हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/49 साल पहले पॉपुलर हुआ था ये गाना, अब सॉन्ग के नाम पर बनी फिल्म; स्क्रीन पर दिखी नई जोड़ी
एंटरटेनमेंट
49 साल पहले पॉपुलर हुआ था ये गाना, अब सॉन्ग के नाम पर बनी फिल्म; स्क्रीन पर दिखी नई जोड़ी
बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो पॉपुलर गाने के नाम पर बनी हैं. वहीं फिल्मी लवर्स ने इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया. आज हम एक ऐसी ही नई फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड के पॉपुलर गाने से इंस्पायर है.
फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो रीमेक होती हैं. इनमें कुछ फिल्में हिट रहती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरीं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिस फिल्म का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर रखा गया है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. हम जिसकी बात कर रहे हैं इस फिल्म का नाम 'दो दीवाने सहर में' है.
गाने से इंस्पायर फिल्म का नाम
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म प्यार भरी फरवरी में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी नाम का एक गाना 49 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इस गाने के लिए गुलजार को बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. 'दो दीवाने शहर में' गाना साल 1977 में आई फिल्म 'घरौंदा' का था.
'घरौंदा' मूवी में अमोल पालेकर और जरीना वहाब लीड रोल में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म का गाना 'दो दीवाने शहर में' भी बच्चों-बच्चों की जुबान पर रट गया था. भीमसेन के डायरेक्शन में बनी 'घरौंदा' फिल्म को भारतीय फिल्म जगत में फादर ऑफ एनिमेशन माना जाता है. फिल्म का गाना कितना पॉपुलर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज 49 साल बाद भी इसी टाइटल पर बॉलीवुड ने फिल्म बनाई है.
वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी पॉपुलर गाने के नाम पर बॉलीवुड फिल्म का टाइटल रखा गया हो. इससे पहले भी बॉलीवुड में ये देखने को मिल चुका है. इसमें अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे', रणबीर कपूर की 'बचना ए हसीनों' और शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. ये फिल्में भी बॉलीवुड के हिट सॉन्ग्स के नाम पर बनी हैं. वहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुईं.
फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो रीमेक होती हैं. इनमें कुछ फिल्में हिट रहती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरीं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिस फिल्म का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर रखा गया है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. हम जिसकी बात कर रहे हैं इस फिल्म का नाम ‘दो दीवाने सहर में’ है.
गाने से इंस्पायर फिल्म का नाम
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म प्यार भरी फरवरी में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी नाम का एक गाना 49 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इस गाने के लिए गुलजार को बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. ‘दो दीवाने शहर में’ गाना साल 1977 में आई फिल्म ‘घरौंदा’ का था.
‘घरौंदा’ मूवी में अमोल पालेकर और जरीना वहाब लीड रोल में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म का गाना ‘दो दीवाने शहर में’ भी बच्चों-बच्चों की जुबान पर रट गया था. भीमसेन के डायरेक्शन में बनी ‘घरौंदा’ फिल्म को भारतीय फिल्म जगत में फादर ऑफ एनिमेशन माना जाता है. फिल्म का गाना कितना पॉपुलर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज 49 साल बाद भी इसी टाइटल पर बॉलीवुड ने फिल्म बनाई है.
वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी पॉपुलर गाने के नाम पर बॉलीवुड फिल्म का टाइटल रखा गया हो. इससे पहले भी बॉलीवुड में ये देखने को मिल चुका है. इसमें अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे’, रणबीर कपूर की ‘बचना ए हसीनों’ और शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं. ये फिल्में भी बॉलीवुड के हिट सॉन्ग्स के नाम पर बनी हैं. वहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुईं.