विश यादव करेंगे कमबैक?
एल्विश यादव ने ये भी माना कि भले ही उनकी टीम ने टूर्नामेंट नहीं जीता, लेकिन ये खत्म नहीं है। उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘ये अंत नहीं है, बस एक छोटा सा झटका है। हम इससे और मजबूत होकर लौटेंगे, पहले से कहीं ज्यादा जुनून और एकजुटता के साथ। ये अनुभव हमारी ताकत बनेगा और हम अगले मौके का पूरा फायदा उठाएंगे।’
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है और फैंस और नेटिजन्स ने एल्विश के साहस और पॉजिटिविटी की सराहना की है। उनकी पोस्ट पर कई टिप्पणियां आ रही हैं, जिसमें उनके फैंस उन्हें और उनकी टीम को समर्थन दे रहे हैं।
हरियाणवी हंटर्स जीत चुकी है खिताब
आपको बता दें एल्विश यादव की टीम ने ECL के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब भी जीता था। अब, दूसरे सीजन में उनका सफर खत्म हो गया है, लेकिन एल्विश के इमोशनल नोट ने सभी को ये एहसास दिलाया कि हार भी एक सीखने का मौका होती है।
फिलहाल, एल्विश यादव अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं और ‘रोडीज डबल क्रॉस’ में गेंग लीडर के तौर पर भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, वो सोशल मीडिया पर भी एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘द डिप्लौमैट’ का दूसरे दिन कैसा हाल? कमाई में 12.5% का उछाल
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
37 mins ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
1 hr agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
3 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines