Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. महज 2 दिनों में स्पाई थ्रिलर फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. रिलीज से पहले ही ऑडियंस में इसका क्रेज देखने को मिलने लगा था, वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो सोशल मीडिया पर ये ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है. धुआंधार कमाई करने के बाद अब फिल्म पर आफत आ पड़ी है. मेजर मोहित शर्मा से जुड़े विवाद के बाद अब फिल्म एक और बड़ी मुसीबत में फंस गई है. जिससे फिल्म की कमाई को नुकसान भी हो सकता है. चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अब किस मुसीबत में फंसी है?
फिल्म पर आई कौन सी मुसीबत?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 240p से 1080p तक के अलग-अलग रिजॉल्यूशन में कई लीक पायरेसी वेबसाइट पर घूम रही है. इससे फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ फैंस की भी टेंशन बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि ऑनलाइन लीक होने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फिल्म को इस समस्या का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी कई फिल्में गैर-कानूनी ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का शिकार हो चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO Collection Day 2: ‘धुरंधर’ ने 2 दिनों में तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?
पायरेसी वेबसाइट्स का खतरा
पायरेसी वेबसाइट्स पर किसी भी फिल्म का लीक होना काफी नुकसान जनक होता है. मेकर्स को इन फिल्मों को बनाने के लिए सालों-साल की मेहनत लगती है. वहीं जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती है तो इसके कलेक्शन से ही पता चलता है कि फिल्म ने कितना प्रॉफिट कमाया है. वहीं जब इस बीच फिल्में गैर-कानूनी ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का शिकार हो जाती हैं तो फिल्मों की कमाई में भी गिरावट देखने को मिलती है, जिससे फिल्म को नुकसान पहुंचता है. वहीं पायरेस वेबसाइट्स पर ऑनलाइन इन फिल्मों को देखने से ऑडियंस को भी नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इन वेबसाइट्स में वायरस होता है जो आपके डिवाइस को खराब कर सकता है और आपका पर्सनल डाटा भी लीक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने दूसरे दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस, क्या खुद ही तोड़ेगी अपने पहले दिन का रिकॉर्ड?
‘धुरंधर’ का कलेक्शन
बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में अब तक भारत में 58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही इस स्पाई थ्रिलर ने वर्ल्डवाइड 77.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines