Bigg Boss 20 Confirm Contestants: ‘बिग बॉस 20’ की कंफर्म कंटेस्टेंट्स लिस्ट हुई रिवील! शो में नजर आएंगे ये 18 सितारे
Bigg Boss 20 Confirm Contestants List: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' आज से शुरू होने जा रहा है. इस शो में टीवी एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक नजर आने वाले हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट से भी पर्दा उठ चुका है. चलिए जातने हैं कौन-कौन से सितारे शो में नजर आने वाले हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: Sep 6, 2026 07:29
Share :
(Pic Credit- Instagram) 'बिग बॉस 20' की कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 Confirm Contestants List: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है. अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है शो आज यानी 6 सितंबर से टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो में टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक अपने गेम से फैंस को इंप्रेम करते नजर आएंगे. वहीं कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट से भी पर्दा उठ चुका है. शो में 18 कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इन 18 कंटेस्टेंट्स में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.
‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगे 18 कंटेस्टेंट्स
दरअसल ‘बिग बॉस 20’ ने अभी तक ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील नहीं की है, लेकिन ‘बिग बॉस’ की खबरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया पेज BBTak ने 18 कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हटा दिया है. इस बार शो में इस साल चर्चाओं में रहने वाले सितारे नजर आएंगे. इन सभी कंटेस्टेंट्स की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है. शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं तो कुछ टीवी की जानी-मानी हस्तियां भी हैं. इन सभी सितारों की असली पर्सनैलिटी अब ऑडियंस को देखने को मिलेगी.
शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें आम्रपाली दुबे, माही विज, अमन गांधी, रिती तिवारी, मैरी कॉम, काजी तौकीर, कुशल तंवर यानी गुल्लू, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रिखी, रोहेद खान, कनिका मान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया आहिर, खुशी दुबे, उदिति सिंह और लव गिल जैसे सितारे शामिल हैं. ये सभी सितारे इस साल किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहे हैं और इनके फैंस भी सलमान खान के शो में इन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के हाउस की इनसाइड फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं. मेकर्स ने खुद ही घर की फोटोज को ऑडियंस के बीच शेयर किया. इस बार बिग बॉस का घर काफी रंगीन लग रहा है. वहीं शो में कुछ सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे जिनके बारे में शो के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा. ये शो आज यानी 6 सितंबर से कलर्स टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है. OTT पर इस शो को आप राज 9 बजे से देख सकेंगे, वहीं टीवी पर ये शो 10:30 बजे देखने को मिलेगा.