'द डिप्लौमैट' का दूसरे दिन कैसा हाल? कमाई में 12.5% का उछाल
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?
Edited By Nancy Tomar

The Diplomat
Edited By Nancy Tomar

The Diplomat
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों रिलीज तो हो गई है, लेकिन फिल्म को उतना प्यार नहीं मिल रहा है, जितनी उससे उम्मीद की जा रही थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही, तो दूसरी दिन की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है?
Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो वो 8.5 करोड़ रुपये हो गई है।
इतना ही नहीं बल्कि अगर फिल्म के पहले दिन यानी ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो इसकी उम्मीद से बेहद कम था। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर आगे किस तरह से परफॉर्म करती है।
‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में दूसरी दिन 12.5% का उछाल देखने को मिला है, तो इससे मेकर्स को उम्मीद जगी है और हो सकता है कि फिल्म संडे को अच्छी खासी कमाई कर ले। हालांकि, अब इसका पता भी रविवार के आंकड़े आने के बाद ही पता लगेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाई है।
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ एक रियल घटना पर बनी है। जेपी सिंह भारतीय डिप्लोमेट हैं, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित इंडियन एंबेसी में काम करते हैं। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि इस एंबेसी में अचानक ही एक लेडी घुस जाती है और ये खुद को भारतीय बताती है।
साथ ही वो वहां के लोगों से रिक्वेस्ट करती है कि उन्हें वापस भेजने में वो उनकी ममद करें। आगे की कहानी जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह का किरदार निभाया है, जिसमें वो खूब जच रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: