दिलजीत दोसांझ अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर विवाद हो गया है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक प्रोजेक्ट को रिलीज से पहले ही सेंसर करने की बात कही।
दिलजीत ने शेयर की पोस्ट
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट फिर से शेयर की, जिसका टाइटल था, ‘रिलीज से पहले सेंसर?’ माना जा रहा है कि ये पोस्ट उनकी फिल्म पंजाब 95 से जुड़ी है, जो काफी समय से रिलीज नहीं हो पाई है।इस पोस्ट में उस समय की बात की गई है जब फिल्म को CBFC ने 127 कट्स के साथ पास करने को कहा था, लेकिन डायरेक्टर सुनयना सुरेश और दिलजीत ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
इस वक्त दिलजीत इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के साथ फिल्म की है और FWICE ने भारत में उनके प्रोजेक्ट्स पर बैन लगाने की मांग की है।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है और ऐसे समय में एक पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने को लेकर दिलजीत को आलोचना झेलनी पड़ रही है। हालांकि, इन सब विवादों के बीच दिलजीत ‘सरदार जी 3’ का विदेशों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
‘पंजाब 95’ के बारे में
ये फिल्म जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है, जो एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के दाह संस्कार की जांच की थी। 1995 में वे अचानक गायब हो गए थे। करीब 10 साल बाद 2005 में कुछ पुलिसवालों को उनके अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2007 में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।
इस फिल्म को हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है और रोनी स्क्रूवाला की कंपनी RSVP मूवीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म अभी तक भारत में रिलीज नहीं हो पाई है, क्योंकि सेंसर बोर्ड से इसे मंजूरी नहीं मिली। 2023 में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होना था, लेकिन बिना कोई कारण बताए इसे वहां से भी हटा दिया गया।
‘सरदार जी 3’ के बारे में
दिलजीत ने रविवार को फिल्म का ट्रेलर शेयर किया, जिसमें हानिया आमिर की एंट्री का खुलासा हुआ। फिल्म में वो एक भूत शिकारी के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें यूके की एक हवेली से आत्मा को भगाने का काम मिलता है।इस हॉरर कॉमेडी में दिलजीत के साथ हानिया और नीरू बाजवा दोनों रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म में मानव विज, गुलशन ग्रोवर, जैस्मीन बाजवा और सपना पब्बी भी अहम रोल में हैं। डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है। ‘सरदार जी 3’ भारत में शायद सिनेमाघरों में रिलीज न हो और इसका प्रीमियर सिर्फ विदेशों में किया जाएगा।
ये भी पढे- सोनाक्षी सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग का किया समर्थन, बोलीं- ‘ये जायज वजह…’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines