Dr. Kimberley Nix Passes Away: हर रोज किसी ना किसी के मरने की खबरें आ रही हैं। फेमस इन्फ्लुएंसर Sophie Hinchliffe के पिता के निधन की खबर से अभी यूजर्स उभरे भी नहीं थे कि एक फेमस टिकटॉकर की मौत की खबर आ गई। जी हां, डॉ. किम्बर्ले निक्स का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि डॉ. किम्बर्ली निक्स लंबे टाइम से कैंसर से पीड़ित थी और अब वो कैंसर से जंग हार गई और उन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
नहीं रही Dr. Kimberley Nix
डॉ. किम्बर्ली निक्स के यूं अचानक चले जाने से फैंस को भी झटका-सा लगा है। फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। गौरतबल है कि किम्बर्ली निक्स तीन साल से मेटास्टैटिक सार्कोमा से लड़ रही थीं और उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी इस लड़ाई को शेयर भी किया था।
वीडियो शेयर कर कहा था- ‘’I’ve Passed Away’
बता दें कि अपने निधन से पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस खबर की पुष्टि की थी। बताते चलें कि किम्बर्ली टिकटॉक पर बहुत पॉपुलर थी और फैंस उनके वीडियोज को खूब पसंद करते थे। निक्स के वीडियो पर लाखों में व्यूज आते थे। ना सिर्फ कैंसर से लड़ाई बल्कि अपने काम को लेकर भी वो खूब पॉपुलर थी।
फैंस हुए मायूस
हालांकि साल 2021 में उन्हें नोटिस भी मिला था, जब उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। अब किम्बर्ली बीच हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनका काम और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। डॉ. किम्बर्ली निक्स के निधन पर यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कभी सैलरी, कभी हैरेसमेंट से जूझते हैं सितारे, वक्त-वक्त पर खुले TV इंडस्ट्री के काले राज
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 min agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
45 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines