Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dono: ‘यह एक नई शुरुआत की शुरुआत है’, जानें कब रिलीज होगा ‘दोनों’ का टीजर

Dono: अवनीश बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंट हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा अपडेट दिया है। बीते दिन यानी 24 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया है। साथ ही […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jul 25, 2023 09:32
Dono
Dono

Dono: अवनीश बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंट हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा अपडेट दिया है। बीते दिन यानी 24 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया है। साथ ही इस पोस्ट में फिल्म के टीजर को लेकर भी अपडे़ट दिया गया है।

---विज्ञापन---

Dono का पोस्टर रिलीज

दरअसल, राजश्री फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल पर मेकर्स ने पोस्ट करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि ‘यह एक नई शुरुआत की शुरुआत है। #दोनों, टीजर कल रिलीज होगा।’

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

फिल्म दोनों का टीजर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से वो अपनी शुरुआत कैमरे के पीछे से करने जा रहे हैं।

राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया ढिल्लों रख रहे एक्टिंग की दुनिया में कदम

इतना ही नहीं बल्कि उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘दोनों’ है। वहीं, अगर फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इस पोस्टर में राजवीर और पलोमा को समंदर के किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों के चेहरे इसमें नजर नहीं आ रहे हैं।

नए जमाने की प्रेम कहानी 

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक नए जमाने की प्रेम कहानी है। इसे नए समय के रिश्ते और डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द बुना गया है। वहीं, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही पोस्टर को देखकर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

First published on: Jul 25, 2023 09:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.